NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या इस तमिल फिल्म के हिंदी रीमेक में अभिषेक के साथ नजर आएंगे मीजान जाफरी?
    अगली खबर
    क्या इस तमिल फिल्म के हिंदी रीमेक में अभिषेक के साथ नजर आएंगे मीजान जाफरी?
    क्या इस तमिल फिल्म के हिंदी रीमेक में मीजान जाफरी के साथ नजर आएंगे अभिषेक बच्चन?

    क्या इस तमिल फिल्म के हिंदी रीमेक में अभिषेक के साथ नजर आएंगे मीजान जाफरी?

    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 26, 2021
    06:09 pm

    क्या है खबर?

    अभिषेक बच्चन का नाम आए दिन एक नई फिल्म से जुड़ रहा है। हाल ही में अपने हाथ की सर्जरी करवाकर वह चेन्नई लौटे हैं।

    अब सुनने में आ रहा है कि वह हिट तमिल फिल्म 'ओह माय कदवुले' के हिंदी रीमेक का हिस्सा बन गए हैं।

    फिल्म की तैयारी जोरों पर है और इसमें अभिषेक के साथ जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी नजर आ सकते हैं।

    इस बारे में और क्या जानकारी मिली है, आइए जानते हैं।

    रिपोर्ट

    फिल्म में शालिनी पांडे भी आ सकती हैं नजर

    ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक तमिल फिल्म 'ओह माई कदवुले' के हिंदी रीमेक के लिए अभिषेक बच्चन और मिजान जाफरी साथ आ रहे हैं।

    इस रोमांटिक फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्देशन भी अश्वथ मारीमुथु करेंगे, जिन्होंने ओरिजिनल तमिल फिल्म बनाई थी।

    फिल्म में 'अर्जुन रेड्डी' से लोकप्रिय हुईं अभिनेत्री शालिनी पांडे को भी देखा जा सकता है। रीमेक पर तेजी से काम चल रहा है। अगले महीने यानी सितंबर से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो सकती है।

    जानकारी

    जानिए फिल्म 'ओह माय कदवुले' के बारे में

    'ओह माय कदवुले' एक तमिल रोमांटिक फैंटेसी फिल्म थी, जो 14 फरवरी, 2020 को रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन करने के अलावा इसकी कहानी भी अश्वथ मारीमुथु ने लिखी थी।

    फिल्म में अशोक सेलवन, रितिका सिंह और वाणी भोजन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। दूसरी तरफ साउथ के सुपरस्टार विजय सेतुपति फिल्म में मेहमान भूमिका में नजर आए थे।

    फिल्म को अगस्त, 2020 में आयोजित टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म समारोह में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया था।

    शुरुआत

    मीजान ने 'मलाल' से रखा था एक्टिंग जगत में कदम

    मिजान जाफरी ने निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'मलाल' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। पिछली बार वह प्रियदर्शन की फिल्म 'हंगामा 2' में नजर आए थे।

    इस फिल्म में उनके काम की तारीफ हुई थी। इसमें उनके साथ शिल्पा शेट्टी, प्रणिता सुभाष और परेश रावल नजर आए थे।

    मिजान, अभिषेक बच्चन की भांजी नव्या नवेली नंदा के साथ अपने खास रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। हालांकि, वह नव्या को अपनी अच्छी दोस्त बताते हैं।

    फिल्में

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगे अभिषेक

    अभिषेक निर्देशक सुजॉय घोष की अगली फिल्म 'बॉब बिस्वास' में नजर आने वाले हैं। यह थ्रिलर फिल्म शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही है।

    अभिषेक निर्देशक तुषार जलोटा की सोशल कॉमेडी फिल्म 'दसवीं' में दिखने वाले हैं। उनकी इस फिल्म के निर्माता दिनेश विजान हैं।

    लोकप्रिय तमिल फिल्म 'ओथा सेरप्पु साइज 7' के हिंदी रीमेक में भी अभिषेक अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। पिछले दिनों वह चेन्नई में इस फिल्म की शूटिंग कर रहे थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    दक्षिण भारतीय सिनेमा
    अभिषेक बच्चन

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    बॉलीवुड समाचार

    क्या कैटरीना और विक्की ने चुपके-चुपके कर ली सगाई? जानिए सच्चाई मनोरंजन
    क्या जोया अख्तर की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रहीं शाहरुख की बेटी सुहाना? करण जौहर
    वेब सीरीज 'मुंबई डायरीज 26/11' की रिलीज डेट जारी, सामने आएगी मुंबई हमले की अनसुनी दास्तां अमेजन
    'फास्ट एंड फ्यूरियस 10' की रिलीज डेट जारी, जानिए पर्दे पर कब आएगी फिल्म हॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    स्क्रिप्ट राइटर ने रणदीप को भेजा 10 करोड़ रुपये का कानूनी नोटिस, जानिए मामला हरियाणा
    सऊदी अरब सहित कई देशों में बैन हुई 'बेल बॉटम', UAE में मिली मंजूरी अक्षय कुमार
    आमिर के भाई फैसल की फिल्म 'फैक्ट्री' का ट्रेलर रिलीज, लंबे समय बाद कर रहे वापसी इंस्टाग्राम
    टाइगर श्रॉफ की 'गणपत' अगले साल क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार

    दक्षिण भारतीय सिनेमा

    प्रभास के साथ पैन इंडिया फिल्म बनाने जा रहे हैं 'वॉर' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद! बॉलीवुड समाचार
    'KGF चैप्टर 2' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक बॉलीवुड समाचार
    बॉबी देओल ने किया दक्षिण भारतीय फिल्मों का रुख, निभाएंगे विलेन का किरदार! बॉलीवुड समाचार
    डायना पेंटी करने जा रही हैं मलयालम सिनेमा में डेब्यू, इस अभिनेता के साथ आएंगी नजर! बॉलीवुड समाचार

    अभिषेक बच्चन

    शादी के मंडप तक पहुंचने से पहले ही इन बॉलीवुड हस्तियों की टूट चुकी है सगाई अक्षय कुमार
    कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए अमिताभ और अभिषेक बच्चन, अस्पताल में भर्ती बॉलीवुड समाचार
    कोरोना पॉजिटिव अमिताभ बच्चन की हालत स्थिर, आइसोलेशन वार्ड में चल रहा है इलाज बॉलीवुड समाचार
    अमिताभ-अभिषेक के बाद अब ऐश्वर्या और आराध्या भी हुईं कोरोना पॉजिटिव ऐश्वर्या राय
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025