NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सिद्धार्थ-कियारा, रणवीर-दीपिका और विराट-अनुष्का की शादी में क्या एक बात समान है? 
    मनोरंजन

    सिद्धार्थ-कियारा, रणवीर-दीपिका और विराट-अनुष्का की शादी में क्या एक बात समान है? 

    सिद्धार्थ-कियारा, रणवीर-दीपिका और विराट-अनुष्का की शादी में क्या एक बात समान है? 
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Feb 05, 2023, 01:03 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सिद्धार्थ-कियारा, रणवीर-दीपिका और विराट-अनुष्का की शादी में क्या एक बात समान है? 
    इन सितारों की शादियों में क्या है समान?

    इन दिनों बॉलीवुड में एक ही कपल का नाम छाया हुआ है, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी। दोनों 6 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी के लिए सिद्धार्थ और कियारा जैसलमेर पहुंच चुके हैं। सोशल मीडिया पर हर तरफ उनकी चर्चा हो रही है। इनकी शादी के साथ ही एक बार फिर से रणवीर-दीपिका और विराट-अनुष्का की शादी की तस्वीरें शेयर हो रही हैं। क्या आप जानते हैं इन तीनों शादियों में क्या समानता है?

    सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तस्वीरें लेंगे सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विशाल पंजाबी

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने शादी के लिए सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विशाल पंजाबी की सेवाएं ली हैं। विशाल ने ही विराट-अनुष्का और रणवीर-दीपिका की शादी की तस्वीरें भी ली थीं। ऐसे में प्रशंसकों को नए जोड़े की खूबसूरत तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। इनके अलावा विशाल ने फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, दीया मिर्जा-वैभव रेखी, बिपाशा बसु-करण सिंह जैसे मशहूर कपल के साथ भी काम किया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने अंबानी परिवार के साथ अपना अनुभव भी साझा किया था।

    जैसलमेर के इस महल में हो रही है सिद्धार्थ-कियारा की शादी

    विराट और अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी इटली के टस्कैनी में की थी। उनकी शादी 11 दिसंबर, 2017 को हुई थी। रणवीर-दीपिका ने भी अपनी शादी के लिए इटली चुना था। उन्होंने 14-15 नवंबर, 2018 को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। वहीं सिद्धार्थ-कियारा की शादी जैसलमेर का सूर्यगढ़ पैलेस में हो रही है। थार रेगिस्तान के बीचोबीच बसा यह पैलेस आधुनिक सुविधाओं के साथ 17वीं शताब्दी का माहौल देता है।

    सब्यसाची नहीं, मनीष मल्होत्रा के जोड़े में नजर आएंगी कियारा

    अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण दोनों ने ही अपनी शादी के लहंगे के लिए सेलिब्रिटी डिजाइनर सब्यसाची को चुना था। अनुष्का ने अपनी शादी में पैस्टल कलर का लहंगा पहना, जिसके बाद यह रंग ब्राइडल आउटफिट के लिए ट्रेंड बन गया था। वहीं दीपिका पादुकोण अपनी शादी में सब्यसाची के लाल जोड़े में नजर आई थीं। इनसे हटकर कियारा ने अपनी शादी के जोड़े के लिए मनीष मल्होत्रा को चुना है। शनिवार को वह मनीष के साथ ही जैसलमेर पहुंचीं।

    सिद्धार्थ-कियारा के पहले ये सितारे भी राजस्थान में कर चुके हैं शादी

    सिद्धार्थ-कियारा से पहले बॉलीवुड के कई कपल राजस्थान के महलों में शादी कर चुके हैं। 2021 में विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने सवाईमाधौपुर में शादी की थी। 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस संग जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी। रवीना टंडन ने अपनी शादी के लिए उदयपुर को चुना था। मुकेश अंबानी की बेटी ईशान अंबानी की शादी का भव्य समारोह भी उदयपुर में हुआ था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ मल्होत्रा
    कियारा आडवाणी
    सेलिब्रिटी की शादी

    ताज़ा खबरें

    जापान: अब मास्क पहनना नहीं होगा अनिवार्य, 3 साल बाद हटाई गई पाबंदी जापान
    न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका: केन विलियमसन ने लगाया टेस्ट करियर का 27वां शतक केन विलियमसन
    उपराष्ट्रपति को कांग्रेस का जवाब, शेयर किया नेता विपक्ष का माइक बंद किए जाने का वीडियो कांग्रेस समाचार
    ऑस्कर 2023: 'नाटू-नाटू' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई नरेंद्र मोदी

    बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा हुईं बॉडी शेमिंग का शिकार, पति निक को आपबीती बताते हुए लगी थीं रोने प्रियंका चोपड़ा
    श्याम बेनेगल की खराब तबीयत की खबरों का बेटी ने किया खंडन, कहा- वह ठीक हैं श्याम बेनेगल
    माधुरी दीक्षित की मां का 90 वर्ष की उम्र में निधन माधुरी दीक्षित
    शाहरुख खान की 'जवान' में कैमियो करेंगे संजय दत्त, जल्द शुरू होगी शूटिंग शाहरुख खान

    सिद्धार्थ मल्होत्रा

    सिद्धार्थ-कियारा ने साझा की हल्दी की अनदेखी तस्वीरें, होली की दी शुभकामनाएं कियारा आडवाणी
    सिद्धार्थ मल्होत्रा संग रोमांटिक फिल्म करने की खबरों पर कियारा आडवाणी ने दी प्रतिक्रिया कियारा आडवाणी
    सिद्धार्थ-कियारा की फिर बनेगी फिल्मी पर्दे पर जोड़ी, करण जौहर की रोमांटिक-कॉमेडी में आएंगे नजर  कियारा आडवाणी
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए 'रांझा' गाने को किया गया रिक्रिएट, हुआ रिलीज कियारा आडवाणी

    कियारा आडवाणी

    कियारा ने शादी के संगीत में पहना था 98,000 क्रिस्टल वाला लहंगा, बनाने में 4,000 घंटे सिद्धार्थ मल्होत्रा
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी का जोड़ा 6,700 घंटे और 200 कारीगरों की मेहनत से हुआ तैयार  सिद्धार्थ मल्होत्रा
    सिद्धार्थ-कियारा को करण जौहर ने किया एकसाथ तीन फिल्मों में साइन? जानिए क्या है सच्चाई  सिद्धार्थ मल्होत्रा
    सिद्धार्थ-कियारा के रिसेप्शन में आलिया भट्ट ने पहनी महंगी साड़ी, जानिए कीमत सिद्धार्थ मल्होत्रा

    सेलिब्रिटी की शादी

    'नागिन' अभिनेत्री कृष्णा मुखर्जी दुल्हन बनने के लिए तैयार, इस दिन लेंगी सात फेरे टीवी शो
    अभिनेता विजया कृष्ण नरेश ने पवित्रा लोकेश संग रचाई चौथी शादी, देखिए वीडियो  दक्षिण भारतीय सिनेमा
    रुबीना दिलैक ने अपनी बहन की हल्दी में पहना 35,000 रुपये का सूट, देखिए तस्वीरें  रुबीना दिलैक
    संगीतकार हर्षित सक्सेना ने समोनिका श्रीवास्तव संग गुपचुत तरीके से की शादी, साझा की तस्वीरें बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail

    Live

    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023