NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ये हैं खेल पर आधारित सर्वाधिक IMDb रेटिंग वाली बॉलीवुड फिल्में
    ये हैं खेल पर आधारित सर्वाधिक IMDb रेटिंग वाली बॉलीवुड फिल्में
    मनोरंजन

    ये हैं खेल पर आधारित सर्वाधिक IMDb रेटिंग वाली बॉलीवुड फिल्में

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    July 10, 2022 | 12:15 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ये हैं खेल पर आधारित सर्वाधिक IMDb रेटिंग वाली बॉलीवुड फिल्में
    ये हैं खेल पर आधारित सर्वाधिक रेटिंग वाली फिल्में

    बॉलीवुड में स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों के प्रति गजब का रोमांच देखने को मिला है। दर्शक ऐसी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। कुछ समय पहले रणवीर सिंह की फिल्म '83' दर्शकों के बीच आई थी। इसमें रणवीर ने शानदार अभिनय किया था। पूर्व महिला क्रिकेटर मिताली राज की बायोपिक फिल्म 'शाबाश मिठू' भी जल्द रिलीज होने वाली है। आइए आज आपको खेल पर आधारित उन फिल्मों से रूबरू करवाते हैं, जिसे IMDb पर अच्छी रेटिंग मिली है।

    दंगल

    2016 में आई सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'दंगल' ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म में पहलवान की भूमिका निभाने के लिए आमिर ने अपना वजन 97 किलो तक कर लिया था। उनके लुक और चाल-ढाल को फैंस ने पसंद किया था। फातिमा सना शेख, जायरा वसीम और सान्या मल्होत्रा फिल्म का हिस्सा थीं। इस फिल्म को IMDb पर 8.3 रेटिंग मिली है। नितेश तिवारी ने इसका निर्देशन किया था।

    83

    भले रणवीर सिंह की '83' बॉक्स ऑफिस पर पिट गई, लेकिन इसे OTT प्लेटफॉर्म पर अच्छी प्रतिक्रिया मिली। इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं। कबीर खान ने इसका निर्देशन किया था। फिल्म भारतीय क्रिकेट के 1983 के ऐतिहासिक वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित है। इसमें रणवीर ने कप्तान कपिल देव का किरदार निभाया है। यह फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म को IMDb पर 7.5 रेटिंग दी गई है।

    भाग मिल्खा भाग

    'भाग मिल्खा भाग' बॉलीवुड की ऐतिहासिक फिल्म है, जिसमें फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में नजर आए थे। यह फिल्म प्रतिष्ठित एथलीट मिल्खा सिंह की बायोपिक है, जिसे राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने निर्देशित किया था। यह मिल्खा के संघर्ष और ओलंपिक में उनकी जीत की कहानी है। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। इस फिल्म को IMDb पर 8.2 रेटिंग प्राप्त हुई है।

    लगान

    आमिर की एक और फिल्म 'लगान' का नाम भी इस सूची में शामिल हैं। क्रिकेट पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। यह फिल्म ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट हुई थी। इस फिल्म ने आठ नेशनल अवॉर्ड, आठ फिल्मफेयर और आठ स्क्रीन अवॉर्ड अपने नाम किए थे। बॉक्स ऑफिस के अलावा IMDb पर भी इस फिल्म का जलवा बरकरार है। फिल्म को IMDb पर 8.1 रेटिंग मिली है। फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी।

    चक दे इंडिया

    शाहरुख खान की 'चक दे इंडिया' खेल के प्रति एक जुनून पैदा करती है। इसमें उन्हें एक कोच की भूमिका में देखा गया था। हॉकी की पृष्ठभूमि पर आधारित यह फिल्म आज भी दर्शकों की जुबां पर है। 2007 में रिलीज हुई इस स्पोर्ट्स ड्रामा का निर्देशन शिमित अमीन ने किया था। फिल्म के गाने भी हिट हुए थे। इस फिल्म को IMDb पर 8.1 रेंटिग दी गई है। इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    आमिर खान
    दंगल फिल्म
    IMDb
    भाग मिल्खा भाग
    83 फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    पहलवान संग्राम सिंह के साथ अभिनेत्री पायल रोहतगी ने रचाई शादी, देखिए तस्वीरें इंस्टाग्राम
    'कॉफी विद करण 7' में शिरकत करेंगे आमिर खान, करण जौहर ने की पुष्टि करण जौहर
    जल्द रोमांटिक फिल्म में काम करूंगा, सही स्क्रिप्ट का इंतजार है- बॉबी देओल लेटेस्ट वेब सीरीज
    शाहरुख से मनोज बाजपेयी तक, इन कलाकारों ने टीवी से की थी करियर की शुरुआत शाहरुख खान

    आमिर खान

    मुंबई से दूर वादियों में आलीशान बंगलों के मालिक हैं ये सितारे सेलिब्रिटी गॉसिप
    शाहरुख से लेकर सलमान खान तक, जानें बॉलीवुड के खान सुपरस्टार्स की कारों का कलेक्शन बॉलीवुड समाचार
    'लाल सिंह चड्ढा' के साथ पर्दे पर टकराएगी अक्षय की 'रक्षाबंधन', रिलीज डेट जारी अक्षय कुमार
    क्या आप जानते हैं? सुमोना चक्रवर्ती ने आमिर की 'मन' से किया था बॉलीवुड डेब्यू बॉलीवुड समाचार

    दंगल फिल्म

    क्या आप जानते हैं? शाहरुख की डिनर पार्टी में अपना खाना लेकर गए थे आमिर सेलिब्रिटी गॉसिप
    'दंगल' गर्ल फातिमा सना शेख तमिल फिल्म 'अरुवी' की हिंदी रीमेक में आएंगी नजर मुंबई
    जायरा वसीम ने टिड्डियों को बताया अल्लाह का कहर, ट्रोलिंग पर डिलीट किए सोशल मीडिया अकाउंट बॉलीवुड समाचार
    अपने पिता के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं रेसलर बबीता फोगाट हरियाणा

    IMDb

    'जुग जुग जियो' ने पहले दिन कमाए करीब 9 करोड़ रुपये, IMDb पर मिली 9.1 रेटिंग्स वरुण धवन
    IMDb क्या है, इसका रेटिंग सिस्टम कैसे काम करता है? जानिए सब कुछ द कश्मीर फाइल्स
    650 से बढ़ाकर 2000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी 'द कश्मीर फाइल्स' अनुपम खेर
    IMDb पर 9.3 रेटिंग्स के साथ अमिताभ की 'झुंड' को मिला दर्शकों का प्यार बॉलीवुड समाचार

    भाग मिल्खा भाग

    फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के लिए सोनम कपूर ने ली थी केवल 11 रुपये फीस सोनम कपूर
    इन मशहूर फिल्मों में की गई हैं बड़ी गलतियां; क्या आपने ध्यान दिया? भारत की खबरें
    इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहते हैं फरहान अख्तर, जानिए उनकी फिटनेस का राज लाइफस्टाइल
    'भाग मिल्का भाग' से पहले मिल्खा सिंह ने फरहान अख्तर से क्या कहा था? फरहान अख़्तर

    83 फिल्म

    कोई बायोपिक तो कोई काल्पनिक, ये हैं क्रिकेट पर आधारित शानदार फिल्में बॉलीवुड समाचार
    हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर एक साथ स्ट्रीम हुई रणवीर सिंह की फिल्म '83' नेटफ्लिक्स
    हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर '83' की रिलीज पर रोक लगाने वाली याचिका खारिज बॉम्बे हाई कोर्ट
    टीवी पर 20 मार्च को आएगी अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' लेटेस्ट फिल्में
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023