NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऑस्कर 2023: इस बार बड़ा है भारतीय प्रतिनिधित्व, जानें कब और कहां देखें लाइव कार्यक्रम
    अगली खबर
    ऑस्कर 2023: इस बार बड़ा है भारतीय प्रतिनिधित्व, जानें कब और कहां देखें लाइव कार्यक्रम
    जानें कहां देखें ऑस्कर 2023 लाइव

    ऑस्कर 2023: इस बार बड़ा है भारतीय प्रतिनिधित्व, जानें कब और कहां देखें लाइव कार्यक्रम

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Mar 08, 2023
    07:49 pm

    क्या है खबर?

    दुनियाभर के सिनेमा प्रशंसकों को ऑस्कर पुरस्कार समारोह का खास इंतजार है। इस समारोह में अब चंद दिन ही बचे हैं और हर दुनियाभर की अलग-अलग फिल्म इंडस्ट्री की नजरें इसपर हैं।

    ऑस्कर 2023 भारत के लिए भी खास है, क्योंकि इस बार तीन श्रेणियों में भारतीय प्रविष्टियां नामांकित हैं। ऐसे में भारतीय प्रशंसक भी यह समारोह देखने के लिए खासा उत्साहित हैं।

    आपको बताते हैं कि 95वां ऑस्कर समारोह आप कब और कहां देख सकते हैं।

    खबर

    कब और कहां देखें?

    95वें ऑस्कर पुरस्कार का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।

    यह समारोह 12 मार्च को लॉस एंजेलिस में हॉलीवुड बोलवर्ड स्थित डॉलबी थिएटर में रात 8 बजे से आयोजित होगा।

    समारोह में लंबे समय से जारी सस्पेंस खत्म होगा और आखिरकार विजेताओं के नाम की घोषणा हो जाएगी।

    भारतीय समयानुसार यह 13 मार्च को सुबह 5:30 बजे से आयोजित होगा।

    भारतीय दर्शक इसे OTT प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं। डिज्नी+ हॉटस्टार ने इसका प्रोमो भी जारी कर दिया है।

    भारतीय दावेदारी

    इस बार भारत के लिए खास है ऑस्कर

    इस बार का ऑस्कर समारोह भारत के लिए खास है। इस साल तीन-तीन श्रेणियों में भारतीय प्रविष्टियां दावेदारी कर रही हैं।

    'RRR' के गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग की श्रेणी में नामांकन मिला है।

    निर्देशक गुनीत मोंगा की शॉर्ट फिल्म 'द एलेफैंट विस्पर्स' ऑस्कर के लिए नामांकित हुई है।

    इसके अलावा शौनक सेन की डॉक्युमेंटरी 'ऑल दैट ब्रीद्स' भी ऑस्कर की रेस में शामिल है।

    इन सबके कारण भारतीय प्रशंसकों में ऑस्कर को लेकर खासा उत्साह है।

    भारतीय प्रतिनिधित्व

    इनकी मौजूदगी से भी उत्साहित हैं भारतीय प्रशंसक

    नामांकन के अलावा भी इस साल ऑस्कर समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व दिखने वाला है।

    हाल ही में अकैडमी ने ऑस्कर प्रजेंटर के रूप में दीपिका पादुकोण के नाम की घोषणा की है।

    इसके अलावा नामांकित गाने 'नाटू-नाटू' के गायक काल भैरव और राहुल सिप्लीगंज इसे कार्यक्रम में लाइव परफॉर्म करेंगे।

    कार्यक्रम में अली फजल भी मौजूद होंगे। वह 2018 से अकैडमी के सदस्य हैं।

    पिछले महीने हुए ऑस्कर लंच कार्यक्रम में भी उन्हें देखा गया था।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    दीपिका बनीं प्रजेंटर

    Instagram post

    A post shared by deepikapadukone on March 7, 2023 at 1:52 pm IST

    क्या नया?

    थप्पड़ कांड के बाद अकैडमी ने बनाई है क्राइसिस टीम

    पिछले साल समारोह के दौरान विल स्मिथ और क्रिस रॉक के विवाद की दुनियाभर में चर्चा हुई।

    होस्टिंग के दौरान क्रिस ने स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट के बालों को मजाक उड़ाया था। इसके बाद स्मिथ ने मंच पर ही जाकर क्रिस को थप्पड़ जड़ दिया था।

    इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए इस साल अकैडमी ने एक क्राइसिस टीम का गठन किया है।

    टीम में एक प्रवक्ता होगा जो अनचाही परिस्थिति पैदा होने पर संवाद करेगा।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    ऑस्कर समारोह का आयोजन अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स ऐंड साइंसेज करती है। यह एक संस्था है जो दुनियाभर की फिल्मों में कला और तकनीक के लिए काम करती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्कर पुरस्कार
    डिज्नी+ हॉटस्टार
    फिल्म पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 फाइनल: PBKS बनाम RCB मुकाबले की पिच रिपोर्ट, जानिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम के आंकड़े  IPL 2025
    मई में कैसी रही हुंडई की घरेलू बिक्री? जानिए फायदा हुआ या नुकसान  हुंडई मोटर कंपनी
    मुंबई में जालसाजों ने डिजिटल अरेस्ट कर महिला से की 1.02 करोड़ रुपये की ठगी  मुंबई
    शिरडी साईं बाबा के मंदिर से कर्मचारियों ने दान के पैसे उड़ाए, धरे गए शिरडी

    ऑस्कर पुरस्कार

    गंगूबाई काठियावाड़ी को ऑस्कर के लिए भेजेंगे संजय लीला भंसाली, BAFTA में ली मास्टर क्लास संजय लीला भंसाली
    NBR की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शामिल हुई 'RRR', बढ़ी ऑस्कर जीतने की संभावना एसएस राजामौली
    जोकर 2: सामने आई वॉकिन फीनिक्स की पहली झलक; क्या जेल में है अर्थर फ्लेक? जोकर 2 फिल्म
    ऑस्कर विजेता फिल्म की अभिनेत्री तारानेह अलीदूस्ती कौन हैं, जिन्हें ईरान में किया गया गिरफ्तार? ईरान

    डिज्नी+ हॉटस्टार

    'रूद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' का दूसरा सीजन लेकर लौटेंगे अजय देवगन, निर्माता ने की पुष्टि अजय देवगन
    'गोविंदा नाम मेरा' की OTT रिलीज डेट जारी, 16 दिसंबर को हॉटस्टार पर आएगी फिल्म भूमि पेडनेकर
    'कॉफी विद करण' के हैंपर में क्या-क्या होता है? करण जौहर
    'फ्रेडी' से 'इंडिया लॉकडाउन' तक, दिसंबर के पहले हफ्ते में OTT पर आएंगी ये फिल्में OTT प्लेटफॉर्म

    फिल्म पुरस्कार

    ऑस्कर: क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के कारण विल स्मिथ पर लगा 10 साल का प्रतिबंध हॉलीवुड समाचार
    कान्स 2022: जूरी में शामिल हुईं दीपिका पादुकोण, जानिए कब होगी फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत दीपिका पादुकोण
    68वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का हुआ ऐलान, क्षेत्रीय फिल्मों ने मारी बाजी अनुराग ठाकुर
    'तुलसीदास जूनियर' को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार, संजय दत्त बोले- मैं प्रोड्यूसर को कभी माफ नहीं करूंगा बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025