'धुरंधर 2' के लाइव प्रीमियर पर क्यों भड़के फैंस? OTT पर आते ही किरकिरा हुआ मजा
क्या है खबर?
'धुरंधर: द रिवेंज' के 'रॉ एंड अनदेखा' वर्जन का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस को लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान बड़ा झटका लगा है। जिस थिएटर वाले धमाकेदार अनुभव की उम्मीद दर्शक कर रहे थे, उस पर तकनीकी दिक्कतों ने पानी फेर दिया। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान आई रुकावटों और बेहद खराब ऑडियो क्वालिटी के चलते फैंस का मजा किरकिरा हो गया है, जिसके बाद दर्शकों का गुस्सा सोशल मीडिया पर साफ देखा जा रहा है।
तकनीकी खराबी
जबरदस्त प्रतिक्रिया के बीच आई तकनीकी खराबी
जियो हॉटस्टार पर 4 जून को शाम 7 बजे रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज- रॉ एंड अनदेखा' को दर्शकों का जबरदस्त और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। हालांकि, फिल्म को लेकर फैंस की दीवानगी ऐसी भारी पड़ी कि अचानक बढ़ी व्यूअरशिप के चलते लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कई तकनीकी दिक्कतें सामने आने लगीं थिएटर जैसा 'रॉ' और धमाकेदार अनुभव देखने बैठे कई दर्शकों को इस तकनीकी खराबी के कारण स्ट्रीमिंग और ऑडियो में रुकावट का सामना करना पड़ा।
जवाब
'धुरंधर' की स्ट्रीमिंग में आई रुकावट पर मेकर्स ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया
प्रीमियर शुरू होते ही कई दर्शकों की स्क्रीन पर एरर मैसेज दिखाई देने लगा, जिसमें लिखा था कि कुछ गड़बड़ हो गई है और कंटेंट चलाने में समस्या आ रही है, इसलिए डिवाइस रीस्टार्ट करने की सलाह दी गई। थिएटर जैसा रॉ अनुभव चाहने वाले दर्शकों को तकनीकी खराबी और खराब ऑडियो क्वालिटी के कारण निराशा हुई। अभी तक फिल्म के निर्माताओं या स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म की ओर से इस गड़बड़ी पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
ट्विटर पोस्ट
यूजर का पोस्ट
The OTT release of #Dhurandhar2TheRevenge has been let down by poor streaming quality and terrible sound mixing by @JioHotstar Audio levels swing unpredictably from too low to excessively loud, making it frustrating to watch. #DhurandharTheRevenge
— MrSharma 🇮🇳 (@TheVivekSharma) June 5, 2026
गुस्सा
निर्माताओं के लाइव स्ट्रीमिंग के फैसले पर उठाए सवाल
फिल्म देखने के दौरान तकनीकी दिक्कतों और निर्माताओं की चुप्पी से परेशान दर्शक सोशल मीडिया पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।कई लोगों ने लाइव स्ट्रीमिंग में खराब स्टीरियो ऑडियो और बीच-बीच में आने वाले पॉप-अप विज्ञापनों की शिकायत की। फिल्म देखने बैठे कई निराश दर्शकों ने निर्माताओं के डायरेक्ट OTT प्रीमियर की जगह लाइव स्ट्रीमिंग के फैसले पर भी सवाल उठाए। बता दें कि 'धुरंधर: द रिवेंज' 5 जून से प्लेटफॉर्म पर सामान्य स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी।
ट्विटर पोस्ट
भड़क गए यूजर्स
What’s with the live version of #Dhurandhar2TheRevenge on Hotstar? It’s so annoying, man. Till when this live version will play?
— Haricharan Pudipeddi (@pudiharicharan) June 5, 2026
स्ट्रीमिंग
'धुरंधर 2' का नेटफ्लिक्स प्रीमियर 19 जून को
IPL 2026 टूर्नामेंट के चलते जहां एक तरफ 'धुरंधर 2' की जियो हॉटस्टार रिलीज में देरी हुई, वहीं दूसरी ओर इसके नेटफ्लिक्स इंडिया प्रीमियर की तारीख भी आगे के लिए बढ़ा दी गई है। आदित्य धर की इस स्पाई थ्रिलर फिल्म की स्ट्रीमिंग 19 जून से नेटफ्लिक्स पर शुरू होने जा रही है। आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1,783 करोड़ रुपये की कमाई की है।