Loading...
'ये प्रेम मोल लिया' रिव्यू: आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी जमी पर दर्शकों को भा गए अनुपम खेर

'ये प्रेम मोल लिया' रिव्यू: आयुष्मान-शरवरी की जोड़ी जमी पर दर्शकों को भा गए अनुपम खेर

Nov 27, 2026
03:50 pm

क्या है खबर?

सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी पारिवारिक रोमांटिक फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ अभिनीत इस फिल्म को लेकर एक्स पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आना शुरू हो गई हैं। कई दर्शक इसकी सादगी, भावनात्मक दृश्यों और 90 के दशक की पारंपरिक रोमांटिक शैली की सराहना कर रहे हैं, जबकि कुछ लोगों ने फिल्म की रफ्तार और कहानी के आगे बढ़ने के अंदाज पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है।

सराहना

दर्शकों ने की आयुष्मान-शरवरी की तारीफ

कुछ दर्शकों ने 'ये प्रेम मोल लिया' को बॉलीवुड की पारिवारिक फिल्मों की पुरानी परंपरा की वापसी बताया। उन्हें फिल्म का 90 के दशक वाला अंदाज, संगीत और रंगीन दृश्य पसंद आए।

दर्शकों ने शरवरी की खूबसूरती और अभिनय की तारीफ की। साथ ही आयुष्मान खुराना, अनुपम खेर और बाकी कलाकारों के काम को भी सराहा।

हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म का पहला भाग अच्छा है, लेकिन दूसरा भाग जरूरत से ज्यादा लंबा और औसत लगता है।

पहला हिस्सा

फिल्म की शुरुआत पर फिदा दर्शक

फिल्म को लेकर ज्यादातर दर्शक इसकी शुरुआत से काफी प्रभावित नजर आए। कई लोगों ने शुरुआती 15 मिनट देखने के बाद ही सूरज बड़जात्या की तारीफ की। उनका कहना है कि फिल्म की शुरुआत बेहद सरल और दिल को छूने वाली है, वहीं शरवरी भी खूब वाहवाही लूट रही हैं।

हालांकि, एक यूजर ने फिल्म पर तंज कसते हुए लिखा कि 'ये प्रेम मोल लिया' देखने जाने वाले लोग अपने साथ सिरदर्द की दवा जरूर लेकर जाएं।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यूजर ने कसा तंज

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

सूरज बड़जात्या ने किया निराश?

एक्टिंग

अनुपम खेर ने जीता दिल

फिल्म को लेकर मिली-जुली राय के बीच अनुपम खेर का अभिनय सबसे दमदार माना जा रहा है।

दर्शकों ने कहा कि धीमे स्क्रीनप्ले, औसत गानों और पुराने विषय पर फिल्म बनाने जैसे सवालों के बीच अनुपम ने अपनी मौजूदगी से फिल्म को संभाला।

कुछ की शिकायत है कि सूरज बड़जात्या नए जमाने का अंदाज लाकर भी भावनाएं नहीं जगा पाए, पहली मुलाकात में शादी का प्रस्ताव जल्दबाजी भरा लगा और आयुष्मान-शरवरी भले जमे हों, पर असली बाजी अनुपम ने मारी।

ट्विटर पोस्ट

छा गए अनुपम खेर

सकारात्मक प्रतिक्रिया

'ये प्रेम मोल लिया' को दर्शकों ने बताया ताजा हवा का झोंका

एक फैन ने कहा कि फिल्म ने वही संदेश दिया, जो 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' ने दिया था, लेकिन उससे कहीं ज्यादा शालीनता के साथ। उन्होंने इसे शानदार पारिवारिक ड्रामा बताया, जिसे परिवार के साथ बेझिझक देखा जा सकता है और जहां बहू बिना चिल्लाए परिवार संभालती दिखती है।

कुछ को हिंसा और एक्शन से भरी फिल्मों के बीच यह सर्दियों की सुबह 5 बजे की ठंडी, ताजा हवा जैसी शुद्ध और दिल छू लेने वाली लगी।

ट्विटर पोस्ट

यूजर ने की फिल्म की सराहना

ADVERTISEMENT