NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / दीपिका ने जिया खान के अंतिम संस्कार में पहने कपड़े किए नीलाम, ट्विटर पर हुईं ट्रोल
    मनोरंजन

    दीपिका ने जिया खान के अंतिम संस्कार में पहने कपड़े किए नीलाम, ट्विटर पर हुईं ट्रोल

    दीपिका ने जिया खान के अंतिम संस्कार में पहने कपड़े किए नीलाम, ट्विटर पर हुईं ट्रोल
    लेखन नेहा शर्मा
    Aug 17, 2021, 10:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    दीपिका ने जिया खान के अंतिम संस्कार में पहने कपड़े किए नीलाम, ट्विटर पर हुईं ट्रोल
    दीपिका ने जिया खान के अंतिम संस्कार में पहने कपड़े किए नीलाम

    बॉलीवुड सितारे अक्सर अपनी पुरानी चीजों की नीलामी कर देते हैं। इससे जुटाई गई धनराशि को जरुरतमंदों की मदद के लिए वो चैरिटी में दान करते हैं। कुछ ऐसा ही दीपिका पादुकोण भी करती हैं। वह बीते कुछ वक्त से अपने पुराने कपड़ों की नीलामी कर इससे जुटाई गई राशि 'लिव लव लाफ फाउंडेशन' को दान कर रही हैं, लेकिन हाल ही में वह ऐसा करने के चक्कर में लोगों के निशाने पर आ गईं। आइए पूरी खबर जानते हैं।

    जानिए क्या है मामला

    दीपिका ने खुद का एक कुर्ता बेचने के लिए वेबसाइट पर डाला है, जो उन्होंने जिया खान के अंतिम संस्कार में पहना था, वहीं दूसरा कुर्ता उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के पिता की प्रेयर मीटिंग में पहना था। इसके बाद ट्विटर पर एक फैन ने लिखा, 'मैं बहुत हैरान हूं। मेरी पसंदीदा दीपिका पादुकोण ने अपने 2013 के ऐसे कपड़े नीलाम किए हैं, जो कि डिजाइनर नहीं हैं। 2013 में उन्होंने ये कपड़े अलग-अलग अंतिम संस्कारों में पहने थे।'

    फैन ने कहा- ये कपड़े गरीब को दे सकती थीं दीपिका

    एक यूजर ने लिखा, 'आप ये कपड़े क्यों बेच रही हैं, क्या आप इन्हें किसी गरीब को पहनने के लिए नहीं दे सकती हैं? खुद को यह कहकर सही मत ठहराना कि आप ऐसा चैरिटी के लिए ही कर रही हैं। आप जारा की जूती और 10-15 साल पुराने साधारण ब्रैंड के कपड़े नहीं बेच सकते। आपकी फैन होने के नाते मैं निराश हूं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'कोई इतना नीचे कैसे गिर सकता है?'

    यहां देखिए पोस्ट

    I am so shocked.. my favourite Deepika Padukone has auctioned her non couture clothes from 2013.. I repeat 2013 that she wore to different funeral events. 😒😒
    Low blow! pic.twitter.com/2vFPoVEeWV

    — Maya (@Sharanyashettyy) August 16, 2021

    दीपिका ने 2015 में शुरू की थी फाउंडेशन

    दीपिका पादुकोण कई बार अपनी उस अवस्था के बारे में बात कर चुकी हैं, जिसमें वह डिप्रेशन से जूझ चुकी हैं। इसी से उबरने के बाद 2015 में उन्होंने 'लिव लव लाफ फाउंडेशन' की स्थापना की थी। इस फाउंडेशन का मकसद डिप्रेशन पीड़ितों की मदद करना है। एक समय दीपिका खुद डिप्रेशन से पीड़ित रही हैं और बड़े जतन के बाद खुद को इससे बाहर निकाला है, इसलिए अब वह ऐसे लोगों की मदद करना चाहती हैं।

    हमेशा अपने कपड़ों की नीलामी करती हैं दीपिका

    दीपिका हमेशा अपने पुराने कपड़ों/जूतों/गहनों की ऑनलाइन नीलामी करती रहती हैं। इससे जमा हुई राशि को वे अपने फाउंडेशन को दान में देती हैं। अगर आप भी दीपिका का पुराना सामान खरीदना चाहते हैं तो उनकी वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

    इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका

    काम के मोर्चे पर बात करें तो दीपिका फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ और 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगी। दीपिका, रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म '83' का हिस्सा हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' में भी वह एक स्पेशल डांस नंबर करती दिखेंगी। दीपिका, ऋतिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर' में काम कर रही हैं। वह निर्देशक शकुन बत्रा की अगली फिल्म और फिल्म 'बैजू बावरा' में भी दिखाई देंगी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ट्विटर
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    सोशल मीडिया

    ट्विटर

    ट्विटर इस्तेमाल करते वक्त आंखों पर नहीं पड़ेगा जोर, कंपनी बदलेगी बटन्स का कलर सोशल मीडिया
    ट्विटर ने फिर रोका 'ब्लू टिक' वेरिफिकेशन प्रोगाम, प्रक्रिया में सुधार का वादा सोशल मीडिया
    ट्विटर ने अनलॉक किए राहुल गांधी और अन्य नेताओं के अकाउंट, कांग्रेस ने लिखा- सत्यमेव जयते राहुल गांधी
    राजनीतिक खींचतान के बीच हटाए गए ट्विटर इंडिया हेड, कंपनी ने अमेरिका भेजा सोशल मीडिया

    दीपिका पादुकोण

    दीपिका और अनन्या ने शकुन बत्रा की अगली फिल्म की शूटिंग की पूरी बॉलीवुड समाचार
    दीपिका और ऋतिक की 'फाइटर' की रिलीज डेट जारी बॉलीवुड समाचार
    पति रणवीर सिंह के बराबर फीस मांगने पर 'बैजू बावरा' से बाहर हुईं दीपिका- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    इस फिल्म में प्रभास के साथ नजर आएंगे अमिताभ बच्चन, शुरू की शूटिंग प्रभास

    बॉलीवुड समाचार

    आयुष शर्मा को विक्रम बत्रा के किरदार में देखना चाहते थे सलमान- 'शेरशाह' के प्रोड्यूसर सलमान खान
    साइलेंट हिंदी फिल्म 'गांधी टॉक्स' में नजर आएंगे साउथ के स्टार विजय सेतुपति सोशल मीडिया
    लिएंडर पेस और महेश भूपति पर आधारित सीरीज 'ब्रेक पॉइंट' की शूटिंग पूरी हुई टेनिस
    इस दिग्गज निर्देशक की फिल्म में अमिताभ के साथ नजर आ सकती हैं कैटरीना मनोरंजन

    सोशल मीडिया

    व्हाट्सऐप यूजर्स को हाल ही में मिले ये नए फीचर्स, क्या आपने शुरू किया इस्तेमाल? व्हाट्सऐप
    इट हैपंस ओनली इन इंडिया: नेशनल ज्योग्राफिक इंडिया के प्रोजेक्ट में दिखेंगे सोनू सूद बॉलीवुड समाचार
    लीजा हेडन ने शेयर की नवजात बेटी की पहली तस्वीर, नाम का किया खुलासा इंस्टाग्राम
    आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकता है व्हाट्सऐप डिलिवरी स्कैम, रहें सावधान व्हाट्सऐप

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023