NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या आप जानते हैं? हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ को मात दे चुके हैं अभिषेक बच्चन
    अगली खबर
    क्या आप जानते हैं? हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ को मात दे चुके हैं अभिषेक बच्चन
    विल स्मिथ का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं अभिषेक

    क्या आप जानते हैं? हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ को मात दे चुके हैं अभिषेक बच्चन

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 14, 2022
    11:42 pm

    क्या है खबर?

    अभिषेक बच्चन कई सफल बॉलीवुड फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। वो बात अलग है कि उन्हें इंडस्ट्री में कभी सुपरस्टार का दर्जा नहीं मिला। हालांकि, उन्होंने जो कारनामा किया था, वह कभी बॉलीवुड का कोई सुपरस्टार नहीं कर पाया।

    दरअसल, जूनियर बच्चन हॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता विल स्मिथ को पीछे छोड़ अपना नाम गिनीज बुक ऑफ विश्व रिकॉर्ड में दर्ज करा चुके हैं।

    आइए आपको अभिषेक के इस रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं।

    उपलब्धि

    'दिल्ली 6' के प्रमोशन के दौरान बनाया रिकॉर्ड

    अभिषेक का नाम गिनीज बुक में 12 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा बार पब्लिक के सामने नजर आने वाले स्टार के रूप में शामिल हैं।

    वह 2009 में अपनी फिल्म 'दिल्ली 6' के प्रमोशन के दौरान 12 घंटे में लगातार सात शहरों में नजर आए थे, जिसमें गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, दिल्ली, गुड़गांव, चंडीगढ़ और मुंबई जैसे शहर शामिल हैं।

    इस काम के लिए अभिषेक ने अपने प्राइवेट जेट और कार से करीब 1,800 किलोमीटर की दूरी तय की थी। 

    रिकॉर्ड

    पहले विल स्मिथ के नाम था ये रिकॉर्ड

    सबसे खास बात यह है कि इस मामले में अभिषेक ने हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विल स्मिथ को भी प दिया।

    2004 में छाड़स्मिथ अपनी फिल्म 'आई, रोबोट' के प्रमोशन के दौरान दो घंटे में तीन बार जनता के सामने नजर आए थे, लेकिन अभिषेक ने फिल्म 'दिल्ली 6' का धुआंधार प्रमोशन कर इस खिताब को अपने नाम कर लिया।

    बॉलीवुड से सिर्फ अभिषेक अकेले ऐसे अभिनेता हैं, जिन पर फिल्म के प्रमोशन के लिए यह खास रिकॉर्ड दर्ज है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    गिनीज बुक को बनाने का विचार 1950 के दशक में आया था। यह आइडिया गिनीज ब्रेवरी के मैनेजिंग डायरेक्टर 'सर ह्यूग बीवर' का था। गिनीज बुक में किसी एक जगह की नहीं, बल्कि दुनियाभर की जानकारी होती है। यह किताब रिकॉर्ड की इनसाइक्लोपीडिया है।

    फिल्म

    'दिल्ली 6' में अभिषेक के साथ दिखी थीं सोनम कपूर

    इस फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया था। इसमें अभिषेक ने एक NRI की भूमिका निभाई थी। दुबई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल और म्यूजियम ऑफ मॉर्डन आर्ट में इसका प्रीमियर हो चुका है।

    20 फरवरी, 2009 को यह दर्शकों के बीच आई थी। फिल्म में अभिषेक की जोड़ी सोनम कपूर के साथ बनी थी।

    भले ही बॉक्स ऑफिस पर फिल्म असफल रही, लेकिन फिल्म ने कई पुरस्कार अपने नाम किए। फिल्म का साउंड ट्रैक काफी लोकप्रिय हुआ था।

    फिल्में

    इन फिल्मों में नजर आएंगे अभिषेक

    अभिषेक निर्देशक तुषार जलोटा की सोशल कॉमेडी फिल्म 'दसवीं' में दिखने वाले हैं। इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजान हैं। तमिल फिल्म 'ओह माई कदवुले' के हिंदी रीमेक में भी अभिषेक अहम भूमिका निभा रहे हैं।

    वह आर बाल्की की फिल्म 'घूमर' का हिस्सा हैं। लोकप्रिय तमिल फिल्म 'ओथा सेरप्पु साइज 7' के हिंदी रीमेक में भी अभिषेक मुख्य भूमिका निभाएंगे।

    इसके अलावा वह अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनने वाली फिल्म 'गुलाब जामुन' में नजर आने वाले हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    अभिषेक बच्चन
    गिनीज बुक

    ताज़ा खबरें

    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: जो रूट ने जड़ा 18वां वनडे शतक, बने सर्वाधिक रन वाले इंग्लिश बल्लेबाज इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स

    हॉलीवुड समाचार

    अमेरिकी हॉरर फिल्म 'ए क्वाइट प्लेस 2' 8 अक्टूबर को भारत में होगी रिलीज भारत की खबरें
    अली फजल को 'बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में मिला बेस्ट एक्टर का नॉमिनेशन बॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स की जीत, पिता के संरक्षण से मिली आजादी अमेरिका
    पहली बार अंतरिक्ष में होगी किसी फिल्म की शूटिंग, अभिनेत्री और निर्देशक रवाना अमेरिका

    बॉलीवुड समाचार

    सुपरस्टार राम चरण के साथ फिल्म 'RC 16' में नजर आएंगी रश्मिका आगामी फिल्में
    एक्टर से प्रोड्यूसर बनने जा रहे संजय दत्त, शुरू किया खुद का प्रोडक्शन हाउस संजय दत्त
    राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'महाभारत' में कर्ण बनेंगे विक्की कौशल शाहिद कपूर
    विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी अनुपम खेर

    अभिषेक बच्चन

    अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबरों को अभिषेक ने बताया फर्जी बॉलीवुड समाचार
    अभिषेक बच्चन के हाथ लगा दिनेश विजान का दमदार प्रोजेक्ट, निभाएंगे भ्रष्ट मुख्यमंत्री का किरदार बॉलीवुड समाचार
    रानी मुखर्जी की ये पांच बेहतरीन फिल्में जरुर देखें अमिताभ बच्चन
    क्या दोबारा 'गुलाब जामुन' पर काम शुरु करने वाले हैं अभिषेक और ऐश्वर्या? बॉलीवुड समाचार

    गिनीज बुक

    दुनिया के सबसे उम्रदराज पुरुष का 113 साल की उम्र में निधन जापान
    अब तक के पाँच सबसे अजीबो-गरीब गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानकार हो जाएँगे हैरान भारत की खबरें
    छह वर्षीय बच्ची ने बंद आँखों से किया रूबिक हल, गिनीज़ बुक में नाम शामिल तमिलनाडु
    आठ साल की लड़की ने 20 मिनट में तोड़ी 350 टाइल्स, बनाएँ दो वर्ल्ड रिकॉर्ड हैदराबाद
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025