NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'बैजू बावरा' पर टिका दीपिका का दिल, जताई रणवीर संग काम करने की इच्छा- रिपोर्ट
    'बैजू बावरा' पर टिका दीपिका का दिल, जताई रणवीर संग काम करने की इच्छा- रिपोर्ट
    1/6
    मनोरंजन 1 मिनट में पढ़ें

    'बैजू बावरा' पर टिका दीपिका का दिल, जताई रणवीर संग काम करने की इच्छा- रिपोर्ट

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 22, 2021
    03:16 pm
    'बैजू बावरा' पर टिका दीपिका का दिल, जताई रणवीर संग काम करने की इच्छा- रिपोर्ट
    फिल्म 'बैजू बावरा' में काम करना चाहती हैं दीपिका पादुकोण

    निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' काफी समय से सुर्खियों में है। फिल्म के लिए रणवीर सिंह का नाम तो फाइनल है, लेकिन हीरोइन को लेकर सस्पेंस बरकरार है। अब सुनने में आ रहा है कि दीपिका पादुकोण इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बेकरार हैं और वह इसे लेकर अपनी दिलचस्पी जाहिर भी कर चुकी हैं। दीपिका इस फिल्म में रणवीर के साथ काम करना चाहती हैं। आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

    2/6

    'गंगूबाई काठियावाड़ी' से भी जुड़ना चाहती थीं दीपिका

    बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, दीपिका फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' करने की भी इच्छुक थीं, लेकिन भंसाली आलिया को ही चाहते थे। अब दीपिका की निगाह 'बैजू बावरा' पर टिकी है। वह कहती हैं कि मीना कुमारी का किरदार केवल वो ही निभा सकती हैं। इस फिल्म के जरिए दीपिका फिर रणवीर संग काम करना चाहती हैं। हालांकि, एक रिपोर्ट में बताया गया था कि दीपिका के हाथ 'बैजू बावरा' निकल चुकी है, क्योंकि वह एक्टर के बराबर फीस मांग रही थीं।

    3/6

    फिल्म के लिए आलिया हैं लाइन में

    रिपोर्ट में कहा गया है कि ना सिर्फ दीपिका, बल्कि आलिया भट्ट ने भी संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' की स्क्रिप्ट पढ़ी है और इसमें भी वह फ्री में काम करना चाहती हैं। आलिया पहले ही भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में मुफ्त में काम कर चुकी हैं। सूत्र ने बताया कि भंसाली भी आलिया को साइन करने के पक्ष में हैं। आलिया ने 'बैजू बावरा' की कहानी पढ़ते ही इसे भी मुफ्त में करने की पेशकश की है।

    4/6

    भंसाली के साथ पहले इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं दीपिका

    संजय लीला भंसाली के साथ दीपिका पहले तीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। सबसे पहले उन्होंने भंसाली के साथ फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' के लिए हाथ मिलाए थे। इसके बाद वे फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के लिए साथ आए और तीसरी बार दीपिका और भंसाली ने फिल्म 'पद्मावत' में साथ काम किया। खास बात है कि ये तीनों ही फिल्में दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरीं और तीनों ही फिल्मों में दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ थीं।

    5/6

    जानिए फिल्म 'बैजू बावरा' के बारे में

    'बैजू बावरा' 1952 में रिलीज हुई थी। यह म्यूजिकल ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। प्रसिद्ध संगीतज्ञ बैजू बावरा के जीवन पर आधारित इस फिल्म को अकबर के शासनकाल के इर्द-गिर्द बुना गया। फिल्म में दिखाया गया कि बैजू बावरा अपने पिता की मौत का बदला संगीत सम्राट तानसेन से लेना चाहता है, जो अकबर के दरबार के नव रत्नों में से एक थे। फिल्म में भारत भूषण और मशहूर अभिनेत्री मीना कुमारी ने मुख्य किरदार निभाया था।

    6/6

    ये हैं दीपिका की आने वाली फिल्में

    दीपिका फिल्म 'पठान' और 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में नजर आएंगी। वह रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' का हिस्सा हैं। फिल्म 'सर्कस' में भी दीपिका एक स्पेशल डांस नंबर करती दिखेंगी। ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' भी दीपिका के खाते से जुड़ी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह
    बैजू बावरा

    दीपिका पादुकोण

    क्या दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह IPL की नई टीम के लिए बोली लगाएंगे? इंडियन प्रीमियर लीग
    इस साल सिनेमाघरों में आएंगी बॉलीवुड की ये बड़ी फिल्में अक्षय कुमार
    रणवीर सिंह की फिल्म '83' क्रिसमस पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    आलिया को कैसे मिली फिल्म 'बैजू बावरा'? रणवीर के साथ बनी जोड़ी मनोरंजन

    बॉलीवुड समाचार

    नवाजुद्दीन ने नहीं कहा OTT को अलविदा, बोले- मेरे कहने का वो मतलब नहीं था नेटफ्लिक्स
    'भूल भुलैया 2' से 'कैप्टन इंडिया' तक, ये हैं कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में जन्मदिन विशेष
    नीना गुप्ता और उनकी बेटी मसाबा की 'मसाबा मसाबा 2' में दिखेंगे कार्तिक आर्यन नेटफ्लिक्स
    क्या तीसरी बार शादी करने वाले हैं आमिर खान? आमिर खान

    रणवीर सिंह

    प्रियंका ने किया 'मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' की रिलीज डेट का ऐलान, रणवीर की '83' से होगी टक्कर हॉलीवुड समाचार
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बिके म्यूजिकल राइट्स, रणवीर-आलिया गाएंगे गाना करण जौहर
    क्या 'अंगूर' से प्रेरित है रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस'? निर्देशक रोहित शेट्टी ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन की 'सिंघम 3' में दिखेंगे रणवीर सिंह और अक्षय कुमार अक्षय कुमार

    बैजू बावरा

    फिल्म 'बैजू बावरा' की शूटिंग कब शुरू करेंगे रणवीर-आलिया? बॉलीवुड समाचार
    संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में तानसेन की भूमिका निभाएंगे अजय देवगन आलिया भट्ट
    रणवीर सिंह 'डॉन 3' और 'बैजू बावरा' में आएंगे नजर, जल्द शुरू करेंगे शूटिंग रणवीर सिंह
    संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' के लिए फीस नहीं लेंगे रणवीर सिंह- रिपोर्ट रणवीर सिंह
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023