NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'तारक मेहता...' में होगी पोपटलाल की शादी, दुल्हन बनेंगी खुशबू पटेल!
    अगली खबर
    'तारक मेहता...' में होगी पोपटलाल की शादी, दुल्हन बनेंगी खुशबू पटेल!
    'तारक मेहता...' में नजर आएंगी खुशबू पटेल

    'तारक मेहता...' में होगी पोपटलाल की शादी, दुल्हन बनेंगी खुशबू पटेल!

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 29, 2022
    12:08 pm

    क्या है खबर?

    धारावाहिक 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। हाल के दिनों में कई कलाकार इस शो को छोड़ चुके हैं। कुछ दिन पहले ही शैलेश लोढ़ा ने शो को अलविदा कहा था।

    अब इस शो के प्रशंसकों के लिए एक अच्छी खबर आई है।

    खबरों की मानें तो शो में अभिनेत्री खुशबू पटेल नजर आने वाली हैं। एक नए चेहरे की एंट्री से दर्शकों में उत्साह बना हुआ है।

    किरदार

    पोपटलाल उर्फ श्याम पाठक की दुल्हनिया बनेंगी खुशबू

    मीडिया रिपोर्ट की मानें तो 'तारक मेहता...' में खुशबू की जोड़ी पोपटलाल के साथ बनने वाली है। इस किरदार को अभिनेता श्याम पाठक ने निभाया है।

    श्याम अपने अंदाज से दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर देते हैं। उनके किरदार को फैंस ने ढेर सारा प्यार दिया है।

    ऐसी चर्चा है कि शो के आने वाले एपिसोड में पोपटलाल की शादी की सीरीज दिखाई जाएगी। इसमें खुशबू पोपटलाल की दुल्हनिया के रूप में दर्शकों से रूबरू होंगी।

    लुक

    असल जिंदगी में काफी ग्लैमर्स हैं खुशबू

    पोपटलाल की जोड़ीदार बनने वाली खुशबू खूबसूरती के मामले में बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों को टक्कर देती हैं। वह पेशे एक मॉडल और अभिनेत्री हैं।

    वह इंस्टाग्राम पर काफी सक्रिय दिखती हैं और फैंस से रूबरू होती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका लुक काफी आकर्षक दिखा है।

    वह 'तारक मेहता...' में एक शर्मीली लड़की प्रतीक्षा का किरदार निभाएंगी। हालांकि, असल जिंदगी में वह काफी ग्लैमर्स दिखती हैं।

    संशय

    क्या होगी दयाबेन के रूप में दिशा वकानी की वापसी?

    प्रोड्यूसर असित मोदी ने हाल में बताया था कि शो में दयाबेन की वापसी होंगी। हालांकि, उन्होंने यह तय नहीं किया है कि दयाबेन का किरदार किसे ऑफर किया जाएगा।

    असित ने कहा था, "मुझे नहीं पता कि दिशा वकानी दयाबेन के रूप में वापस आएंगी या नहीं। दिशा जी के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं, हम एक परिवार की तरह हैं। अब वह शादीशुदा हैं और हर कोई अपनी-अपनी जिम्मेदारियों में व्यस्त हो जाता है।"

    लोकप्रियता

    2008 से प्रसारित हो रहा 'तारक मेहता...'

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक फैमिली कॉमेडी पर आधारित मजेदार शो रहा है। इसका पहला एपिसोड 28 जुलाई, 2008 को प्रसारित हुआ था।

    2008 से अभी तक करीब 14 सालों तक यह शो दर्शकों को गुदगुदाता आ रहा है। दिलचस्प है कि इस शो के सभी किरदारों ने लोगों को प्रभावित किया है। इस शो का प्रसारण सोनी सब चैनल पर होता है।

    IMDb की वेबसाइट पर शो को दस में से 8.2 रेटिंग दी गई है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    पिछले कुछ समय में 'तारक मेहता...' से कई कलाकार बाहर हो चुके हैं। नेहा मेहता और गुरुचरण सिंह जैसे कलाकार शो को अलविदा कह चुके हैं। कुछ दिन पहले ही मुनमुन दत्ता के शो छोड़ने की खबरें भी सामने आई थीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    टीवी शो
    टीवी जगत की खबरें
    तारक मेहता का उल्टा चश्मा

    ताज़ा खबरें

    अहान पांडे से सिमर भाटिया तक, अब फिल्मी घरानों के इन 5 स्टार किड्स का इंतजार अक्षय कुमार
    करियर बदलने के दौरान पैसे बचाने के लिए किन बातों का रखें ध्यान? पर्सनल फाइनेंस
    डोनाल्ड ट्रंप ने फिर लिया भारत-पाकिस्तान युद्धविराम का श्रेय, जानिए क्या दिया बयान अमेरिका
    IPL 2025, एलिमिनेटर: GT बनाम MI मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025

    टीवी शो

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के घनश्याम नायक उर्फ ​​नट्टू काका का निधन मुंबई
    कौन हैं 'बिग बॉस 15' के प्रतिभागी जय भानुशाली? जानिए इनके बारे में दिलचस्प बातें मनोरंजन
    स्पाइन इंजरी के कारण कपिल को बंद करना पड़ा था 'द कपिल शर्मा शो' कपिल शर्मा
    नेशनल ज्योग्राफिक के शो की मेजबानी करेंगे सोनू सूद, 26 अक्टूबर से होगा प्रसारण बॉलीवुड समाचार

    टीवी जगत की खबरें

    'खतरों के खिलाड़ी 12' के लिए फाइनल हुआ राजीव अदातिया का नाम मनोरंजन
    सुपरहीरो शक्तिमान पर बन रही फिल्म, निर्माताओं ने जारी किया टीजर बॉलीवुड समाचार
    रणविजय के बाद नेहा धूपिया भी 'MTV रोडीज' से बाहर नेहा धूपिया
    रणविजय और नेहा धूपिया के बाद रैपर रफ्तार ने भी छोड़ा 'रोडीज' रैपर रफ्तार

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा

    गलती से खिलौना निगलने से टीवी अभिनेता प्रतीश वोरा की 2 साल की बेटी की मौत बॉलीवुड समाचार
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में इस तारीख से वापसी करेंगी दिशा वकानी! मनोरंजन
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापसी नहीं करने जा रहीं दिशा वकानी! जानें कारण मनोरंजन
    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में यह अभिनेत्री हो सकती है नई दयाबेन! मनोरंजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025