LOADING...
'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले आदित्य धर को सताया ये डर, फैंस से की गुजारिश
'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले निर्देशक ने की ये अपील

'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले आदित्य धर को सताया ये डर, फैंस से की गुजारिश

Mar 18, 2026
02:54 pm

क्या है खबर?

रणवीर सिंह अभिनीत 'धुरंधर 2: द रिवेंज' का इंतजार खत्म होने वाला है। 18 मार्च, 2026 से फिल्म के पहले प्रिव्यू शो शुरू होने वाले हैं, लेकिन इससे ठीक पहले आदित्य धर ने दर्शकों से एक भावुक अपील की है। दरअसल, निर्देशक को पाइरेसी का डर सता रहा है, इसलिए उन्होंने पोस्ट के जरिए लोगों से गुजारिश की है कि फिल्म के बड़े रहस्यों को उजागर न करें। उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।

अनुरोध

आदित्य धर ने दर्शकों से किया ये अनुरोध

निर्देशक ने पोस्ट में लिखा, 'हमने 'धुरंधर 2' बनाने में अपना दिल लगा दिया जिससे आप हर मोड़, हर भावना को वैसे ही महसूस करें जैसा कि किया जाना चाहिए। एक थिएटर में, अंधेरे में, दोस्तों और परिवारों से घिरे हुए, हर कोई एक जैसी भावना को महसूस कर रहा होगा। फिल्में ऐसे ही देखनी चाहिएं, मोबाइल पर नहीं। इसलिए, मेरा आपसे निवेदन है कि कृपया स्पॉइलर साझा न करें! हर प्रशंसक को अनजान, लेकिन जिज्ञासु होकर आने दें।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

जिम्मेदारी

"भविष्य की रक्षा करने का जिम्मा आप पर सौंपता हूं" 

निर्देशक ने आगे लिखा, "'धुरंधर' को इस मुकाम पर आपने पहुंचाया है। अब मैं इसके भविष्य की रक्षा करने का जिम्मा आप पर सौंपता हूं।" बता दें, प्रेड-प्रीव्यू के कारण फिल्म की 'पाइरेसी' का खतरा बढ़ जाता है जिससे इसके कलेक्शन पर असर पड़ता है। 'धुरंधर 2' 19 मार्च काे रिलीज हो रही है, लेकिन पेड प्रिव्यू के जरिए इसे एक दिन पहले देखा जा सकता है। इसमें रणवीर के अलावा संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी हैं।

Advertisement