NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'तारक मेहता...' छोड़ने के बाद शैलेश को मिला नया शो, होस्ट की भूमिका में दिखेंगे
    अगली खबर
    'तारक मेहता...' छोड़ने के बाद शैलेश को मिला नया शो, होस्ट की भूमिका में दिखेंगे
    'तारक मेहता...' छोड़ने के बाद शैलेश को मिला नया शो

    'तारक मेहता...' छोड़ने के बाद शैलेश को मिला नया शो, होस्ट की भूमिका में दिखेंगे

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 21, 2022
    10:29 am

    क्या है खबर?

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' टेलीविजन जगत का बेहतरीन शो रहा है। इसका प्रसारण सोनी सब टीवी पर होता है। इस शो के जरिए अभिनेता शैलेश लोढ़ा ने घर-घर में अपनी पहचान बनाई है।

    हाल में खबर आई थी कि शैलेश ने शो को अलविदा कह दिया है। काफी समय से वह इस शो की शूटिंग नहीं कर रहे थे।

    अब वह एक नए शो के साथ टेलीविजन पर वापसी करेंगे। इस बार वह होस्ट की भूमिका में नजर आएंगे।

    शो

    शेमारू टीवी के शो 'वाह भाई वाह' में दिखेंगे शैलेश

    शैलेश शेमारू टीवी के शो 'वाह भाई वाह' में बहुत जल्द नजर आएंगे। शेमारू टीवी ने इस शो का टीजर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इसमें शैलेश की झलक दिखी है।

    शेमारू टीवी ने अपने पोस्ट में लिखा, 'वाह भाई वाह! पहचानिए तो भला, कौन हैं ये, जो लेकर आ रहे हैं एक नया शो? देखिये जल्द ही सिर्फ शेमारू टीवी पर।'

    टीजर वीडियो में शैलेश कहते हुए दिखे, "तैयार रहिए। आ रहे हैं हम जल्द ही।"

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए शो का टीजर

    वाह भाई वाह! पहचानिए तो भला, कौन हैं ये, जो लेकर आ रहे हैं एक नया शो? देखिये जल्द ही सिर्फ़ #ShemarooTV पर.#WaahBhaiWaah #ComingSoon #NewShow #ShemarooTVNewShow #ShemarooTVOriginal pic.twitter.com/zVy8BSmuAN

    — Shemaroo TV (@ShemarooTv) May 20, 2022

    प्रसारण

    जून से शेमारू टीवी पर होगा शो का प्रसारण

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 'वाह भाई वाह' एक काव्य शो होगा, जहां कवि समसामयिक मुद्दों पर व्यंग्यात्मक कविताओं का पाठ करेंगे। इसमें हास्य कविताओं से दर्शकों का मनोरंजन किया जाएगा।

    मेजबान होने के अलावा शैलेश कविताएं भी सुनाएंगे और उनके साथ इस शो में दो अन्य कवि भी जुड़ेंगे।

    शैलेश पिछले एक हफ्ते से इस शो की शूटिंग कर रहे हैं। जून से शेमारू टीवी पर इस शो का प्रसारण शुरू होगा।

    अलविदा

    शैलेश ने 14 साल बाद 'तारक मेहता...' को कहा अलविदा

    शैलेश शुरुआत से 'तारक मेहता...' का हिस्सा रहे हैं। करीब 14 साल बाद शैलेश इस शो से अपना नाता तोड़ रहे हैं।

    एक सूत्र ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, "शैलेश को लगता है कि कलाकारों की टुकड़ी के बीच उनका किरदार खो गया। उन्होंने अपनी डेट्स दी है, लेकिन उनके पास करने के लिए बहुत कुछ नहीं है। महामारी खत्म होने के बाद उनके कवि सम्मेलन फिर शुरू हो गए हैं और वह काफी व्यस्त हैं।"

    करियर

    एक जाने माने कवि रह चुके हैं शैलेश

    'वाह भाई वाह' के सेट से शैलेश की कुछ तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।

    बहुत कम लोग जानते होंगे कि शैलेश एक जाने माने कवि भी हैं।

    कविता उनकी पहचान रही है और उन्हें मंचीय कविता का श्रेष्ठ कवि माना जाता है। उन्होंने देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर के मंचों पर कविता पाठ किया है।

    कहा जा रहा है कि वह एक बार फिर कवि के रूप में खुद को दर्शकों के बीच लाना चाहते हैं।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    पिछले कुछ समय में 'तारक मेहता...' से कई कलाकार बाहर हो चुके हैं। दिशा वकानी, नेहा मेहता और गुरुचरण सिंह जैसे कलाकार शो को अलविदा कह चुके हैं। बड़े कलाकारों के जाने से निश्चित रूप से शो की टीम कमजोर होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टीवी शो
    टीवी जगत की खबरें
    तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    शैलेश लोढ़ा

    ताज़ा खबरें

    अडाणी एनर्जी बोर्ड ने 4,300 करोड़ रुपये जुटाने को दी मंजूरी, जानिए क्या है योजना  अडाणी समूह
    गाजा में राहत सामग्री लेने जा रहे फिलिस्तीनियों पर हमला, 40 लोगों की मौत इजरायल
    रोहित शेट्टी एक्शन के बाद हॉरर से मचाएंगे धमाल, पहली बार नुसरत भरूचा पर लगाएंगे दांव रोहित शेट्टी
    कोरोना वायरस के मामले 3,700 पार, फ्लू और कोविड के लक्षणों में कैसे पहचानें अंतर? कोरोना वायरस

    टीवी शो

    'द कपिल शर्मा शो' में कृष्णा ने गोविंदा के साथ स्टेज शेयर करने से किया इनकार बॉलीवुड समाचार
    'स्टार वर्सेज फूड 2' में अनिल, जाह्नवी, अनन्या और नोरा फतेही समेत दिखेंगे कई सितारे बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन बनेंगे डिस्कवरी के शो 'इंटू द वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स' के मेहमान बॉलीवुड समाचार
    'इंडियाज गॉट टैलेंट' के आगामी सीजन को जज करेंगी शिल्पा, जारी हुआ शो का प्रोमो बॉलीवुड समाचार

    टीवी जगत की खबरें

    शादी होते ही करिश्मा तन्ना और वरुण बंगेरा को मिला इस रियलिटी शो का ऑफर करिश्मा तन्ना
    अपमानजनक टिप्पणी मामला: पुलिस ने मुनमुन दत्ता से की पूछताछ, अंतरिम जमानत पर छोड़ा दलित
    गुरमीत-देबिना ने दी गुड न्यूज, 11 साल बाद बनेंगे माता-पिता सोशल मीडिया
    'खतरों के खिलाड़ी 12' के लिए फाइनल हुआ राजीव अदातिया का नाम मनोरंजन

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा

    इंतजार खत्म! 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में जल्द होगी दयाबेन की वापसी बॉलीवुड समाचार
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के स्टार्स की बढ़ी फीस, जेठालाल को मिलेंगे सबसे ज्यादा पैसे बॉलीवुड समाचार
    मुश्किल में फंसा टेलीविजन शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', जानें कारण बॉलीवुड समाचार
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में यह अभिनेत्री होगी नई दयाबेन! बॉलीवुड समाचार

    शैलेश लोढ़ा

    'तारक मेहता...' को अलविदा कहेंगे शैलेश लोढ़ा? अभिनेता ने बंद की शो की शूटिंग टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025