NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / फिल्म 'पठान' में भी अपने सारे स्टंट खुद करेंगी दीपिका
    अगली खबर
    फिल्म 'पठान' में भी अपने सारे स्टंट खुद करेंगी दीपिका
    ‘पठान’ में अपने स्टंट खुद करेंगी दीपिका पादुकोण

    फिल्म 'पठान' में भी अपने सारे स्टंट खुद करेंगी दीपिका

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 17, 2022
    10:40 pm

    क्या है खबर?

    फिल्म 'पठान' पिछले काफी समय से चर्चा में है। फिल्म का सुर्खियों में रहना इसलिए भी वाजिब है, क्योंकि इसके जरिए एक बार फिर बड़े पर्दे पर शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी नजर आने वाली है।

    खबर है कि फिल्म में दीपिका एक्शन के मामले में शाहरुख को जबरदस्त टक्कर देती दिखेंगी। दीपिका ने फिल्म में बिना बॉडी डबल का सहारा लिए एक्शन करने का फैसला किया है।

    आइए जानते हैं क्या कुछ जानकारी मिली है।

    चुनौती

    जोखिम लेने से नहीं डरतीं दीपिका

    दीपिका 'पठान' में हाई ऑक्टेन एक्शन करती दिखेंगी। हालांकि, ऐसा वह अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही करती आ रही हैं। दीपिका एक्शन करने में माहिर हैं।

    एक्टिंग के साथ-साथ उनका एक्शन अवतार भी दर्शकों को खूब भाता है। खास बात यह है कि वह स्टंट करते हुए बॉडी डबल का इस्तेमाल करना पसंद नहीं करतीं।

    अब ऐसा ही कुछ दीपिका 'पठान' के लिए करने जा रही हैं। फिल्म में वह खतरनाक और जोखिमभरे स्टंट भी खुद ही करेंगी।

    आगाज

    फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' से हो गई थी एक्शन की शुरुआत

    दीपिका अपने स्टंट खुद करना पसंद करती हैं। 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'चांदनी चौक टू चाइना' दीपिका की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसके कुछ दृश्य उन्हें खतरे में डाल सकते थे, लेकिन दीपिका ने अपनी डुप्लिकेट का इस्तेमाल करने से इनकार कर दिया था।

    दीपिका एक स्पोर्ट्स फैमिली से ताल्लुक रखती हैं, इसलिए उन्हें एक्शन से कुछ ज्यादा ही प्यार है।

    रजनीकांत के साथ फिल्म 'कोचडीयान' में भी दीपिका ने अपने एक्शन मोड से दर्शकों को हैरान किया था।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन प्लेयर रह चुके हैं। उनकी बहन अनिशा पेशेवर गोल्फ खिलाड़ी हैं। दीपिका भी स्पोर्ट्स की शौकीन हैं। हॉलीवुड फिल्म 'XXX: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' में भी अपने सारे स्टंट दीपिका ने खुद ही किए थे।

    तैयारी

    'पठान' में दिखेगा हॉलीवुड स्तर का एक्शन

    'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं, वहीं फिल्म के प्रोडक्शन का जिम्मा यशराज बैनर पर है।

    इस फिल्म में शाहरुख, दीपिका के अलावा जॉन अब्राहम और सलमान खान भी नजर आएंगे। इस फिल्म में हॉलीवुड स्तर का एक्शन नजर आने वाला है। आदित्य चोपड़ा ने फैसला किया है कि वह इसे शाहरुख और दीपिका की बेस्ट एक्शन फिल्म बनाने की तैयारी में हैं।

    दूसरी तरफ सिद्धार्थ भी इस फिल्म के शानदार एक्शन दृश्यों के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं।

    फिल्में

    इन फिल्मों में भी दिखेंगी दीपिका

    दीपिका जल्द ही फिल्म 'गहराइयां' में दिखेंगी। उनकी यह फिल्म 11 फरवरी को रिलीज हो रही है। वह ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में भी काम कर रही हैं।

    दीपिका हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में अमिताभ बच्चन संग काम कर रही हैं।

    वह साउथ के मशहूर निर्देशक नाग अश्विन की अगली फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास और अमिताभ नजर आएंगे। फिलहाल फिल्म का नाम 'प्रोजेक्ट K' रखा गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में
    पठान फिल्म

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    दीपिका पादुकोण

    ऋतिक और दीपिका की 'फाइटर' होगी भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म मनोरंजन
    क्या संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में साथ दिखेंगे कार्तिक आर्यन और दीपिका? बॉलीवुड समाचार
    इंस्टाग्राम पर सबसे अधिक फॉलोअर्स वाली भारतीय म्यूजिशियन बनीं नेहा कक्कड़ इंस्टाग्राम
    रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' दिसंबर में थिएटर में हो सकती है रिलीज मुंबई

    बॉलीवुड समाचार

    आयुष्मान खुराना ने 19 करोड़ रुपये में मुंबई में खरीदा घर मुंबई
    क्या आप जानते हैं? 'शेरशाह' में कियारा की जगह आलिया बनने वाली थीं सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट
    संजय मिश्रा और विजय राज अभिनीत सुभाष घई की '36 फार्महाउस' का ट्रेलर रिलीज OTT प्लेटफॉर्म
    प्रेग्नेंसी के दौरान मौत से जंग लड़ रही थीं दीया मिर्जा, सुनाई आपबीती दीया मिर्जा

    आगामी फिल्में

    अनुपम खेर के बेटे सिकंदर 'दुकान' में आएंगे नजर, सरोगेसी पर होगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    झूलन गोस्वामी बन अनुष्का की पर्दे पर वापसी, देखिए फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' का टीजर बॉलीवुड समाचार
    नेत्रहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला का जीवन पर्दे पर उतारेंगे राजकुमार राव बॉलीवुड समाचार
    क्या अब सीधे OTT पर रिलीज होगी यामी गौतम की फिल्म 'ए थर्सडे'? बॉलीवुड समाचार

    पठान फिल्म

    शाहरुख और सलमान 'पठान' के ल‍िए बुर्ज खलीफा पर शूट करेंगे एक्शन सीन बॉलीवुड समाचार
    दुबई में 'पठान' की शूटिंग करते दिखे शाहरुख, वायरल हुआ एक्शन वीडियो बॉलीवुड समाचार
    'पठान' के क्रू-मेंबर्स के कोरोना संक्रमित होने के बाद शाहरुख ने खुद को किया क्वारंटाइन- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    सलमान ने शाहरुख की 'पठान' में कैमियो के लिए फीस लेने से इनकार किया- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025