NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023: 'RRR' के 'नाटू-नाटू' की एंट्री, फाइनल लिस्ट में बनाई जगह
    अगली खबर
    ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023: 'RRR' के 'नाटू-नाटू' की एंट्री, फाइनल लिस्ट में बनाई जगह
    'RRR' के 'नाटू'नाटू' को ऑस्कर में मिला नॉमिनेशन

    ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023: 'RRR' के 'नाटू-नाटू' की एंट्री, फाइनल लिस्ट में बनाई जगह

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 24, 2023
    07:25 pm

    क्या है खबर?

    ऑस्कर फिल्मी जगत के लिए एक सबसे बड़ा पुरस्कार है। जिसमें देश-विदेश की फिल्में शॉर्टलिस्ट होती हैं, नॉमिनेट होती हैं और फिर पुरस्कार जीतती हैं।

    इस बार 'द छेल्लो शो', 'RRR' से लेकर 'द कश्मीर फाइल्स', 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'कांतारा' जैसी कई भारतीय फिल्में ऑस्कर की लॉन्ग लिस्ट में शामिल थीं।

    अब फाइनल लिस्ट में कौन-कौन सी फिल्मों को जगह मिली है, इसकी घोषणा हो गई है। इसी के साथ 'RRR' ने एक बार फिर बाजी मार ली है।

    उपलब्धि

    'नाटू-नाटू' ने ऑस्कर में भी किया कमाल

    'RRR' ने ऑस्कर जीतने में एक और पड़ाव पार कर लिया है। फिल्म के सुपरहिट गाने 'नाटू-नाटू' को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग की श्रेणी में नॉमिनेट किया गया है। इस श्रेणी' में 'नाटू-नाटू' समेत 15 गानों को चुना गया था।

    अब इसका मुकाबला 'होल्ड माय हैंड', 'लिफ्ट मी अप', 'दिस इज अ लाइफ' और 'अप्लॉज' से होगा। इन पांचों गानों ने फाइनल लिस्ट में अपनी जगह बनाई है।

    ऑस्कर के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यह जानकारी दी गई है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए पोस्ट

    This year's Original Song nominees are music to our ears. #Oscars #Oscars95 pic.twitter.com/peKQmFD9Uh

    — The Academy (@TheAcademy) January 24, 2023

    पुरस्कार

    गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स चॉइस अवॉर्ड भी जीत चुका है 'नाटू-नाटू'

    एसएस राजामौली की 'RRR' ने क्रिटिक्स चॉइस अवॉड्‌र्स‚ 2023 में सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा और सर्वश्रेष्ठ गाने की श्रेणी में दो पुरस्कार जीते। सर्वश्रेष्ठ गाने की श्रेणी में 'नाटू-नाटू' के लिए फिल्म ने यह पुरस्कार जीता।

    'नाटू-नाटू' ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड भी जीता था। 'RRR' को अटलांटा फिल्म क्रिटिक्स सर्कल ने 'बेस्ट इंटरनेशनल पिक्चर' के रूप में सम्मानित किया है।

    'सैटर्न अवॉड्‌र्स‚ 2022' में 'बेस्ट इंटरनेशनल फिल्म' और फिलाडेल्फिया फिल्म फेस्टिवल में 'नैरेटिव ऑडियंस अवॉर्ड' भी इसने जीता था।

    लोकप्रियता

    यूट्यबू पर 'नाटू-नाटू' को मिल चुके हैं 20 करोड़ से ज्यादा व्यूज

    'नाटू-नाटू' ने रिलीज होते ही धूम मचा दी थी। कई हस्तियां इसमें जूनियर एनटीआर और राम चरण के डांस स्टेप्स कॉपी कर वीडियो बना चुकी हैं। यूट्यब पर इसे 20 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

    मूल रूप से तेलुगु भाषा में बने इस गाने को एमएम कीरवानी ने कंपोज किया है। चंद्रबोस ने इसके बोल लिखे हैं। राहुल सिप्लीगुंज और काला भैरवा ने इसे अपनी आवाज दी है।

    10 नवंबर, 2021 को यह गाना रिलीज हुआ था।

    ऐलान

    ऑस्कर की लॉन्ग लिस्ट में शामिल थीं ये भारतीय फिल्में

    द अकेडमी ने ऑस्कर्स की आधिकारिक वेबसाइट पर 9 जनवरी, 2023 को लॉन्ग लिस्ट जारी की थी। इसमें दुनियाभर की कुल 301 फिल्में शामिल थीं, जो ऑस्कर के लिए योग्य मानी गईं।

    इस लिस्ट में 'RRR', 'द छेल्लो शो', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', विवेक अग्निहोत्री की 'द कश्मीर फाइल्स', ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' और आर माधवन की 'रॉकेट्री' शामिल थी।

    मराठी फिल्में 'मैं वसंतराव' और 'तुझ्या साठी काही ही' व कन्नड़ फिल्म 'विक्रांत रोना' ने भी लिस्ट में अपनी जगह बनाई थी।

    उपलब्धि

    भारतीय डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट विस्पर्स' और 'ऑल दैट ब्रीद्स को मिला नॉमिनेशन

    इंटरनेशनल फीचर फिल्म की श्रेणी में भारत की तरफ से गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' शॉर्टलिस्ट हुई थी। हालांकि, 'छेल्लो शो' रेस से बाहर हो गई है,

    निर्देशक कार्तिकी गोंसाल्वेस की डॉक्यूमेंट्री 'द एलिफेंट विस्पर्स' डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट कैटेगरी में शॉर्ट लिस्ट हुई थी, जो टॉप फाइव में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है।

    भारतीय फिल्ममेकर शौनक सेन की चर्चित डॉक्यूमेंट्री 'ऑल दैट ब्रीद्स' को फीचर श्रेणी में चुना गया था और इसने भी नॉमिनेशन हासिल कर लिया है।

    जानकारी

    द एलिफेंट विस्पर्स

    'द एलिफेंट विस्पर्स' को ऑस्कर जीत चुकीं गुनीत मोंगा ने बनाया है। इस डॉक्यूमेंट्री में दो अनाथ हाथी और उसकी देखभाल करने वालों के बीच अटूट बंधन की कहानी दिखाई गई है। इंसान और जानवर के रिश्ते को दिखाती यह एक खूबसूरत डॉक्यूमेंट्री है।

    ऐलान

    12 मार्च को होगी ऑस्कर विजेताओं की घोषणा

    अकादमी अवॉर्ड ऑस्कर अवार्ड के नाम से लोकप्रिय एक प्रतिष्ठित पुरस्कार है, जिसे फिल्म इंटस्ट्री में कलात्मक व्यक्तित्वों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। यह एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज द्वारा हर साल दिया जाता है।

    95वें अकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन 12 मार्च, 2023 को लॉस एंजेलिस के डोल्बी थिएटर में होगा। टीवी स्टार जिमी किमेल ऑस्कर को होस्ट करेंगे।

    बता दें कि 16 मई, 1929 को पहली बार ऑस्कर समारोह का आयोजन हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऑस्कर पुरस्कार
    RRR फिल्म
    एसएस राजामौली
    फिल्म पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    IPL में श्रेयस अय्यर का RCB के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस

    ऑस्कर पुरस्कार

    ऑस्कर में भेजने के लिए कैसे चुनी जाती है फिल्में? जानें क्या होते हैं मानक बॉलीवुड समाचार
    'सैटर्डे नाइट लाइव' से बाहर हुए विल स्मिथ, पीछा नहीं छोड़ रहा ऑस्कर का थप्पड़ विवाद हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर 2023 के लिए गुजराती फिल्म 'छेल्लो शो' बनी भारत की आधिकारिक एंट्री मनोरंजन
    भारत को 'रॉकेट्री' और 'द कश्मीर फाइल्स' को ऑस्कर में भेजना चाहिए- आर माधवन बॉलीवुड समाचार

    RRR फिल्म

    अलविदा 2022: 'केसरिया' से 'नाचो नाचो' तक, इस साल इन गानों ने थिरकने पर किया मजबूर आलिया भट्ट
    अलविदा 2022: 'RRR' से 'कांतारा' तक, इस साल इन साउथ फिल्मों का बजा डंका दक्षिण भारतीय सिनेमा
    'RRR' 2022 की बेहतरीन फिल्मों की इस ग्लोबल सूची में 9वें स्थान पर एसएस राजामौली
    ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट हुई 'RRR' और 'छेल्लो शो' ऑस्कर पुरस्कार

    एसएस राजामौली

    महेश बाबू अभिनीत राजामौली की अगली फिल्म होगी एक जंगल एडवेंचर महेश बाबू
    NBR की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में शामिल हुई 'RRR', बढ़ी ऑस्कर जीतने की संभावना RRR फिल्म
    महेश बाबू अभिनीत जंगल एडवेंचर के लिए डिज्नी से हाथ मिलाएंगे राजामौली डिज्नी
    फिल्म 'RRR' ने जापान में तोड़ा रजनीकांत का दो दशक पुराना ये रिकॉर्ड RRR फिल्म

    फिल्म पुरस्कार

    फिल्म 'जल्लीकट्टू' ऑस्कर 2021 से हुई बाहर, 'बिट्टू' ने बनाई टॉप-10 में जगह बॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'मीनारी' 16 अप्रैल को भारतीय सिनेमाघरों में होगी रिलीज अमेरिका
    सिनेमा में योगदान के लिए नवाजुद्दीन को मिला 'एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड' बॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने पहली बार जीता गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025