NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कोर्ट ने कंगना को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा, जानिए मामला
    अगली खबर
    कोर्ट ने कंगना को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा, जानिए मामला
    कोर्ट ने कंगना को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा

    कोर्ट ने कंगना को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा, जानिए मामला

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Dec 13, 2021
    06:54 pm

    क्या है खबर?

    कंगना रनौत जितना फिल्मों को लेकर चर्चा में नहीं रहती हैं, उससे अधिक विवादों को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। सोशल मीडिया पर वह विभिन्न मुद्दों को लेकर अपनी राय रखती हैं।

    हाल में उन्होंने सिख समुदाय को लेकर कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी थी कि उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा था। इस मामले में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई थी।

    अब कोर्ट ने उन्हें इस मामले में मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा है।

    रिपोर्ट

    22 दिसंबर को कंगना की होगी पेशी

    ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, कोर्ट ने कंगना को 22 दिसंबर को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा है।

    ANI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'सिखों पर कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर दर्ज हुई प्राथमिकी के खिलाफ अभिनेत्री कंगना की याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज उन्हें 22 दिसंबर को मुंबई पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा है।'

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखिए ANI का ट्विटर पोस्ट

    Hearing on actor Kangana Ranaut's plea against FIR registered against her for alleged derogatory remarks made against Sikhs, Bombay High Court today asked her to appear before Mumbai Police on Dec 22

    Maharashtra Govt agreed not to take any coercive action against her till Jan 25 pic.twitter.com/eWgSkSnPiI

    — ANI (@ANI) December 13, 2021

    अंतरिम राहत

    25 जनवरी तक कंगना के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकती महाराष्ट्र सरकार

    ANI ने अपने ट्वीट में आगे बताया कि महाराष्ट्र सरकार 25 जनवरी तक कंगना के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने पर सहमत हुई है। इस मामले में आज कोर्ट में सुनवाई हुई थी।

    कंगना ने अपने खिलाफ दर्ज हुई FIR को रद्द कराने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख किया था। उन्हें इस बात की आशंका थी कि महाराष्ट्र सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।

    हालांकि, अब कोर्ट ने उन्हें इस कार्रवाई से अंतरिम राहत दी है।

    FIR

    दिल्ली के सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने दर्ज कराई थी FIR

    कंगना ने कहा था कि शिकायतकर्ताओं ने 21 नवंबर को किए गए उनके इंस्टाग्राम पोस्ट पर आपत्ति जताई थी। उनका मानना है कि उनके खिलाफ कोई कानूनी मामला नहीं बनता।

    जब सरकार ने तीनों कृषि कानून वापस लिए थे, उसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर सिख समुदाय के खिलाफ टिप्पणी की थी। इसके बाद दिल्ली के सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी।

    उनपर सिख समुदाय की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगा था।

    आपत्ति

    कंगना के इस पोस्ट पर थी आपत्ति

    कथित तौर पर कंगना ने अपने पोस्ट में किसानों की तुलना खालिस्तानी आतंकियों से की थी।

    उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, 'भले ही आज खालिस्तानी आतंकियों ने सरकार का हाथ मरोड़ा हो, लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि इन्हें एक महिला प्रधानमंत्री ने मच्छरों की तरह कुचल दिया था।'

    कई लोगों का मानना था कि उन्होंने 1984 के दंगों का जिक्र करके लोगों की भावनाएं आहत की हैं।

    वर्कफ्रंट

    इन फिल्मों में मौजूदगी दर्ज कराएंगी कंगना

    कंगना 'मणिकर्णिका रिटर्न्स: द लैजेंड ऑफ दिद्दा' में नजर आने वाली हैं। भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित कंगना की फिल्म 'इमर्जेंसी' भी चर्चा में है।

    फिल्म की निर्देशक और प्रोड्यूसर कंगना ही हैं। एक्शन से लबरेज फिल्म 'धाकड़' कंगना के खाते से जुड़ी है। रजनीश घई ने उनकी इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है।

    अलौकिक देसाई की फिल्म 'द इनकारनेशन सीता' में भी कंगना अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉम्बे हाई कोर्ट
    मुंबई पुलिस
    कंगना रनौत
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने कहा- भारत के साथ टूटे संबंध जोड़ने को तत्पर कनाडा
    लंदन: मैडम तुसाद में बनाया गया मोम का 'सॉसेज रोल', क्या है खास? लंदन
    यूट्यूब शॉर्ट्स में जोड़ा जाएगा गूगल लेंस, वीडियो में दिख रही चीजें सर्च कर सकेंगे यूजर्स यूट्यूब
    नरेंद्र मोदी का भाजपा नेताओं को साफ संदेश, कहा- टिकट वितरण में जमींदारी प्रथा नहीं चलेगी नरेंद्र मोदी

    बॉम्बे हाई कोर्ट

    अर्नब गोस्वामी को नहीं मिली राहत, बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुरक्षित रखा जमानत याचिका पर फैसला मुंबई
    सेंट्रल जेल में शिफ्ट किए गए अर्नब गोस्वामी, पुलिस वैन से बोले- मेरी जान को खतरा मुंबई
    बॉम्बे हाई कोर्ट से अर्नब गोस्वामी को नहीं मिली जमानत, फिलहाल जेल में रहेंगे अर्नब गोस्वामी
    अर्नब गोस्वामी को मिली राहत, सुप्रीम कोर्ट ने दिए जमानत पर रिहा करने के आदेश अर्नब गोस्वामी

    मुंबई पुलिस

    जावेद अख्तर की शिकायत ने बढ़ाई कंगना रनौत की मुश्किलें, अदालत ने दिए जांच के आदेश बॉलीवुड समाचार
    क्रिकेटर सुरेश रैना और गायक गुरु रंधावा मुंबई के पब में पार्टी करते हुए गिरफ्तार मुंबई
    कपिल शर्मा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने भेजा समन, इस मामले दर्ज करवाएंगे बयान कपिल शर्मा
    मुंबई एयरपोर्ट पर चल रहा था पैसे लेकर अनिवार्य क्वारंटाइन से बचाने का रैकेट, तीन गिरफ्तार मुंबई

    कंगना रनौत

    'धाकड' के साथ तय समय पर दर्शकों के बीच आएंगी कंगना, नहीं बदलेगी रिलीज डेट मनोरंजन
    अभिनेत्री लीजा हेडन तीसरी बार बनीं मां, फैन को इस अंदाज में दी खुशखबरी मनोरंजन
    कंगना ने पासपोर्ट मामले में कोर्ट से छुपाए तथ्य? जावेद ने याचिका दायर कर किया दावा बॉलीवुड समाचार
    कंगना की फिल्‍म 'टीकू वेड्स शेरू' में दिखेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अभिनेत्री ने की घोषणा बॉलीवुड समाचार

    आगामी फिल्में

    अमिताभ ने पान मसाला ब्रांड कमला पसंद को भेजा कानूनी नोटिस, जानिए मामला बॉलीवुड समाचार
    फिर जमेगी राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की जोड़ी, 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में आएंगे नजर करण जौहर
    ऐश्वर्या की फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' की रिलीज टली- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    वरुण धवन और कृति की 'भेड़िया' अगले साल के अंत में होगी रिलीज वरुण धवन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025