NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सिद्धार्थ-कियारा से पहले बॉलीवुड के इन सितारों ने भी राजस्थान में की शाही शादी
    मनोरंजन

    सिद्धार्थ-कियारा से पहले बॉलीवुड के इन सितारों ने भी राजस्थान में की शाही शादी

    सिद्धार्थ-कियारा से पहले बॉलीवुड के इन सितारों ने भी राजस्थान में की शाही शादी
    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 03, 2023, 12:14 pm 1 मिनट में पढ़ें
    सिद्धार्थ-कियारा से पहले बॉलीवुड के इन सितारों ने भी राजस्थान में की शाही शादी
    सिद्धार्थ-कियारा से पहले बॉलीवुड के इन सितारों ने भी राजस्थान में की शाही शादी

    इन दिनों अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी की शादी चर्चा में है। दोनों राजस्थान के एक शाही होटल में सात फेरे लेने वाले हैं। उनकी शादी और शादी से पहले होने वाली रस्मों से जुड़ीं नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। पूरे बॉलीवुड की निगाहें कियारा-सिद्धार्थ की शादी पर हैं। हालांकि, उनसे पहले भी बॉलीवुड के कई सितारे राजस्थान के महलों में अपने प्यार को शादी का नाम दे चुके हैं। एक नजर उन सितारों पर डालते हैं।

    प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बीता रहे हैं। दोनों की एक बेटी है मालती, जो अब एक साल की हो चुकी है। निक भले ही अमेरिका के रहने वाले हों, लेकिन उन्होंने शादी देसी अंदाज में की थी। 2018 में राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में उनकी भव्य शादी हुई थी। निक-प्रियंका क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी के बंधन में बंधे थे। उनकी शादी मेंं देश-विदेश से कई मेहमानों ने शिरकत की थी।

    रवीना टंडन-अनिल थडानी

    रवीना टंडन और अनिल थडानी की शादी बेहद भव्य तरीके से हुई थी। राजस्थान के उदयपुर शहर और झीलों की नगरी के शिव निवास पैलेस में उन्होंने 2004 में एक-दूसरे का हाथ थामा था। उनकी शादी बड़ी धूमधाम से हुई, जिस पर काफी बड़ी राशि खर्च की गई थी। रवीना की मंडप में एंट्री 100 साल पुरानी मेवाड़ की रानी की डोली में हुई थी। उनकी यह डेस्टिनेशन वेडिंग दुनियाभर में चर्चा का विषय बनी थी।

    कैटरीना कैफ-विक्की कौशल

    विक्की-कैटरीना ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया और अंत तक अपने रिलेशनशिप में होने की बात सबसे छिपाए रखी। हालांकि, प्रशंसक उनके बीच बढ़ती नजदीकियों से वाकिफ थे। सोशल मीडिया पर अक्सर विक्की और कैटरीना की साथ में तस्वीरें वायरल होती थीं। उनके अफेयर के साथ उनकी शादी भी खूब सुर्खियों में रही। उनकी शादी 2021 में राजस्थान के सवाईमाधोपुर जिले के एक होटल में हुई। सिक्स सेंस फोर्ट में दोनों ने शादी की सारी रस्में अदा की थीं।

    नील-रुक्मिणी

    नील नितिन मुकेश ने रुकमणि सहाय के साथ 2017 में शादी रचाई थी। यह शादी बिलकुल शाही अंदाज में राजस्थान के उदयपुर में हुई थी। यहां के रैडिसन ब्लू पैलेस रिजॉर्ट एंड स्पा में उनकी शादी की सारी रस्में अदा की गई थीं। उनकी शादी अरेंज्ड थी। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। 2018 में नील पिता बने थे। उनके घर में नन्ही परी का आगमन हुआ था, जिसका नाम उन्होंने नूर्वी रखा।

    ये सितारे भी राजस्थान के शाही महलों में बने दूल्हा-दुल्हन

    'दृश्यम' से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री श्रिया सरन ने अपने रशियन बॉयफ्रेंड आंद्रेई कोसचिव के साथ उदयपुर के देयोगढ़ महल में शादी रचाई थी। उनकी शादी की तस्वीरें भी खूब चर्चा में रही थीं। अभिनेता विक्रम चटवाल और अभिनेत्री प्रिया सचदेव की शादी उदयपुर के शिव निवास पैलेस में हुई थी। 'जोधा अकबर' फेम एक्टर रजत टोकस और सृष्टि नायर की शादी भी उदयपुर पैलेस में ही हुई थी। इन दोनों की शादी बेहद शाही अंदाज में 2015 में हुई थी।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी उदयपुर में हुई थी। 2018 में उनकी शादी पीरामल इंडस्ट्रीज के मालिक आनंद पीरामल से हुई थी। शादी में बॉलीवुड की तमाम दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान
    बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा
    सिद्धार्थ मल्होत्रा

    ताज़ा खबरें

    राजस्थान बोर्ड: 12वीं की परीक्षाएं आज से शुरू, छात्रों के लिए अहम दिशा-निर्देश जारी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
    मांसपेशियां बनाने के लिए मददगार हैं ये 5 योगासन, जानें अभ्यास करने का सही तरीका  योगासन
    WPL 2023: गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 11 रन से हराया, ये बने रिकॉर्ड्स विमेंस प्रीमियर लीग
    WPL: गुजरात जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को दिया 202 रनों का लक्ष्य, डंकले का अर्धशतक विमेंस प्रीमियर लीग

    राजस्थान

    देश की इन 5 जगहों पर शानदार तरीके से मनाई जाती है होली होली
    पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए बेहतरीन हैं उदयपुर की ये 5 जगहें उदयपुर
    #NewsBytesExplainer: जयपुर में जाट महाकुंभ, जानें राजस्थान की राजनीति में क्या है जाट समुदाय की अहमियत? अशोक गहलोत
    राजस्थान के इतिहास और संस्कृति को जानने के लिए करें 5 प्रसिद्ध संग्रहालयों का रुख  जयपुर

    बॉलीवुड समाचार

    'भोला' से पहले कैसे रहे पिछली 5 दक्षिण भारतीय फिल्मों के हिंदी रीमेक? भोला फिल्म
    शाहरुख खान से मिलने के लिए मन्नत में घुसे शख्स, 8 घंटे अंदर ही छिपे रहे शाहरुख खान
    शाहरुख खान बने 'धूम 4' के हीरो, सिद्धार्थ आनंद का ऐलान; जानिए इस खबर की सच्चाई  शाहरुख खान
    'तू झूठी मैं मक्कार' समेत इस हफ्ते सिनेमाघरों और OTT पर देखिए ये फिल्में और सीरीज OTT प्लेटफॉर्म

    प्रियंका चोपड़ा

    ऑस्कर के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली तीसरी भारतीय अभिनेत्री होंगी दीपिका पादुकोण दीपिका पादुकोण
    'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुई थीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- अब नहीं छुपाती निशान बॉलीवुड समाचार
    'सिटाडेल' ट्रेलर: प्रियंका चोपड़ा ने एक्शन और ग्लैमर से फूंकी सीरीज में जान, फिदा हुए फैंस  हॉलीवुड समाचार
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं को लड़ने और उड़ने का हौसला देते हैं बॉलीवुड के ये गाने  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

    सिद्धार्थ मल्होत्रा

    सिद्धार्थ-कियारा ने साझा की हल्दी की अनदेखी तस्वीरें, होली की दी शुभकामनाएं कियारा आडवाणी
    सिद्धार्थ मल्होत्रा संग रोमांटिक फिल्म करने की खबरों पर कियारा आडवाणी ने दी प्रतिक्रिया कियारा आडवाणी
    सिद्धार्थ-कियारा की फिर बनेगी फिल्मी पर्दे पर जोड़ी, करण जौहर की रोमांटिक-कॉमेडी में आएंगे नजर  कियारा आडवाणी
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए 'रांझा' गाने को किया गया रिक्रिएट, हुआ रिलीज कियारा आडवाणी

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail

    Live

    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023