NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऑस्कर के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली तीसरी भारतीय अभिनेत्री होंगी दीपिका पादुकोण
    मनोरंजन

    ऑस्कर के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली तीसरी भारतीय अभिनेत्री होंगी दीपिका पादुकोण

    ऑस्कर के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली तीसरी भारतीय अभिनेत्री होंगी दीपिका पादुकोण
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 08, 2023, 03:03 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ऑस्कर के मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली तीसरी भारतीय अभिनेत्री होंगी दीपिका पादुकोण
    ऑस्कर में प्रेजेंटर बनने वाली तीसरी भारतीय अभिनेत्री हैं दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण ने अपने दम पर अपनी एक खास पहचान बनाई है। उनकी लोकप्रियता केवल भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि विदेशी जमीं पर भी वह कई दफा भारत का मान बढ़ा चुकी हैं। इन दिनों दीपिका के खूब चर्चे हैं, क्योंकि वह एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की शान बढ़ाने वाली हैं। दीपिका ऑस्कर 2023 में कलाकारों को सम्मानित करने वाली हस्तियों में से एक होंगी। उनसे पहले यह उपलब्धि केवल दो भारतीय अभिनेत्रियों के नाम थी।

    भारत के लिए बेहद खास होगा इस साल का ऑस्कर समारोह 

    भारत के लिए ऑस्कर 2023 ज्यादा रोचक और खास हो गया है। दरअसल, इस बार भारतीय फिल्म 'RRR' के गाने 'नाटू नाटू' को सर्वश्रेष्ठ गाने, 'ऑल दैट ब्रीद्स' को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री और 'द एलिफेंट व्हिस्पर्स' को सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म के लिए ऑस्कर में नामांकन मिला है। इसी तरह दीपिका भारत की तरफ से फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े पुरस्कार समारोह में प्रेजेंटर की भूमिका अदा करेंगी। बड़ी बात यह है कि वह ऑस्कर प्रेजेंटर बनने वाली तीसरी भारतीय हैं।

    दीपिका से पहले प्रियंका बनी थीं प्रेजेंटर 

    दीपिका से पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम ऑस्कर समारोह में सम्मान देने वालों यानी प्रेजेंटर्स की लिस्ट में शामिल हो चुका है। प्रियंका ने यह उपलब्धि 2016 में हासिल की थी। उन्होंने 'अचीवमेंट इन फिल्म एडिटिंग' के लिए नामांकन पाने वालों की घोषणा की थी। ऑस्कर के मंच पर प्रियंका को अमेरिकी अभिनेता और निर्देशक लिव श्राइबर का साथ मिला था। उस वक्त प्रियंका की एंट्री ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

    पर्सिस खंबाटा को मिला था पहला मौका 

    ऑस्कर समारोह में भारत की तरफ से जिस अभिनेत्री को सबसे पहले प्रेजेंटर बनने का मौका मिला था, वो पर्सिस खंबाटा हैं। पर्सिस एक जानी-मानी मॉडल रही हैं, जिनका जन्म मुंबई में हुआ। पारसी परिवार में जन्मीं पर्सिस ने 1965 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। मिस फोटोजेनिक पुरस्कार भी अपने नाम कर चुकीं पर्सिस 1980 के ऑस्कर समारोह में प्रेजेंटर की भूमिका निभाने वाली पहली भारतीय थीं।

    12 मार्च को होगा 95वें ऑस्कर समारोह  का आगाज  

    95वां ऑस्कर 12 मार्च, 2023 को ABC पर लाइव प्रसारित होगा। जिमी किमेल तीसरी बार समारोह की मेजबानी करेंगे। 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' ने ऑस्कर के लिए योग्य 301 फीचर फिल्मों की सूची जारी की थी, जिसमें भारत से 'RRR' और 'छेल्लो शो' को शॉर्टलिस्ट किया गया था। नामांकन की रेस से 'छेल्लो शो' बाहर हो गई, लेकिन 'RRR' भारत से ऑस्कर की प्रबल दावेदार बनी। फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर में नामांकन पाया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    दीपिका पादुकोण
    ऑस्कर पुरस्कार
    प्रियंका चोपड़ा

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका पादुकोण ने फिल्म 'प्रोजेक्ट K' के लिए ली 10 करोड़ रुपये फीस, 'पठान' से कम प्रभास
    होली को और भी रंगीन बना देंगे ये बॉलीवुड गाने, सुनकर थिरकने पर हो जाएंगे मजबूर रणबीर कपूर
    दीपिका पादुकोण की तारीफ करने पर ट्रोल हुए विवेक अग्निहोत्री, ट्रोलर्स को दिया जवाब विवेक अग्निहोत्री
    दीपिका पादुकोण अब ऑस्कर में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, पहले भी निभा चुकी हैं बड़ी जिम्मेदारियां  बॉलीवुड समाचार

    ऑस्कर पुरस्कार

    RRR के 'नाटू नाटू' का BTS मेंबर पर चढ़ा खुमार, लाइव सेशन में गुनगुनाते आए नजर एसएस राजामौली
    अमेरिका में दोबारा रिलीज हुई 'RRR' फिर हाउसफुल, दिखी दर्शकों की लंबी कतार एसएस राजामौली
    'नाटू नाटू' पर ऑस्कर में होगी लाइव परफॉर्मेंस, राम चरण और एनटीआर के डांस की मांग  राम चरण
    क्रिस रॉक-विल स्मिथ थप्पड़ कांड के बाद ऑस्कर ने बनाई क्राइसिस टीम, यह होगा काम विल स्मिथ

    प्रियंका चोपड़ा

    'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुई थीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- अब नहीं छुपाती निशान बॉलीवुड समाचार
    'सिटाडेल' ट्रेलर: प्रियंका चोपड़ा ने एक्शन और ग्लैमर से फूंकी सीरीज में जान, फिदा हुए फैंस  हॉलीवुड समाचार
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: महिलाओं को लड़ने और उड़ने का हौसला देते हैं बॉलीवुड के ये गाने  अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' के ट्रेलर का अभी करना होगा इंतजार, निर्माताओं ने जारी किया बयान  हॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023