NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, 'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है?
    मनोरंजन

    दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, 'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है?

    दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, 'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है?
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jun 26, 2022, 09:13 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, 'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है?
    'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है?

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टीवी का लोकप्रिय शो है। इस धारावाहिक के सभी किरदारों ने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोड़ी है। कॉमेडी और फैमिली ड्रामा पर आधारित इस शो के प्रति लोगों में दीवानगी देखते ही बनती है। इसका प्रसारण सोनी सब चैनल पर होता है और इसके निर्माता असित कुमार मोदी हैं। क्या आप जानते हैं कि इस सीरियल के कलाकारों को कितनी फीस मिलती है? आइए स्टारकास्ट की फीस पर गौर फरमाते हैं।

    दिलीप जोशी

    'तारक मेहता...' में अभिनेता दिलीप जोशी मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। उनका अलहदा अंदाज दर्शकों को पसंद आता है। वह अपनी कॉमेडी के जरिए लोगों को हंसाने में कामयाब हुए हैं। इस शो में वह जेठालाल का किरदार निभाकर घर-घर में लोकप्रिय हो गए। वह इस शो के लिए सबसे अधिक फीस वसूलने वाले कलाकार हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वह एक एपिसोड के लिए 1.50 लाख रुपये चार्ज करते हैं।

    शैलेश लोढ़ा

    रिपोर्ट के मुताबिक, शैलेश लोढ़ा ने हाल में इस शो को अलविदा कहा है। काफी समय से वह शो से नदारद हैं। खबरों की मानें तो वह शो के दूसरे सबसे महंगे कलाकार थे। एक एपिसोड के लिए उनकी फीस एक लाख रुपये थी। शैलेश शुरुआत से 'तारक मेहता...' का हिस्सा रहे हैं। करीब 14 साल बाद शैलेश ने इस शो से अपना नाता तोड़ा। इसमें उन्होंने तारक मेहता का किरदार निभाकर खास पहचान बनाई थी।

    मुनमुन दत्ता

    शो में मुनमुन दत्ता की मौजूदगी दर्शकों का ध्यान खींचती है। एक चुलबुली लड़की के रूप में उन्होंने बबीता के किरदार को बखूबी निभाया है। शायद ही लोग मुनमुन की फीस के बारे में जानते होंगे। वह एक एपिसोड के लिए 35,000 से 50,000 रुपये के बीच फीस वसूलती हैं। ये अलग बात है कि कई बार उनके शो छोड़ने की खबरें सुर्खियां बटोर चुकी हैं। पिछले साल आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मुनमुन की खूब आलोचना की गई थी।

    मंदार चंदवाडकर

    आत्मा राम भिड़े का किरदार निभाने वाले मंदार चंदवाडकर की लोकप्रियता जगजाहिर है। ऐसी चर्चा है कि वह एक एपिसोड के लिए 80,000 रुपये फीस लेते हैं। इस शो ने ही उन्हें एक मुकम्मल पहचान दिलाई है। वह शुरुआत से ही इस शो के साथ जुड़े हुए हैं। हाल में उनके फैंस को धक्का तब लगा, जब सोशल मीडिया पर उनके निधन की अफवाह उड़ी। फिर अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर ऐसी खबरों का खंडन किया।

    अमित भट्ट, श्याम पाठक और तनुज महाशब्दे

    जेठालाल चंपक लाल के पिता की भूमिका निभाने वाले अमित भट्ट को भी इस के लिए अच्छी-खासी रकम मिलती है। उन्हें एक एपिसोड के लिए 70,000-80,000 रुपये भुगतान किया जाता है। पोपट लाल की भूमिका निभाने वाले श्याम पाठक को भला कौन नहीं जानता। वह भी एक एपिसोड के लिए 60,000 रुपये तक वसूलते हैं। वैज्ञानिक कृष्णन अय्यर की भूमिका निभाने वाले तनुज महाशब्दे को 65,000- 80,000 रुपये फीस मिलती है।

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का पहला एपिसोड 28 जुलाई, 2008 को प्रसारित हुआ था। 2008 से अभी तक करीब 14 सालों तक यह शो दर्शकों को गुदगुदाता आ रहा है। IMDb की वेबसाइट पर शो को दस में से 8.4 रेटिंग दी गई है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    टीवी शो
    तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    दिलीप जोशी
    मुनमुन दत्ता

    ताज़ा खबरें

    'अवतार: द वे ऑफ वॉटर', 'एवेंजर्स: एंडगेम' को पछाड़कर बनी भारत की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म जेम्स कैमरून
    उपराष्ट्रपति की टिप्पणी के बाद संविधान की मूल संरचना पर बोले CJI, जानें क्या कहा जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़
    उमेश यादव के साथ पूर्व मैनेजर ने की 44 लाख रुपये की ठगी, जानिए पूरा मामला उमेश यादव
    चीन: 80 प्रतिशत आबादी को हुआ कोरोना, नई लहर की आशंका नहीं- शीर्ष सरकारी वैज्ञानिक कोरोना वायरस

    टीवी शो

    बिग बॉस 16: सलमान खान ने लगाई क्लास तो रो पड़ी टीना, कहा- मैं थक गई बिग बॉस
    राधिका मदान ने की थी टीवी की बुराई, अब एकता कपूर ने लगाई क्लास एकता कपूर
    बिग बॉस 16: शिव और निमृत के बीच आई दरार, क्या टूट जाएगी मंडली? बिग बॉस 16
    बिग बॉस 16: टीना-शालीन की हुई लड़ाई, बात मार-पिटाई तक पहुंची बिग बॉस 16

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा

    'तारक मेहता' में काम कर चुके सुनील होलकर का निधन, लिवर की बीमारी से थे पीड़ित टेलीविजन मनोरंजन
    'तारक मेहता...' में नजर आएंगी नवीना वाडेकर, इस किरदार को किया रिप्लेस कॉमेडी शो
    निर्देशक मालव राजदा ने भी छोड़ा 'तारक मेहता...', 14 साल बाद शो को कहा अलविदा टीवी शो
    तारक मेहता का उल्टा चश्मा: राज अनादकट से पहले ये कलाकार छोड़ चुके हैं शो टेलीविजन मनोरंजन

    दिलीप जोशी

    28 साल बाद अब क्या कर रहे हैं 'हम आपके हैं कौन' के सितारे? सेलिब्रिटी गॉसिप

    मुनमुन दत्ता

    क्या 'बिग बॉस OTT' में जाने के लिए 'तारक मेहता...' को छोड़ देंगी मुनमुन दत्ता? टीवी शो
    अपमानजनक टिप्पणी मामला: पुलिस ने मुनमुन दत्ता से की पूछताछ, अंतरिम जमानत पर छोड़ा दलित
    'तारक मेहता....' के टप्पू और बबीता कर रहे एक-दूसरे को डेट- रिपोर्ट मनोरंजन
    मुनमुन दत्ता ने नहीं छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', फिर से शुरू की शूटिंग मुंबई

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023