NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ब्रेकअप के बाद विल स्मिथ ने कई महिलाओं से बनाए थे संबंध, हो गए थे बीमार
    ब्रेकअप के बाद विल स्मिथ ने कई महिलाओं से बनाए थे संबंध, हो गए थे बीमार
    1/6
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    ब्रेकअप के बाद विल स्मिथ ने कई महिलाओं से बनाए थे संबंध, हो गए थे बीमार

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 25, 2021
    01:45 pm
    ब्रेकअप के बाद विल स्मिथ ने कई महिलाओं से बनाए थे संबंध, हो गए थे बीमार
    हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ

    हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ आजकल चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने अपनी ऑटोबायोग्राफी में कई बड़े खुलासे किए हैं। सबसे ज्यादा चर्चा विल स्मिथ की बीमारी पर लोग कर रहे हैं। दरअसल, स्मिथ ने दावा किया कि एक समय उन्होंने इतनी महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाए कि वह बीमार पड़ गए। स्मिथ ने बताया कि गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद वह इस कदर टूट गए थे कि कई महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगे। आइए जानते हैं पूरी खबर।

    2/6

    टूटे दिल का ऐसे किया इलाज

    स्मिथ ने लिखा, 'जिस वक्त मैं पहली गर्लफ्रेंड Melanie के साथ रिलेशन में था, मेरे सिर्फ एक अन्य महिला से संबंध रहे थे, लेकिन ब्रेकअप के बाद मैंने गुस्से में कई लड़कियों से संबंध बनाना शुरू कर दिया। लिहाजा मुझमें Psychosomatic Disorder विकसित हो गया।' उन्होंने लिखा, 'संबंध बनाने के बाद मुझे उल्टी होने लगती थी। मुझे राहत चाहिए थी, क्योंकि दिल टूटने की कोई दवा नहीं होती। मैंने बड़े पैमाने पर संबंध बनाने के उपचार का सहारा लिया।'

    3/6

    विल को नहीं मिली मनचाही पार्टनर

    विल ने महसूस किया कि ब्रेकअप के बाद गुस्से में बड़े पैमाने पर संबंध बनाकर ठीक होने के उनके प्रयासों का कोई फायदा नहीं हुआ। इतनी महिलाओं से संबंध बनाने के बाद भी उन्हें कोई मनचाही पार्टनर नहीं मिली। बता दें कि विल शादीशुदा हैं। उन्होंने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी का नाम शेरी जम्पिनो है। विल ने जाडा पिंकेट स्मिथ से 1997 में दूसरी शादी की थी, जिनके साथ वह शानदार जिंदगी जी रहे हैं।

    4/6

    अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं विल स्मिथ

    विल ने हाल ही में अपनी मां के साथ हुई घरेलू हिंसा का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि उन्हें इस बात का आज भी अफसोस है कि वह अपने पिता के खराब बर्ताव से अपनी मां को बचा नहीं पाए। विल ने बताया, "जब मैं नौ साल का था, मैंने देखा कि मेरे पिता ने मेरी मां के सिर में जोर से मुक्का मारा कि वह जमीन पर गिर गईं। मैंने मां के मुंह से खून आते देखा है।"

    5/6

    इस बॉलीवुड फिल्म में नजर आ चुके हैैं विल

    विल स्मिथ बॉलीवुड निर्माता करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' के एक गाने में कुछ मिनट के लिए नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'बैड बॉयज', 'इंडिपेंडेंस डे', 'मेन इन ब्लैक' और 'एनेमी ऑफ द स्टेट' जैसी कई सुपरहिट फिल्में दीं। बॉक्सर मोहम्मद अली की बायोपिक 'अली' और 'द परस्युट ऑफ हैपिनेस' में उनके अभिनय के लिए उन्हें एकेडमी अवॉर्ड में नामांकित किया गया। फिल्म 'सुसाइड स्क्वॉड' विल के जीवन की सबसे बड़ी हिट साबित हुई।

    6/6

    हिंदू धर्म पर भी है विश्वास

    विल को हिंदू धर्म में भी आस्था है। वह 2018 में हरकी पैड़ी आए थे। इस दौरान उन्होंने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए महामृत्युंजय मंदिर में विशेष पूजा करवाई थी। हरिद्वार में विल ने अपनी कुंडली भी बनवाई थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    विल स्मिथ

    हॉलीवुड समाचार

    इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स, 2021: अवॉर्ड जीतने से चूके नवाजुद्दीन और वीर दास, 'आर्या' भी खाली हाथ बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका ने किया 'मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' की रिलीज डेट का ऐलान, रणवीर की '83' से होगी टक्कर बॉलीवुड समाचार
    अमेरिकी एक्टर पॉल रड को पीपल मैगजीन ने दिया सबसे सेक्सी पुरुष का खिताब बॉलीवुड समाचार
    जल्द आएगा सुपरहिट कोरियाई वेब सीरीज 'स्क्विड गेम' का दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स

    बॉलीवुड समाचार

    '83' के बाद कबीर सिंह की एक और फिल्म में दिखेंगे रणवीर सिंह रणवीर सिंह
    राधिका मदान और आयुष मेहरा जियो स्टूडियोज की फिल्म में साथ दिखेंगे लेटेस्ट फिल्में
    धनुष से हुई सारा की जबरिया शादी, फिल्म 'अतरंगी रे' का ट्रेलर रिलीज अक्षय कुमार
    ब्लॉकबस्टर फिल्म 'धूम 2' को 15 साल पूरे, विक्टर ने बताई एक्शन सीक्वेंस की कहानी ऐश्वर्या राय

    विल स्मिथ

    हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने पहली बार जीता गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ को मात दे चुके हैं अभिषेक बच्चन हॉलीवुड समाचार
    'आई एम लीजेंड' के सीक्वल के लिए पहली बार साथ आए विल स्मिथ और माइकल जॉर्डन हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर 2022: विल स्मिथ बने 'बेस्ट एक्टर', 'CODA' बेस्ट फिल्म; जानिए पूरी सूची मनोरंजन
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023