NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्रिस रॉक-विल स्मिथ थप्पड़ कांड के बाद ऑस्कर ने बनाई क्राइसिस टीम, यह होगा काम
    क्रिस रॉक-विल स्मिथ थप्पड़ कांड के बाद ऑस्कर ने बनाई क्राइसिस टीम, यह होगा काम
    मनोरंजन

    क्रिस रॉक-विल स्मिथ थप्पड़ कांड के बाद ऑस्कर ने बनाई क्राइसिस टीम, यह होगा काम

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    February 23, 2023 | 11:56 am 1 मिनट में पढ़ें
    क्रिस रॉक-विल स्मिथ थप्पड़ कांड के बाद ऑस्कर ने बनाई क्राइसिस टीम, यह होगा काम
    अनचाही परिस्थितियों से निपटने के लिए ऑस्कर ने बनाई क्राइसिस टीम

    ऑस्कर 2023 पुरस्कार समारोह में अब कुछ ही दिन बाकी हैं और दुनियाभर के लोगों की इसपर निगाहें हैं। अकैडमी भी समारोह की तैयारियों में जुटी है। पिछले साल क्रिस रॉक और विल स्मिथ के बीच हुए थप्पड़ कांड का असर ऑस्कर 2023 पर नजर आ रहा है। अकैडमी किसी भी तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहती है। इस बार ऑस्कर समारोह के लिए क्राइसिस टीम का गठन किया गया है।

    अकैडमी में पहली बार बनी है ऐसी टीम

    अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर्स आर्ट एंड साइंसेज (अकैडमी) के CEO बिल क्रैमर ने द डेडलाइन से बातचीत में इस टीम के बारे में बताया है। क्रैमर ने कहा, "हमने एक क्राइसिस टीम बनाई है। ऐसा कुछ हमने पहले कभी नहीं बनाया था। इसको लेकर कई तरह की योजनाएं हैं। हमें उम्मीद है कि हम किसी भी तरह की परिस्थिति के लिए तैयार रहेंगे। ऐसी परिस्थितियां जो अभी हम सोच भी नहीं सकते।"

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अकैडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स ऐंड साइंसेज एक संस्था है जो दुनियाभर की फिल्मों में कला और तकनीक के लिए काम करती है। यह संस्था अपने वार्षिक पुरस्कार समारोह के लिए मशहूर है। इन पुरस्कारों को औपचारिक रूप से ऑस्कर पुरस्कार कहा जाता है।

    ऐसा होगा टीम का काम

    इस टीम की चुनौती होगी कि मुश्किल परिस्थिति में टीम के सभी लोग तुरंत इकट्ठा हो सकें। टीम के बीच संवाद और एक उचित संरचना बहुत जरूरी है। टीम में एक प्रवक्ता होगा जो अनचाही परिस्थिति पैदा होने पर संवाद करेगा। उस परिस्थिति के आधार पर उसका बयान तैयार किया जाएगा। क्रैमर ने कहा, "उम्मीद करते हैं कि इस टीम की कभी जरूरत न पड़े, लेकिन हमने एक ढांचा बना लिया है जिसमें कभी भी बदलाव कर सकते हैं।

    क्या था पूरा विवाद?

    पिछले साल ऑस्कर समारोह के दौरान स्मिथ और क्रिस के विवाद ने दुनियाभर का ध्यान खींचा था। दरअसल, होस्टिंग के दौरान क्रिस ने स्मिथ की पत्नी जेडा पिंकेट के बालों को मजाक उड़ाया था। स्मिथ से यह सहन नहीं हुआ और उन्होंने मंच पर जाकर क्रिस को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद अकैडमी ने स्मिथ पर 10 साल का प्रतिबंध लगा दिया था, वहीं क्रिस ने इस साल ऑस्कर होस्ट करने से मना कर दिया था।

    ऑस्कर 2023 की रेस में ये भारतीय प्रविष्टियां

    95वें ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा 12 मार्च को होनी है। इसके लिए नामांकन की घोषणा हो चुकी है। इस बार का ऑस्कर भारतीय सिने जगत के लिए भी खास हैं। 'RRR' फिल्म का गाना 'नाटू-नाटू' बेस्ट ऑरिजिनल सॉन्ग की श्रेणी में नामांकित किया गया है। शौनक सेन की डॉक्युमेंटरी 'ऑल दैट ब्रीद्स' ऑस्कर की रेस में शामिल है। गुनीत मोंगा की शॉर्ट फिल्म 'द एलेफैंट विसपरर्स' को भी ऑस्कर के लिए नामांकन मिला है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ऑस्कर पुरस्कार
    विल स्मिथ
    क्रिस रॉक
    हॉलीवुड समाचार

    ऑस्कर पुरस्कार

    एसएस राजामौली की 'RRR' जीतेगी ऑस्कर, निर्माता अल्लू अरविंद ने किया दावा एसएस राजामौली
    क्या होता है ऑस्कर लंच कार्यक्रम जिसमें शामिल हुए अली फजल और गुनीत मोंगा? अली फजल
     अब स्टीवन स्पीलबर्ग ने की 'RRR' की तारीफ, गदगद हुए राजामौली RRR फिल्म
    एमएम कीरवानी ऑस्कर में अपना नामांकित गाना 'नाटू-नाटू' करेंगे प्रस्तुत RRR फिल्म

    विल स्मिथ

    'सैटर्डे नाइट लाइव' से बाहर हुए विल स्मिथ, पीछा नहीं छोड़ रहा ऑस्कर का थप्पड़ विवाद हॉलीवुड समाचार
    थप्पड़ कांड के बाद क्रिस रॉक नहीं बनेंगे ऑस्कर होस्ट, प्रस्ताव ठुकराया हॉलीवुड समाचार
    थप्पड़ कांड के बाद नेटफ्लिक्स ने रोकी विल स्मिथ की फिल्म 'फास्ट एंड लूज' हॉलीवुड समाचार
    क्रिस रॉक थप्पड़ कांड के बाद विल स्मिथ ने अकादमी की सदस्यता से दिया इस्तीफा हॉलीवुड समाचार

    क्रिस रॉक

    थप्पड़ के बाद स्मिथ को शो से बाहर जाने को कहा था, अभिनेता ने किया इनकार हॉलीवुड समाचार
    कितनी है विल स्मिथ की कुल संपत्ति? आलीशान घर और प्रॉपर्टीज के मालिक हैं अभिनेता सेलिब्रिटी गॉसिप
    थप्पड़ जड़ने के बाद विल स्मिथ ने क्रिस रॉक से मांगी माफी, जानिए क्या कहा हॉलीवुड समाचार
    क्या क्रिस रॉक को थप्पड़ मारने के कारण विल स्मिथ गवां सकते हैं ऑस्कर अवॉर्ड? हॉलीवुड समाचार

    हॉलीवुड समाचार

    BAFTA अवॉड्‌र्स 2023: पुरस्कार जीतने से चूकी भारतीय डॉक्यूमेंट्री, यहां देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट हॉलीवुड फिल्में
    'द मार्वल्स' की रिलीज टली, जानें सिनेमाघरों में कब देगी दस्तक मार्वल
    गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं दिग्गज कलाकार ब्रूस विलिस, परिवार ने जारी किया बयान हॉलीवुड के सितारे
    प्रियंका चोपड़ा की 'लव अगेन' भारत में भी होगी रिलीज, जानिए पर्दे पर कब आएगी फिल्म प्रियंका चोपड़ा
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023