'धुरंधर 2' रिव्यू: रणवीर सिंह की फिल्म देख जनता ने सुनाया फैसला; धांसू या सिर्फ शोर?
क्या है खबर?
रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर 2' को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हलचल तेज है। फिल्म देखने के बाद दर्शक लगातार अपनी राय साझा कर रहे हैं। शुरुआती रुझानों में जहां एक वर्ग फिल्म के तकनीकी पहलुओं और रणवीर के अभिनय की चर्चा कर रहा है, वहीं दूसरा वर्ग फिल्म की कहानी और इसके पहले भाग से तुलना कर अपनी राय दे रहा है। आइए जानते हैं फिल्म देख क्या बोली जनता।
प्रतिक्रिया
दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया
फिल्म देख एक यूजर ने लिखा, 'धुरंधर 2' सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि ये वास्तविक घटनाओं पर भी आधारित है। फिल्म राजनीति, एक्शन और दमदार कहानी का एक बेहतरीन मिश्रण पेश करती है।' जहां एक तरफ कुछ लोग फिल्म के विषय की तारीफ कर रहे हैं, वहीं दर्शकों का एक वर्ग फिल्म से निराश भी नजर आ रहा है। उनका मानना है कि फिल्म का पहला भाग काफी अच्छा था, लेकिन दूसरा भाग औसत और उबाऊ साबित हो रहा है।
ट्विटर पोस्ट
यूजर ने किया रिव्यू
#Dhurandhar2Review
— Sallu Khan (@beingsallubhai_) March 18, 2026
Paid Review: First Part Acha Tha Second Part Average Boring Hai Action Hai Story Nahi Hai Akshaye Khanna Ke Bina Film Bekaar Hai#Dhurandhar2 #RanveerSingh pic.twitter.com/8CYh6BDoXP
ट्विटर पोस्ट
मनोरंजन के साथ हकीकत से जुड़ी दमदार कहानी
#Dhurandhar2 - Dhurandhar 2 is not just entertainment, it also touches on real events 🔥
— Ravi Chaudhary (@BURN4DESIRE1) March 19, 2026
After watching the film, you’ll understand the impact behind the ₹500 and ₹1000 note ban and why it was considered a major decision.
The film blends politics, action, and strong… pic.twitter.com/8DlMPx0WJC
एक्टिंग
संजय दत्त और रणवीर ने जीते दिल
फिल्म में अभिनय को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। संजय दत्त की स्क्रीन प्रेजेंस और दमदार अंदाज ने दिल जीत लिया। फिल्म देखकर निकले एक फैन ने तो फिल्म को 5 में से 10 स्टार देते हुए इसे 100 प्रतिशत देखने लायक बताया, वहीं रणवीर सिंह की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ हो रही है। फैंस का कहना है कि उन्होंने एक बार फिर चुनौतीपूर्ण भूमिका को बेहद सहजता से निभाया है।
आकर्षण
राकेश बेदी: 'धुरंधर 2' की जान
एक्शन और गंभीर राजनीति के बीच अभिनेता राकेश बेदी इस फिल्म के सबसे बड़े आकर्षण बनकर उभरे हैं। दर्शकों का मानना है कि उनकी मौजूदगी ने स्क्रीन पर एक अलग ही जान फूंक दी है। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि राकेश बेदी का किरदार और उनका अभिनय फिल्म के गंभीर माहौल में एक खास चमक बिखेरता है। जनता के मुताबिक, राकेश के अनुभव और उनकी सहज एक्टिंग ने इस फिल्म को और भी दिलचस्प बना दिया है।
लंबाईक
दमदार रिसर्च के बावजूद लंबाई बनी 'धुरंधर 2' की कमजोरी?
लोगों का कहना है कि निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म के लिए जो गहन रिसर्च की है, वो वाकई काबिल-ए-तारीफ है। फिल्म की सबसे बड़ी खूबी इसका वास्तविकता से जुड़ाव है। 'धुरंधर' के पहले पार्ट की सफलता की तरह इस बार भी उन्होंने नोटबंदी, अतीक अहमद और दाऊद इब्राहिम के बीच जो कनेक्शन जोड़ा है, वह दर्शकों को हैरान करता है। हालांकि, तारीफों के बीच फिल्म अपनी लंबाई (3 घंटे 55 मिनट) को लेकर आलोचना का शिकार हो रही है।