NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आप जानते हैं? 'पुष्पा' के लिए अल्लू अर्जुन नहीं, महेश बाबू थे पहली पसंद
    मनोरंजन

    क्या आप जानते हैं? 'पुष्पा' के लिए अल्लू अर्जुन नहीं, महेश बाबू थे पहली पसंद

    क्या आप जानते हैं? 'पुष्पा' के लिए अल्लू अर्जुन नहीं, महेश बाबू थे पहली पसंद
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jan 30, 2022, 05:27 pm 1 मिनट में पढ़ें
    क्या आप जानते हैं? 'पुष्पा' के लिए अल्लू अर्जुन नहीं, महेश बाबू थे पहली पसंद
    'पुष्पा' के लिए अल्लू अर्जुन नहीं, महेश बाबू थे पहली पसंद

    साउथ स्टार अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को लेकर दर्शकों की जुबां पर हैं। हर कोई उनके अंदाज की तारीफ कर रहा है। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म के लिए अल्लू पहली पसंद नहीं थे। ताजा रिपोर्ट की मानें तो 'पुष्पा' के लिए अल्लू नहीं, बल्कि साउथ के एक और दिग्गज अभिनेता महेश बाबू पहली पसंद थे।

    एक से अधिक बार महेश को किया गया था अप्रोच

    बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पुष्पा' के निर्देशक सुकुमार की पहली पसंद महेश थे। सूत्र की मानें तो निर्देशक सुकुमार तेलुगु सुपरस्टार महेश को इस फिल्म में शामिल करने के इच्छुक थे। कहा जाता है कि उन्होंने अभिनेता महेश को एक से अधिक बार इस फिल्म के लिए अप्रोच किया था। इसका मतलब है कि अल्लू को बाद में इस फिल्म का ऑफर दिया गया। 'पुष्पा' 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

    महेश को लगा कि वह इस भूमिका के लिए परफेक्ट नहीं हैं- सूत्र

    एक सूत्र ने बताया, "हालांकि, महेश ने एंटी सोशल कैरेक्टर नहीं निभाने का अपने करियर में संकल्प लिया है। उन्हें 'पुष्पा' की स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई। लेकिन उन्हें नहीं लगा कि वह इस भूमिका के लिए परफेक्ट हैं, क्योंकि वह असामाजिक किरदार निभाने में विश्वास नहीं रखते थे।" जब महेश के खाते से यह फिल्म बाहर हुई, तो अल्लू ने मौके को भुनाते हुए अपने अभिनय का जबरदस्त रंग जमाया।

    2021 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म है 'पुष्पा'

    फिल्म ने रिलीज के पहले दिन ही वह कीर्तिमान बना लिया, जो 2021 में कोई फिल्म नहीं कर पाई। अल्लू की 'पुष्पा' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2021 का सबसे बड़ा ओपनिंग डे अपने नाम किया था। यहां तक कि फिल्म ने 'मास्टर' और 'स्पाइडर मैन' को भी पछाड़ दिया था। 'पुष्पा' का ओपनिंग डे का कलेक्शन 52.50 करोड़ रुपये है। इस फिल्म का कुल बजट 200-250 करोड़ रुपये का है।

    अल्लू और रश्मिका पहली बार साथ नजर आए

    अल्लू और रश्मिका पहली बार साथ नजर आए

    'पुष्पा' में अल्लू के साथ रश्मिका मंदाना ने अपने अभिनय का जौहर दिखाया है। फिल्म में रश्मिका के किरदार का नाम श्रीवल्ली है। फिल्म के जरिए अल्लू और रश्मिका पहली बार साथ आए हैं। रश्मिका की यह पहली फिल्म है, जो सीधे हिन्दी दर्शकों के बीच आई। फिल्म की कहानी चंदन की लकड़ियों की तस्करी से जुड़ा है। फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिन्दी सहित पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई है।

    ये हैं महेश की आने वाली फिल्में

    'भारत एने नेनु' और 'महर्षि' फेम महेश इन दिनों अपनी फिल्म 'सरकारू वारी पाटा' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की शूटिंग का एक शेड्यूल हाल ही में दुबई में खत्म हुआ है। वह बायोग्राफिकल एक्शन फिल्म 'मेजर' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म से वह बतौर निर्माता जुड़े हैं। अदिवी शेष इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 2008 में हुए मुंबई हमले में शहीद मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    लेटेस्ट फिल्में
    पुष्पा फिल्म

    ताज़ा खबरें

    दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज: टी-20 मैचों में एक-दूसरे के खिलाफ कैसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े?  दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    सिर घूमने पर आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगी समस्या से राहत घरेलू नुस्खे
    वेस्ली मधवीरे नीदलैंड के खिलाफ लगाई हैट्रिक, ऐसा करने वाले जिम्बाब्वे के तीसरे गेंदबाज बने  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    #NewsBytesExplainer: क्या है लोक प्रतिनिधित्व कानून, जिसके तहत जा सकती है राहुल गांधी की संसद सदस्यता? राहुल गांधी

    बॉलीवुड समाचार

    शेखर सुमन के बहनोई लापता, अभिनेता ने CBI से लगाई गुहार बिहार
    सलमान खान को धमकी मामले में पुलिस का खुलासा, ब्रिटेन से है ईमेल का कनेक्शन सलमान खान
    जानिए 'मुगल-ए-आजम' के निर्देशक के आसिफ की कहानी, जिन पर फिल्म बना रहे तिग्मांशु धूलिया आगामी फिल्में
    कंगना रनौत ने अपने जन्मदिन पर साझा किया खूबसूरत संदेश, दुश्मनों से मांगी माफी कंगना रनौत

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    सामंथा और विजय देवरकोंडा की 'कुशी' इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक, नया पोस्टर जारी  सामंथा रुथ प्रभु
    जाह्नवी कपूर ने शुरू की जूनियर एनटीआर की 'NTR 30' की शूटिंग, साझा की तस्वीरें  जाह्नवी कपूर
    साउथ सुपरस्टार सूर्या ने मुंबई में आलीशान घर खरीदा, जानिए कीमत  सूर्या
    कन्नड़ स्टार ध्रुव सरजा की पैन इंडिया फिल्म 'KD- द डेविल' में शिल्पा शेट्टी की एंट्री शिल्पा शेट्टी

    लेटेस्ट फिल्में

    अनंत महादेवन ने की अपनी अगली डॉक्यूमेंट्री 'वेटरन्स ऑफ वॉर' की घोषणा डॉक्यूमेंट्री
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' ने रिलीज से पहले ही मारा बड़ा हाथ प्रभास
    चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरय्या' 13 जनवरी को हिंदी में भी होगी रिलीज चिरंजीवी
    राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से करेंगी डेब्यू, देखिए पहला लुक बॉलीवुड समाचार

    पुष्पा फिल्म

    अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 2' के लिए मांगे 150 करोड़ रुपये, मिलेगी इतनी फीस अल्लू अर्जुन
    'पुष्पा' बनी रूस में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्म, 'बाहुबली 2' को पछाड़ा अल्लू अर्जुन
    'पुष्पा': रूस के बॉक्स ऑफिस पर पिटी अल्लू अर्जुन की फिल्म, जानिए कितने का हुआ नुकसान अल्लू अर्जुन
    पीयूष मिश्रा ने दक्षिण भारतीय निर्देशकों को बताया बुद्धिमान, बॉलीवुड के बारे में कही यह बात पीयूष मिश्रा

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023