Loading...
'पठान' में धमाकेदार एक्शन करती दिखेंगी दीपिका पादुकोण, रोज ले रहीं ट्रेनिंग
'पठान' में धमाकेदार एक्शन करती दिखेंगी दीपिका पादुकोण

'पठान' में धमाकेदार एक्शन करती दिखेंगी दीपिका पादुकोण, रोज ले रहीं ट्रेनिंग

Aug 01, 2021
10:43 am

क्या है खबर?

दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म पठान में नजर आएंगी। इस फिल्म के हीरो यूं तो शाहरुख खान हैं, लेकिन हीरोइन का किरदार भी दमदार है। फिल्म में दीपिका भी जबरदस्त एक्शन करती नजर आएंगी। आजकल वह इसी तैयारी में जुटी हैं। शाहरुख से पर्दे पर कमतर ना दिखें, इसके लिए दीपिका ने अपनी कमर कस ली है। उनकी प्रतिबद्धता का ही नतीजा है कि वह रोजाना अपने दो घंटे ट्रेनिंग को समर्पित कर रही हैं। आइए पूरी खबर जानते हैं।

रिपोर्ट

एक खास डाइट भी फॉलो कर रहीं दीपिका

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक एक्शन दृश्यों को बेहतर बनाने के लिए दीपिका आजकल जमकर पसीना बहा रही हैं।

एक साथ कई फिल्मों में व्यस्त होने के बावजूद वह 'पठान' की ट्रेनिंग कभी मिस नहीं करतीं। दीपिका फिल्म के लिए रोजाना लगभग दो घंटे की ट्रेनिंग ले रही हैं।

दीपिका पूरे हफ्ते में छह दिन ट्रेनिंग लेती हैं। इस दौरान वह योग भी करती हैं। वह इस समय एक खास किस्म की डाइट को भी फॉलो कर रही हैं।

जानकारी

अपनी फिटनेस को लेकर पहले से ज्यादा सजग हैं दीपिका

कुछ समय पहले ही दीपिका को कोरोना हुआ था। इससे लड़ने के बाद इन दिनों दीपिका अपनी फिटनेस और सेहत पर पूरा ध्यान दे रही हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि कोविड से जूझने के बाद दीपिका के लिए वापस काम करना आसान नहीं था।

दीपिका भावनात्मक और शारीरिक रूप से मजबूत बने रहने के लिए अपनी फिटनेस और स्वास्थ्य को पूरी तरह से ट्रैक पर वापस लाने की कोशिश कर रही हैं और इसके लिए पूरी प्रतिबद्ध हैं।

ADVERTISEMENT

जानकारी

जानिए फिल्म 'पठान' के बारे में

एक्शन से लबरेज फिल्म 'पठान' के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद हैं। दीपिका ने जुलाई में इस फिल्म की शूटिंग शुरू की थी। वह फिल्म में एक खुफिया एजेंट की भूमिका निभा सकती हैं।

शाहरुख खान इस फिल्म के जरिए पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। उनका लुक भी वायरल हुआ था।

फिल्म में जॉन अब्राहम और डिंपल कपाड़िया भी हैं। दूसरी तरफ इसमें सलमान खान भी एक खास भूमिका में होंगे।

फिल्म का बजट 200 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENT

फिल्में

दीपिका की ये फिल्में भी हैं कतार में

दीपिका 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। वह रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' का हिस्सा हैं।

निर्देशक रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में भी वह एक स्पेशल डांस नंबर करती दिखेंगी। दीपिका, ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में काम कर रही हैं।

इसके अलावा वह निर्देशक शकुन बत्रा की अगली फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' में भी दीपिका एक अहम भूमिका निभा रही हैं।

ADVERTISEMENT