'गनमास्टर G9' के साथ खत्म नहीं होगा प्यार और हिंसा का खेल, अब सीक्वल की बारी
क्या है खबर?
इमरान हाशमी की फिल्म 'गनमास्टर G9' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस साल आई 'आवारापन 2' की अपार सफलता के बाद, अभिनेता की यह दूसरी और बड़े किरदार में वापसी वाली फिल्म है जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। निर्माताओं ने फिल्म के अंदर कई सरप्राइज भी शामिल किए हैं, जो इसे देखने वालों का दिन बना देंगे। इनमें एक सबसे बड़ा तोहफा फिल्म की क्लिफहैंगर एंडिंग है, जो इसके सीक्वल को लाने का वादा करती है।
गाना
अवनीत कौर के आइटम गाने ने मचाई धूम
'गनमास्टर G9' से जारी हर गाने को हिमेश रेशमिया ने अपने संगीत से सजाया है। यह सभी यूट्यूब पर मौजूद हैं।
हालांकि, फिल्म में एक सिजलिंग आइटम नंबर 'दिल के थिएटर में 200 करोड़ मारूंगी पिया' भी है, जिसमें अवनीत कौर अपने डांस का तड़का लगाती दिखती हैं। इसमें उनका साथ इमरान भी देते हैं।
गाने को सुनिधि चौहान और और केशव आनंद ने गाया है, जबकि बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं।
सीक्वल
दूसरे भाग में फिर होगी इमरान की वापसी
फिल्म का अंत जाते-जाते दर्शकों को सबसे बड़ा तोहफा दे जाता है, क्योंकि यह सीक्वल के वादे के साथ खत्म होती है। यह थोड़ी क्लिफहैंगर एंडिंग है और आखिर में 'To Be Continued' लिखा आता है।
आदित्य दत्त द्वारा निर्देशित 'गनमास्टर G9' का निर्माण सोहम रॉकस्टार एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले किया गया है। इसमें जेनेलिया डिसूजा और अपारशक्ति खुराना भी मौजूद हैं।
यह पहली बार है जब किसी फिल्म में अपारशक्ति ने विलेन अवतार निभाया है।