बॉक्स ऑफिस: आयुष्मान खुराना और इमरान हाशमी की टक्कर, पहले दिन कमाई में किसने मारी बाजी?
क्या है खबर?
बॉक्स ऑफिस पर 27 नवंबर को आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' और इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर G9' की टक्कर देखने को मिली। हालांकि, दोनों फिल्मों की ओपनिंग ठंडी ही रही। 'गनमास्टर G9' की पहले दिन भारत में 3.65 करोड़ रुपये की कमाई हुई, वहीं 'ये प्रेम मोल लिया' ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि, कमाई के मामले में आयुष्मान की फिल्म ने बाजी मार ली।
प्रदर्शन
कैसा रहा आयुष्मान की फिल्म का प्रदर्शन?
'ये प्रेम मोल लिया' की सुबह और दोपहर के शो में शुरुआत धीमी रही। इसके बावजूद शाम के समय फिल्म देखने वालों की संख्या में धीरे-धीरे बढ़त देखने को मिली।
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म ने भारत में पहले दिन 7,251 शोज के जरिए 4 करोड़ रुपये की नेट कमाई की। भारत में इसकी ग्रॉस कमाई अभी 4.7 करोड़ रुपये है।
ओपनिंग डे की धीमी शुरुआत के बाद अब फिल्म के वीकेंड पर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।
कमाई
'गनमास्टर G9' की कुल कमाई
इमरान और जेनेलिया डिसूजा की एक्शन फिल्म 'गनमास्टर G9' पहले दिन 3.65 करोड़ रुपये की कमाई कर सकी। अनुमान लगाए जा रहे थे कि फिल्म लगभग 8 करोड़ रुपये कमाएगी।
हालांकि, फिल्म की कमाई उम्मीद से कम रही। इसने भारत में 7,740 शोज के जरिए कुल 4.3 करोड़ रुपये कमाए। सुबह के शोज में 6 प्रतिशत दर्शक पहुंचे, जबकि दोपहर के शोज में ये आंकड़ा बढ़कर 10.62 प्रतिशत हो गया।