LOADING...
IMDb पर 'धुरंधर 2' का महा-कब्जा, आदित्य धर नंबर-1 तो अर्जुन रामपाल ने भी किया कमाल
IMDb पर 'धुरंधर 2' का राज

IMDb पर 'धुरंधर 2' का महा-कब्जा, आदित्य धर नंबर-1 तो अर्जुन रामपाल ने भी किया कमाल

Mar 25, 2026
07:44 pm

क्या है खबर?

बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने वाली फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब एक और बड़े रिकॉर्ड की हकदार बन गई है। IMDb द्वारा जारी इस हफ्ते की 'सबसे लोकप्रिय भारतीय सेलिब्रिटी' की सूची में इस फिल्म की पूरी पलटन ने अपना कब्जा जमा लिया है। सूची में नंबर-1 पर कोई एक्टर नहीं, बल्कि फिल्म के निर्देशक आदित्य धर हैं। इस सूची ने साबित कर दिया है कि 'धुरंधर' का हर एक किरदार दर्शकों के दिलो-दिमाग पर छाया हुआ है।

उपलब्धि

रणवीर को पीछे छोड़कर आदित्य धर बने IMDb के नंबर-1 सेलिब्रिटी

फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने अब एक और बड़ा कीर्तिमान रच दिया है। IMDb की ताजा 'सबसे लोकप्रिय सेलिब्रिटी' सूची में इस फिल्म की पूरी टीम ने कब्जा कर लिया है, लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि इसमें रणवीर सिंह को पीछे छोड़ते हुए फिल्म के निर्देशक आदित्य धर ने नंबर-1 का स्थान हासिल किया है। फिल्म की रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच आदित्य को लेकर जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है।

कब्जा

रणवीर कौन-से नंबर पर?

पिछली बार के मुकाबले 7 पायदान की छलांग लगाकर आदित्य ने सीधे शिखर पर कब्जा जमाया है, वहीं फिल्म की लीड अभिनेत्री सारा अर्जुन भी लंबी छलांग 10वें से सीधे दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। फिल्म के मुख्य 'धुरंधर' यानी रणवीर भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने भी 8वें स्थान से छलांग लगाकर टॉप-3 में अपनी जगह पक्की कर ली है। 'धुरंधर 2' की रिलीज के बाद से ही इस फिल्म की पूरी टीम चर्चा में है।

Advertisement

कमाल

छा गए अर्जुन रामपाल

सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है फिल्म के विलेन मेजर इकबाल यानी अर्जुन रामपाल की। अर्जुन ने लोकप्रियता के मामले में एक ऐसा 'धमाका' किया है जिसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। पिछले हफ्ते 85वें स्थान पर रहने वाले अर्जुन ने सीधे 9वें स्थान पर छलांग लगाई है यानी एक ही हफ्ते में 76 पायदान का जबरदस्त उछाल। अभिनेता उदयबीर संधू नंबर 7 पर और कॉमेडी के किंग गौरव गेरा 12वें स्थान पर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे हैं।

Advertisement

कमाई

1,000 करोड़ की ओर 'धुरंधर 2: द रिवेंज'

आदित्य धर के निर्देशन में बनी जासूसी थ्रिलर 'धुरंधर 2: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कोहराम मचाया है कि बड़े-बड़े दिग्गजों के रिकॉर्ड्स ताश के पत्तों की तरह ढह रहे हैं। रिलीज के महज़ 6 दिनों के भीतर इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 940 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ये फिल्म अब भारतीय सिनेमा की सबसे तेज 1,000 करोड़ कमाने वाली फिल्मों की सूची में शामिल होने के बेहद करीब है।

Advertisement