NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या 'बिग बॉस OTT' में जाने के लिए 'तारक मेहता...' को छोड़ देंगी मुनमुन दत्ता?
    मनोरंजन

    क्या 'बिग बॉस OTT' में जाने के लिए 'तारक मेहता...' को छोड़ देंगी मुनमुन दत्ता?

    क्या 'बिग बॉस OTT' में जाने के लिए 'तारक मेहता...' को छोड़ देंगी मुनमुन दत्ता?
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    May 23, 2022, 11:48 am 1 मिनट में पढ़ें
    क्या 'बिग बॉस OTT' में जाने के लिए 'तारक मेहता...' को छोड़ देंगी मुनमुन दत्ता?
    क्या 'तारक मेहता...' छोड़ देंगी मुनमुन दत्ता?

    लोकप्रिय टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के लिए मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल के दिनों में कई कलाकार इस शो से अपना नाता तोड़ चुके हैं। कुछ दिन पहले ही शैलेश लोढ़ा शो को अलविदा कह चुके हैं। अब इस फेहरिस्त में एक और कलाकार का नाम सामने आ रहा है। खबरों की मानें तो मुनमुन दत्ता उर्फ बबीता 'बिग बॉस OTT' में जाने के लिए 'तारक मेहता...' को छोड़ सकती हैं।

    'बिग बॉस OTT 2' के लिए मुनमुन को किया गया अप्रोच

    मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनमुन को 'बिग बॉस OTT' के दूसरे सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। कहा जा रहा है कि यदि मुनमुन 'बिग बॉस OTT' में भाग लेने के लिए राजी हो जाती हैं, तो वह 'तारक मेहता...' को अलविदा कह देंगी। मुनमुन की लोकप्रियता को भुनाने के लिए मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया है। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि उनके शो छोड़ने के बाद 'तारक मेहता...' के दर्शकों का दिल टूट जाएगा।

    'बिग बॉस 15' में नजर आ चुकी हैं मुनमुन

    'बिग बॉस' का पिछला सीजन काफी धमाकेदार रहा था। 'बिग बॉस 15' में मुनमुन नजर आ चुकी हैं। इस शो में मुनमुन दो दिनों के लिए चैलेंजर बनकर आई थीं। शो में उनके साथ सुरभि चंदना, आकांक्षा पुरी और विशाल पुरी ने भी एंट्री मारी थी। इन लोगों ने प्रतिभागियों को काफी मुश्किल टास्क दिए थे। काफी कम समय में मुनमुन ने दर्शकों को प्रभावित किया था। अब इस शो में दर्शक उन्हें फिर से देखना चाहेंगे।

    2008 से प्रसारित हो रहा 'तारक मेहता...'

    'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक फैमिली कॉमेडी पर आधारित मजेदार शो रहा है। इसका पहला एपिसोड 28 जुलाई, 2008 को प्रसारित हुआ था। 2008 से अभी तक करीब 14 सालों तक यह शो दर्शकों को गुदगुदाता आ रहा है। दिलचस्प है कि इस शो के सभी किरदारों ने लोगों को प्रभावित किया है। इस शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी हैं। IMDb की वेबसाइट पर शो को दस में से 8.2 रेटिंग दी गई है।

    जाति सूचक शब्‍द इस्‍तेमाल करने को लेकर विवादों में थीं मुनमुन

    पिछले साल आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करने पर मुनमुन की आलोचना की गई थी। मुनमुन ने एक वीडियो में जाति सूचक शब्‍द का इस्‍तेमाल क‍िया था। इसके बाद मुनमुन ने बयान जारी करके माफी मांगी थी। माफी के बावजूद मुनमुन पर कई जगह मामले दर्ज हुए थे। माना जाता है कि इस प्रकरण के बाद मेकर्स ने उन्हें 'तारक मेहता...' से दूर रखा था। इसलिए पिछले साल भी उनके शो छोड़ने की खबरें आई थीं।

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    पिछले कुछ समय में 'तारक मेहता...' से कई कलाकार बाहर हो चुके हैं। दिशा वकानी, नेहा मेहता और गुरुचरण सिंह जैसे कलाकार शो को अलविदा कह चुके हैं। बड़े कलाकारों के जाने से निश्चित रूप से शो की टीम कमजोर होगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    टीवी शो
    तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    बिग बॉस OTT
    मुनमुन दत्ता

    ताज़ा खबरें

    वायरल वीडियो: बेंगलुरू मेट्रो में हिंदी के निर्देशों पर लगाए गए स्टीकर, युवक ने हटाए बेंगलुरु मेट्रो
    20 फरवरी को होगी बांग्लादेश क्रिकेट टीम के नए हेडकोच की नियुक्ति- BCB प्रेसीडेंट बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    बांग्लादेश प्रीमियर लीग: रुबेल हुसैन बने लीग में 100 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बांग्लादेश प्रीमियर लीग
    बांग्लादेश प्रीमियर लीग: 2024 संस्करण के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को नहीं मिल रहा स्लॉट बांग्लादेश प्रीमियर लीग

    टीवी शो

    बिग बॉस 16: फराह खान लगाएंगी फटकार, इस हफ्ते घर से बेघर हो जाएंगी टीना दत्ता! बिग बॉस 16
    सेहबान अजीम और नियति फिटनानी 'डियर इश्क' के लिए आए साथ, जानिए कब और कहां देखें  हॉटस्टार
    'तारक मेहता...' के डायरेक्टर मालव राजदा ने किया अपने नए शो का ऐलान  तारक मेहता का उल्टा चश्मा
    अब्दु ने 'बिग बॉस 16' से निकलते ही साइन किया इंटरनेशनल शो 'बिग ब्रदर UK'! अब्दु रोजिक

    तारक मेहता का उल्टा चश्मा

    'तारक मेहता' में काम कर चुके सुनील होलकर का निधन, लिवर की बीमारी से थे पीड़ित टेलीविजन मनोरंजन
    'तारक मेहता...' में नजर आएंगी नवीना वाडेकर, इस किरदार को किया रिप्लेस कॉमेडी शो
    निर्देशक मालव राजदा ने भी छोड़ा 'तारक मेहता...', 14 साल बाद शो को कहा अलविदा टीवी शो
    तारक मेहता का उल्टा चश्मा: राज अनादकट से पहले ये कलाकार छोड़ चुके हैं शो टेलीविजन मनोरंजन

    बिग बॉस OTT

    उर्फी ने किया चित्रा वाद्य पर केस, फिर पहुंचीं महिला आयोग; क्यों गरमाया हुआ है मामला? उर्फी जावेद
    उर्फी जावेद ने भाजपा नेता चित्रा वाघ पर फिर कसा तंज, कही ये बात उर्फी जावेद
    सगाई के लिए ट्रोलिंग पर बोलीं दिव्या अग्रवाल- लोग पुराने रिश्ते पर बात ना करें टेलीविजन मनोरंजन
    पूर्व गर्लफ्रेंड दिव्या अग्रवाल की सगाई के बाद वरुण सूद ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट सेलिब्रिटी गॉसिप

    मुनमुन दत्ता

    दिलीप जोशी से मुनमुन दत्ता तक, 'तारक मेहता...' के कलाकारों की फीस कितनी है? टीवी शो
    अपमानजनक टिप्पणी मामला: पुलिस ने मुनमुन दत्ता से की पूछताछ, अंतरिम जमानत पर छोड़ा दलित
    'तारक मेहता....' के टप्पू और बबीता कर रहे एक-दूसरे को डेट- रिपोर्ट मनोरंजन
    मुनमुन दत्ता ने नहीं छोड़ा 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा', फिर से शुरू की शूटिंग मुंबई

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023