NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ग्रैमी अवॉड्‌र्स: अनुष्का शंकर से लेकर गुरुजास खालसा तक, सुर्खियों में रहा इन भारतीयों का लुक
    मनोरंजन

    ग्रैमी अवॉड्‌र्स: अनुष्का शंकर से लेकर गुरुजास खालसा तक, सुर्खियों में रहा इन भारतीयों का लुक

    ग्रैमी अवॉड्‌र्स: अनुष्का शंकर से लेकर गुरुजास खालसा तक, सुर्खियों में रहा इन भारतीयों का लुक
    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 06, 2023, 05:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ग्रैमी अवॉड्‌र्स: अनुष्का शंकर से लेकर गुरुजास खालसा तक, सुर्खियों में रहा इन भारतीयों का लुक
    ग्रैमी अवॉड्‌र्स में अनुष्का शंकर, गुरुजास खालसा और कबीर सहगल

    ग्रैमी अवॉड्‌र्स में जहां संगीत और संगीत की दुनिया से जुड़े सितारे चर्चा में रहे, वहीं हमेशा की तरह इस बार भी संगीत जगत के इस सबसे बड़े पुरस्कार समारोह में शिरकत करने वाली हस्तियों के फैशन ने जमकर सुर्खियां बटोरीं। भले ही पंडित रवि शंकर की बेटी अनुष्का शंकर पुरस्कार जीतने से चूक गईं, लेकिन अपने लुक से उन्होंने फैशन पुलिस का दिल जीत लिया। आइए जानते हैं भारत से और किस-किसने अपने लुक से समारोह में जलवा बिखेरा।

    अनुष्का शंकर

    भारतीय मूल की ब्रिटिश अमेरिकी सितार वादक और म्यूजिक आर्टिस्ट अनुष्का ने अपने स्टाइल से दर्शकों को खूब प्रभावित किया। उन्हें ग्रैमी में दो श्रेणियों में नॉमिनेट किया गया था। समारोह में उनकी परफॉर्मेंस के साथ पोशाक की भी तारीफ हुई। अनुष्का ने भारतीय डिजाइनर राहुल मिश्रा की फ्लोरल एप्लिक वर्क वाली न्यूड झिलमिलाती ड्रेस पहनी थी। उन्होंने बताया था कि जो ड्रेस वह पहनने वाली थीं, वो ठीक नहीं थी। ऐसे में ऐन मौके पर राहुल ने उन्हें बचाया।

    कबीर सहगल

    भारतीय मूल के इंडो-अमेरिकन लेखक और संगीतकार कबीर सहगल ने एक हटके बो टाई के साथ टक्सीडो पहना और अपने शानदार लुक से समारोह की शान बढ़ाई। उन्होंने ब्लैक एंड व्हाइट लेदर स्नीकर्स से अपने इस लुक को पूरा किया। सोशल मीडिया पर प्रशंसक उनके इस लुक पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि कबीर पांच ग्रैमी पुरस्कार और रिकॉर्ड निर्माता के रूप में तीन लैटिन ग्रैमी पुरस्कार भी अपने नाम कर चुके हैं।

    रिकी केज

    रिकी केज
    अपना ग्रैमी पुरस्कार दिखाते रिकी केज (तस्वीर- इंस्टा/@rickykej)

    ग्रैमी अवॉड्‌र्स में शामिल हुईं भारतीय हस्तियों में रिकी केज फैशन के मामले में भी अव्वल रहे। उन्होंने न सिर्फ ग्रैमी पुरस्कार जीतकर दुनियाभर में भारत की शान बढ़ाई, बल्कि अपने पारंपरिक लुक से भी लोगों को अपना मुरीद बनाया। रिकी ने अपने लुक के जरिए यह सुनिश्चित किया कि वह भारत से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने हल्के सुनहरे रंग की चमकदार शेरवानी पहनी थी, जो उन पर काफी जंच रही थी।

    गुरुजास खालसा

    गुरुजास खालसा
    गुरुजास खालसा (तस्वीर- इंस्टा/@gurujaskhalsa)

    गुरुजास खालसा भी ग्रैमी में अपने लुक के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बनीं। वह अमेरिकी मूल की गायिका हैं, जिन्होंने भारतीय से शादी कर सिख धर्म अपनाया। खालसा ने अपने गुरु हरिजीवन खालसा के साथ एल्बम 'मिस्टिक मिरर' के लिए ग्रैमी अवॉर्ड जीता। सफेद रंग की शार्टन की सिख पारंपरिक वेशभूषा में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इससे पहले 2017 में भी खालसा ने अपने एल्बम 'व्हाइट सन II' के लिए ग्रैमी पुरस्कार जीता था।

    एनेट फिलिप

    भारतीय म्यूजिक ग्रुप 'बर्कली इंडियन एनसेंबल' को भी ग्रैमी में अपना पहला नॉमिनेशन मिला था। उनके एलबम 'शुरुआत' को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक एलबम की श्रेणी के लिए नॉमिनेट किया गया था। इस ग्रुप की संस्थापक, सिंगर और संगीतकार एनेट फिलिप ने भी समारोह में अपने लुक को लेकर सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने दो रंग की खूबसूरत कांजीवरम सिल्क साडी में अपना जलवा बिखेरा। लाल बिंदी और गोल्ड चोकर ने एनेट के इस लुक में चार चांद लगाए।

    कार्डी बी ने भी बटोरीं सुर्खियां

    अमेरिकी रैपर कार्डी बी ने ग्रैमी पुरस्कार के रेड कार्पेट पर नीले रंग का गाउन पहना। यह इसलिए ज्यादा चर्चा में है, क्योंकि इसे भारतीय फैशन डिजाइनर गौरव गुप्ता ने तैयार किया है। इस 3D पोशाक में कार्डी का सिर और एक आंख ढकी थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    संगीत इंडस्ट्री
    ग्रैमी अवार्ड्स

    ताज़ा खबरें

    BBC डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग के लिए PhD छात्र DU से निलंबित, शशि थरूर ने जताई नाराजगी शशि थरूर
    'सोरारई पोटरु' की कहानी जानिए, जिसका हिस्सा बने हैं अक्षय कुमार; जीते हैं 5 राष्ट्रीय पुरस्कार अक्षय कुमार
    गूगल ने मैप में शुरू किया 'इमर्सिव व्यू' फीचर, क्या है इसका काम? गूगल
    हुंडई की नई वरना सेडान को मिली 8,000 से ज्यादा बुकिंग  हुंडई वरना

    हॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा के लिए आसान नहीं थी हॉलीवुड की राह, इन बाधाओं का करना पड़ा सामना प्रियंका चोपड़ा
    'द नाइट मैनेजर': अभिनेता टॉम हिडलेस्टन ने देखी आदित्य रॉय कपूर की सीरीज, किया वीडियो कॉल आदित्य रॉय कपूर
    'नाटू-नाटू': हॉलीवुड में गूंजा भारत का नाम, भारतीय सिनेमा के लिए क्यों खास है ये जीत? ऑस्कर पुरस्कार
    ऑस्कर 2023: सर्वश्रेष्ठ फिल्म बनी 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स', 6 और श्रेणियों में लहराया परचम ऑस्कर पुरस्कार

    बॉलीवुड समाचार

    रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़ा, बने 2022 के भारत के सबसे मूल्यवान सितारे रणवीर सिंह
    'छपाक' की असफलता पर 3 साल बाद विक्रांत मैसी ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बात  विक्रांत मैसी
    एआर मुरुगादॉस की '16 अगस्त, 1947' का ट्रेलर जारी, हिंदी समेत इन भाषाओं में होगी रिलीज  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'स्त्री 2' के साथ होगी हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की वापसी, 'भेड़िया' बन वरुण धवन निभाएंगे अहम किरदार  वरुण धवन

    संगीत इंडस्ट्री

    'जी रहे थे हम' से पहले सलमान खान ने इन हिट गानों में भी लगाए सुर सलमान खान
    'किसी का भाई किसी की जान': सलमान की आवाज में नया गाना रिलीज  सलमान खान
    तब्बू ने लॉन्च किया महेंद्र कपूर के पोते सिद्धांत कपूर का पहला गाना 'बेपरवाह'  तब्बू
    कुमार सानू नहीं सुनते आजकल के गाने, बोले- सुनने लायक ही नहीं हैं कुमार सानू

    ग्रैमी अवार्ड्स

    ग्रैमी अवॉड्‌र्स 2023: कार्डी बी ने पहना भारतीय डिजाइनर गौरव गुप्ता का इलेक्ट्रिक गाउन, देखें तस्वीरें हॉलीवुड समाचार
    ग्रैमी अवॉड्‌र्स 2023: रिकी केज ने भारत को समर्पित किया अपना तीसरा ग्रैमी पुरस्कार  रिकी केज
    ग्रैमी अवॉड्‌र्स 2023: रिकी केज ने फिर बढ़ाया भारत का मान, तीसरी बार बने विजेता संगीत इंडस्ट्री
    ग्रैमी 2023: अनुष्का शंकर, बर्कली इंडियन एनसेंबल और रिकी केज, मुकाबले में हैं ये भारतीय संगीत समारोह

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023