NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'डॉक्टर जी' के साथ 14 अक्टूबर को इन फिल्मों में होगा क्लैश
    अगली खबर
    'डॉक्टर जी' के साथ 14 अक्टूबर को इन फिल्मों में होगा क्लैश
    14 अक्टूबर को इन फिल्मों में होगा क्लैश

    'डॉक्टर जी' के साथ 14 अक्टूबर को इन फिल्मों में होगा क्लैश

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 24, 2022
    08:00 am

    क्या है खबर?

    पिछले कुछ समय से सिनेमाघरों का बिजनेस पटरी पर आ गया है। अब दर्शक सिनेमाघर जाकर फिल्मों का लुत्फ उठाना पसंद कर रहे हैं।

    अक्टूबर में एक के बाद एक कई फिल्में सिनेमाघरों में आने वाली हैं। ऐसे में कई फिल्मों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है।

    14 अक्टूबर को ही बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों में भिड़ंत होने वाली है। आइए उन फिल्मों पर नजर डालते हैं, जो 14 अक्टूबर को एक-दूसरे से टकराएगी।

    #1

    डॉक्टर जी

    14 अक्टूबर को आयुष्मान खुराना की 'डॉक्टर जी' बड़े पर्दे पर आ रही है। इसमें उनके साथ रकुल प्रीत सिंह नजर आएंगी।

    फिल्म में आयुष्मान और रकुल प्रीत दोनों डॉक्टर की भूमिका में दिखेंगे। शेफाली शाह और शीबा चड्ढा भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

    इसका निर्देशन अनुभूति कश्यप ने किया है, जबकि इसे जंगली पिक्चर्स ने प्रोड्यूस किया है। इसमें हल्की-फुल्की कॉमेडी के अलावा एक खास संदेश भी शामिल होगा।

    #2

    डबल XL

    हाल में सोनाक्षी सिन्हा और हुमा कुरैशी की 'डबल XL' की रिलीज डेट घोषित हुई है। यह फिल्म भी 14 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

    इस फिल्म से 'डॉक्टर जी' को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

    'डबल XL' का निर्देशन सतराम रमानी ने किया है। फिल्म में फैट शेमिंग के मुद्दे को दर्शकों के बीच रखा जाएगा। खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए सोनाक्षी और हुमा दोनों ने अपना वजन बढ़ाया है।

    #3

    कोड नेम: तिरंगा

    'कोड नेम: तिरंगा' देशभक्ति से प्रेरित फिल्म है, जिसका टीजर हाल में जारी किया गया था। फिल्म एक जासूसी की कहानी है, जो देश के मिशन को पूरा करने पर आधारित है।

    इसमें अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा रॉ एजेंट की भूमिका में पर्दे पर दिखेंगी। इसमें हार्डी संधू भी अहम भूमिका में दिखने वाले हैं।

    फिल्म 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आने वाली है। इस फिल्म का क्लैश 'डबल XL' और 'डॉक्टर जी' से होने वाला है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    अक्टूबर में ये फिल्में भी सिनेमाघरों में होंगी रिलीज

    अक्टूबर में आने वाली फिल्मों की बात करें तो सबसे पहले अमिताभ बच्चन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'गुडबाय' 7 अक्टूबर को रिलीज होगी। फिल्म में नीना गुप्ता भी नजर आएंगी।

    अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'थैंक गॉड' 25 अक्टूबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में अजय मॉडर्न चित्रगुप्त के किरदार में नजर आएंगे।

    इसके अलावा 24 अक्टूबर को अक्षय कुमार की 'राम सेतु' बड़े पर्दे पर आने वाली है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में
    डॉक्टर जी फिल्म
    डबल XL फिल्म

    ताज़ा खबरें

    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार
    भाजपा के पूर्व सांसद उदय सिंह प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रशांत किशोर
    कौन हैं अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद, जिनकी 'ऑपरेशन सिंदूर' मामले में हुई गिरफ्तारी? हरियाणा
    'तन्वी द ग्रेट' से शुभांगी की पहली झलक आई सामने, जानिए कब रिलीज हो रही फिल्म  अनुपम खेर

    बॉलीवुड समाचार

    मिलिंद सोमन ने 9 करोड़ रुपये में मुंबई में खरीदा लग्जरी अपार्टमेंट मुंबई
    क्या अगले महीने रिलीज होगी आयुष्मान और रकुल प्रीत की 'डॉक्टर जी'? आयुष्मान खुराना
    'बजरंगी भाईजान' से 'संजू' तक, इन फिल्मों ने भी ओपनिंग वीकेंड में कमाए 100 करोड़ रुपये दंगल फिल्म
    'जवान' के लिए 200 महिलाओं के साथ ऐक्शन सीन शूट कर रहे शाहरुख खान शाहरुख खान

    आगामी फिल्में

    फरहान अख्तर की फिल्म में सैनिक की भूमिका निभाएंगे इमरान हाशमी बॉलीवुड समाचार
    'जय भीम' के निर्देशक टीजे ज्ञानवेल फिल्म 'डोसा किंग' का करेंगे निर्देशन बॉलीवुड समाचार
    11 नवंबर को आएगी राजश्री की 'ऊंचाई', अमिताभ बच्चन के साथ दिखेंगी परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड समाचार
    'आदिपुरुष' से 'शहजादा' तक, ये हैं कृति सैनन की आने वाली फिल्में बॉलीवुड समाचार

    डॉक्टर जी फिल्म

    14 अक्टूबर को आएगी आयुष्मान की 'डॉक्टर जी' रिलीज हुआ ट्रेलर फिल्म का ट्रेलर

    डबल XL फिल्म

    14 अक्टूबर को रिलीज होगी सोनाक्षी और हुमा की फिल्म 'डबल XL' बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025