LOADING...
'अबीर गुलाल' का नया गाना 'अंग्रेजी रंगरसिया' जारी, डांस करती दिखीं वाणी कपूर 

'अबीर गुलाल' का नया गाना 'अंग्रेजी रंगरसिया' जारी, डांस करती दिखीं वाणी कपूर 

Apr 18, 2025
01:03 pm

क्या है खबर?

पिछले काफी समय से अभिनेत्री वाणी कपूर अपनी आगामी फिल्म 'अबीर गुलाल' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। यह फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि इसमें वाणी की जोड़ी पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान के साथ बनी है। यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म के जरिए फवाद लगभग 9 साल बाद बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। बहरहाल अब निर्माताओं ने 'अबीर गुलाल' का नया गाना 'अंग्रेजी रंगरसिया' जारी कर दिया है।

अबीर गुलाल

कब रिलीज होगी फिल्म?

'अंग्रेजी रंगरसिया' गाने में वाणी जबरदस्त डांस करती दिख रही हैं। इस गाने को अमित त्रिवेदी, छोटू खान और आकांक्षा सेठी ने मिलकर गाया है, वहीं इसके बोल कुमार ने लिखे हैं। यह फिल्म 9 मई, 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देने को तैयार है। फिल्म का निर्देशन आरती एस बागड़ी ने किया है। वाणी और फवाद के अलावा इस फिल्म में रिद्धि डोगरा, फरीदा जलाल, सोनी राजदान और देव अग्रवाल जैसे अन्य कलाकार भी नजर आएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट