NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दीपिका पादुकोण अब ऑस्कर में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, पहले भी निभा चुकी हैं बड़ी जिम्मेदारियां 
    मनोरंजन

    दीपिका पादुकोण अब ऑस्कर में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, पहले भी निभा चुकी हैं बड़ी जिम्मेदारियां 

    दीपिका पादुकोण अब ऑस्कर में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, पहले भी निभा चुकी हैं बड़ी जिम्मेदारियां 
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 03, 2023, 08:20 am 1 मिनट में पढ़ें
    दीपिका पादुकोण अब ऑस्कर में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व, पहले भी निभा चुकी हैं बड़ी जिम्मेदारियां 
    दीपिका पादुकोण के नाम एक और उपलब्धि, ऑस्कर, 2023 में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    दीपिका पादुकोण की गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में होती है। खास बात यह है कि वह उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने अपने बलबूते दुनियाभर में अपनी सफलता का परचम लहराया है। दीपिका अपने करियर में अब तक कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी हैं और अब एक और बड़ी उपलब्धि उन्होंने अपने नाम कर ली है। दरअसल, दीपिका 95वें ऑस्कर समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं। सोशल मीडिया पर खुद उन्होंने यह जानकारी दी है।

    'RRR' के बाद भारतवासियों के लिए एक और खुशखबरी  

    जहां एक तरफ भारत से फिल्म 'RRR' का गाना 'नाटू नाटू' ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुआ है, वहीं अब एक ऐसी खबर आई है, जिससे तमाम भारतवासियों का सीना गर्व से फूल जाएगा। दरअसल, दीपिका दुनिया के उन चुनिंदा लोगों में शामिल हुई हैं, जो ऑस्कर के मंच पर पुरस्कार प्रदान करेंगे। 95वें ऑस्कर पर दीपिका प्रेजेंटर की भूमिका अदा करने वाली हैं। वह अमेरिकी एक्ट्रेस एरियाना डेबोस के साथ होस्ट करेंगी। दीपिका ने इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी है।

    ये भी होंगे ऑस्कर के प्रेजेंटर 

    ऑस्कर प्रस्तुत करने वालों में दीपिका के अलावा रिज अहमद, एमिली ब्लंट, ग्लेन क्लोज़, जेनिफर कॉनेली, एरियाना डीबोस, सैमुअल एल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, ट्रॉय कोत्सुर, जोनाथन मेजर्स, मेलिसा मैक्कार्थी, जेनेल मोनाए, क्वेस्टलव, ज़ो सलदाना और डोनी येन जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

    दीपिका का पोस्ट 

    Instagram post

    A post shared by deepikapadukone on March 3, 2023 at 7:04 am IST

    सातवें आसमान पर प्रशंसक 

    जैसे ही दीपिका ने यह खुशखबरी दी, प्रशंसकों की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई। एक फैन ने लिखा, 'वाह दीपिका, यह गर्व का पल है, ना सिर्फ आपके लिए, बल्कि पूरे भारत देश के लिए।' एक ने लिखा, 'पहले ही दुनियाभर में 'पठान' का जलवा कायम है और अब ऑस्कर। बधाई हो दीपिका।' एक फैन ने लिखा, 'दीपिका सफलता के ऐसे रथ पर सवार हैं, जिसका कोई अंत नहीं है। अब फिर वह भारत का मान बढ़ाने वाली हैं। शुभकामनाएं।'

    कान्स में दीपिका ने संभाली जूरी मेंबर की जिम्मेदारी 

    इससे पहले दीपिका को पिछले साल कान्स फिल्म फेस्टिवल के जूरी सदस्यों की सूची में शामिल किया गया था, जो कि अपने आप में एक बड़ा सम्मान है। कान्स फेस्टिवल पूरी दुनिया के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक है। दीपिका ने इससे जुड़कर कहा था कि वह बेहद खुश और उत्साहित हैं कि उन्हें दुनियाभर में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला। यह उनकी ही नहीं, बल्कि पूरे देश की जीत है।

    FIFA विश्व कप में भी निभाई अहम भूमिका 

    दीपिका ने पिछले साल कतर में हुए FIFA विश्व कप में भी एक बड़ी जिम्मेदारी निभाई और इसी के साथ एक और उपलब्धि उनके खाते से जुड़ गई। भारत को फिर से गौरवान्वित करते हुए दीपिका FIFA विश्व कप ट्रॉफी से पर्दा उठाने वाली पहली भारतीय बनीं। इस ट्रॉफी को कुछ खास लोग ही छू सकते हैंं। उन खास लोगों में दीपिका का नाम शामिल हो गया, जो पूरे भारत के लिए एक यादगार पल बन गया।

    दीपिका कई दफा बढ़ा चुकीं देश की शान  

    दीपिका ने अपने करियर के दौरान अपने देश भारत को गर्व करने के कई कारण दिए हैं। 'गोल्डन रेशियो ऑफ ब्यूटी' के अनुसार दुनिया की टॉप 10 सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में दीपिका एकमात्र भारतीय बनीं। उन्हें लुई वितों और कार्टियर जैसे लग्जरी ब्रांडों और यहां तक कि लीवाइस और एडिडास जैसे पॉप कल्चर ब्रांड का चेहरा बनाया गया। दीपिका में एक ग्लोबल अपील है। यही वजह है कि ब्रांड के दिग्गज उन पर दांव लगा रहे हैं।

    कब और कहां होगा ऑस्कर का लाइव प्रसारण?  

    95वां ऑस्कर 12 मार्च, 2023 को ABC पर लाइव प्रसारित होगा। जिमी किमेल तीसरी बार समारोह की मेजबानी करेंगे। 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' ने ऑस्कर के लिए योग्य 301 फीचर फिल्मों की सूची जारी की थी, जिसमें भारत से 'RRR' और 'छेल्लो शो' को शॉर्टलिस्ट किया गया था। नॉमिनेशन की रेस से 'छेल्लो शो' बाहर हो गई, लेकिन 'RRR' भारत से ऑस्कर की प्रबल दावेदार बनी। फिल्म के गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर में नॉमिनेशन पाया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर पुरस्कार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2023: RCB के खिलाफ GT ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, जानिए प्लेइंग इलेवन इंडियन प्रीमियर लीग
    MI बनाम SRH: रोहित शर्मा ने लगाया इस सीजन का दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2023: MI ने SRH को हराकर जिंदा रखी प्लेऑफ की उम्मीदें, ये बने रिकॉर्ड्स  IPL 2023
    MI बनाम SRH: कैमरून ग्रीन ने 47 गेंद में लगाया IPL करियर का पहला शतक  कैमरून ग्रीन

    दीपिका पादुकोण

    टाइम मैगजीन के कवर पर दीपिका पादुकोण, कहा- देश में रहकर विदेश में प्रभाव बनाना है टाइम मैगज़ीन
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' की रिलीज तारीख टली, जानिए इसके पीछे की वजह प्रभास
    कान्स फिल्म फेस्टिवल: अनुष्का से पहले ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां बिखेर चुकी हैं रेड कार्पेट पर जलवा अनुष्का शर्मा
    एक्शन से भरपूर होगा ऋतिक रोशन की 'फाइटर' का क्लाइमैक्स सीन, निर्माताओं ने बनाई खास योजना ऋतिक रोशन

    बॉलीवुड समाचार

    करोड़ों की रिश्वत ठुकराकर आसाराम को जेल पहुंचाने वाले सोलंकी का किरदार निभा रहे मनोज बाजपेयी  मनोज बाजपेयी
    जुगल हंसराज को अपनी फिल्मों की असफलता पर आता था रोना, बताया कैसे किया इसका सामना  मनोरंजन
    बंगाली अभिनेत्री सुचंद्रा दासगुप्ता का निधन, सड़क हादसे में गई जान मनोरंजन
    हरमन बावेजा का खुलासा, कहा- आलोचना से परेशान होकर बनाई थी लाइमलाइट से दूरी  हरमन बावेजा

    ऑस्कर पुरस्कार

    ऑस्कर 2024: 96वें एकेडमी अवॉर्ड्स का हुआ ऐलान, जानिए कब होगा आयोजन बॉलीवुड समाचार
    'द एलिफैंट विस्परर्स': प्रधानमंत्री मोदी ने की ऑस्कर विजेता गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंजाल्विस से मुलाकात नरेंद्र मोदी
    एसएस राजामौली ने 'RRR' के ऑस्कर अभियान के लिए खर्च किए 80 करोड़ रुपये? जानिए सच्चाई RRR फिल्म
    'द एलिफेंट विस्परर्स' की जोड़ी बोमन-बेली ने ली एक और अनाथ हाथी के बच्चे की जिम्मेदारी तमिलनाडु

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023