NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इन फिल्मों में लुक से आमिर खान ने फैंस को किया हैरान
    अगली खबर
    इन फिल्मों में लुक से आमिर खान ने फैंस को किया हैरान
    इन फिल्मों में आमिर ने किया अपने लुक से सभी को हैरान

    इन फिल्मों में लुक से आमिर खान ने फैंस को किया हैरान

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 14, 2022
    08:20 am

    क्या है खबर?

    आमिर खान को बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के रूप में जाना जाता है। वह अपने किरदार में खुद को ढालने के लिए खूब मेहनत करते हैं।

    अपने लुक, गेटअप और बॉडी को लेकर वह काफी सजग रहते हैं। आमिर का जन्म 14 मार्च, 1965 को हुआ था और आज वह अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं।

    आइए इस मौके पर उनकी उन फिल्मों पर निगाह डालते हैं, जिनमें उन्होंने अपने लुक से सभी को हौरान कर दिया था।

    #1

    'दंगल'

    2016 में आई 'दंगल' ने दर्शकों के दिलों पर राज किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़े थे।

    फिल्म में पहलवान की भूमिका निभाने के लिए आमिर ने अपना वजन 97 किलो तक कर लिया था। उनके लुक और चाल-ढाल को फैंस ने पसंद किया था।

    यहां तक कि आमिर की पेट भी निकल गई थी, जोकि रोल के लिए जरूरी था। फातिमा सना शेख, जायरा वसीम और सान्या मल्होत्रा फिल्म का हिस्सा थीं।

    #2

    'गजनी'

    आमिर की फिल्म 'गजनी' 2008 में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए भले काफी दिन हो गए हैं, लेकिन आमिर का गजनी लुक अभी भी लोगों के जेहन में बना हुआ है।

    खासतौर पर युवा उनके लुक को खूब कॉपी करते हैं। इस फिल्म में आमिर की हेयर स्टाइल काफी यूनिक थी।

    फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी और इसमें आमिर अनदेखा अवतार में नजर आए थे। फिल्म की हीरोइन जिया खान और असिन थीं।

    #3

    'दिल चाहता है'

    'दिल चाहता है' में आमिर का कूल लुक दिखा था और फिल्म में वह काफी मस्ती करते हुए नजर आए थे। उनका चॉकलेटी अंदाज लोगों को पसंद आया था। फिल्म 2001 में दर्शकों के बीच आई थी।

    इसका निर्देशन फरहान अख्तर ने किया था। फिल्म में आमिर, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना तीन दोस्तों के रूप में नजर आए थे।

    इन दोस्तों के जीवन में आए उतार-चढ़ाव और लव लाइफ ने लोगों को आकर्षित किया था।

    #4

    'बाजी'

    1995 में आमिर की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म आई थी 'बाजी', जिसमें उनका लुक अजीबोगरीब था। फैंस उनके लुक और अवतार को देखकर आश्चर्यचकित हो गए थे।

    फिल्म 'बाजी' के एक गाने में आमिर ने खुद को एक महिला के रूप में ट्रांसफॉर्म कर लिया था। उन्होंने खुद खुलासा किया था कि लुक को सही करने के लिए उन्होंने कई घंटे आईने के सामने बिताए थे।

    आशुतोष गोवारिकर ने इस फिल्म का निर्देशन किया था।

    #5

    'लाल सिंह चड्ढा'

    आमिर अभी जिस फिल्म को लेकर दर्शकों की जुबां पर हैं, वो है 'लाल सिंह चड्ढा'। इस फिल्म से आमिर का लुक भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ है।

    फिल्म के पोस्टर में वह लंबी दाढ़ी और पगड़ी पहने हुए नजर आए थे। इस फिल्म में पहली बार आमिर सिख शख्स के किरदार में दिखाई देंगे।

    फिल्म 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में आमिर के साथ करीना कपूर भी नजर आएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी गॉसिप
    आमिर खान
    जन्मदिन विशेष
    लाल सिंह चड्ढा

    ताज़ा खबरें

    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन
    एलन मस्क ने ड्रग्स लेने की बात स्वीकारी, मीडिया के दावों को किया खारिज  एलन मस्क
    गूगल ने AI मॉडल के चलाने के लिए पेश किया ऐप, जानिए क्या मिलती है सुविधा  गूगल
    'भूल चूक माफ' ने 9वें दिन किया ये कारनामा, अब मुनाफा कमाने की रेस में फिल्म राजकुमार राव

    सेलिब्रिटी गॉसिप

    क्या अर्सलान ने सुजैन के साथ अपने रिलेशनशिप को किया ऑफिशियल? इंस्टाग्राम
    तुषार कपूर ने लॉन्च की अपनी पहली किताब 'बैचलर डैड' बॉलीवुड समाचार
    बेटे की ओलंपिक की तैयारी के लिए पत्नी के साथ दुबई शिफ्ट हुए आर माधवन दुबई
    क्या सिद्धार्थ और कियारा अगले साल अपने रिश्ते को करेंगे ऑफिशियल? बॉलीवुड समाचार

    आमिर खान

    'देली बेली' के 10 साल, इस किरदार के लिए ऑडिशन तक देने को तैयार थे आमिर मनोरंजन
    करिश्मा ने बॉलीवुड में पूरे किए 30 साल, वीडियो में दिखाई सफर की झलक मनोरंजन
    आमिर खान और किरण राव का हुआ तलाक, आपसी सहमति से हुए अलग बॉलीवुड समाचार
    आमिर-किरण के बीच लॉकडाउन के दौरान रिश्तों में आई दरार- अमीन हाजी बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    आज भारत के पांच क्रिकेट खिलाड़ियों का है जन्मदिन, जानिए इनके दिलचस्प आंकड़े क्रिकेट समाचार
    कभी क्लर्क की नौकरी करते थे धर्मेंद्र, जानिए उनसे जुड़ीं रोचक और अनसुनी बातें बॉलीवुड समाचार
    'कालीचरण' से 'दोस्ताना' तक, ये हैं शत्रुघ्न सिन्हा की पांच बेहतरीन फिल्में बॉलीवुड समाचार
    सिद्धार्थ शुक्ला की नहीं थी हीरो बनने में दिलचस्पी, जानिए उनसे जुडीं रोचक बातें बॉलीवुड समाचार

    लाल सिंह चड्ढा

    आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' पर लगा कोरोना का ग्रहण, इस साल नहीं होगी रिलीज! बॉलीवुड समाचार
    सलमान खान नहीं कर पाए ईद पर फिल्म रिलीज, अब लेंगे आमिर खान का क्रिसमस स्लॉट बॉलीवुड समाचार
    ...तो अब आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' में भी दिखेगा कोरोना संकट? बॉलीवुड समाचार
    आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा' के लिए करना होगा लंबा इंतजार, अब इस दिन होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025