LOADING...
सेलिना जेटली पति-ससुर पर बरसीं- मतलब था तो लाइमलाइट लूटी, न्याय मांगा तो नोटिस थमा दिया
सेलिना जेटली की दो टूक- पहले फायदा उठाया, अब नोटिस थमाया

सेलिना जेटली पति-ससुर पर बरसीं- मतलब था तो लाइमलाइट लूटी, न्याय मांगा तो नोटिस थमा दिया

Jun 05, 2026
05:46 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री सेलिना जेटली और उनके पति पीटर हाग के बीच का पारिवारिक विवाद अब कानूनी लड़ाई में बदल चुका है। हाल ही में पीटर और उनके पिता ने सेलिना के सार्वजनिक बयानों के खिलाफ उन्हें मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा था। अब इसी कानूनी कार्रवाई पर सेलिना ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस कानूनी कदम का कड़ा विरोध करते हुए दावा किया है कि ये केवल उन्हें डराने और उनकी आवाज को दबाने की एक कोशिश है।

प्रतिक्रिया

सेलिना ने दे दिया धमकी का जवाब

सेलिना ने कैप्शन में साफ शब्दों में लिखा, 'मेरे अलग रह रहे पति और उनके पिता द्वारा हाल ही में भेजे गए कानूनी नोटिस के जवाब में मेरा सार्वजनिक बयान।" उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'हाल ही में मेरे अलग रह रहे पति और उनके पिता वोल्फगैंग हाग द्वारा मुझे 2 कानूनी नोटिस भेजे गए हैं, जिसमें मुझ पर मानहानि का मुकदमा करने की धमकी दी गई है। मेरे वकीलों के माध्यम से इसका उचित जवाब सौंप दिया गया है।'

दो टूक

अपनी आपबीती बयां करना मानहानि नहीं- सेलिना

सेलिना ने आगे लिखा, 'मेरी नजर में ये नोटिस पुलिस शिकायतों, लुकआउट नोटिस, हिंसा के आरोपों और सक्षम अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत और अदालतों में लंबित दस्तावेजी सबूतों से ध्यान भटकाने की एक कोशिश हैं। अपने जीवन के अनुभवों के बारे में बात करना और कानूनी उपचार का रास्ता अपनाना मानहानि नहीं है।' अभिनेत्री ने दावा किया कि जब तक उनके हितों की पूर्ति हो रही थी, तब तक उनका परिवार इस लाइमलाइट का आनंद लेने में काफी खुश था।

Advertisement

गुस्सा

सेलिना का वार- मतलब निकला तो थमा दिया नोटिस

सेलिना ने अपने बयान में कहा कि वर्षों तक उनके परिवार से जुड़ी सार्वजनिक पहचान और मीडिया कवरेज का स्वागत किया गया, लेकिन अब जब उन्होंने अपने अनुभवों, कानूनी संघर्षों, एक मां की चिंताओं और न्याय की मांग पर खुलकर बात की तो उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें कानूनी नोटिस भेज दिए गए। उन्होंने इसे बेहद विडंबनापूर्ण बताते हुए कहा कि जब तक इस लाइमलाइट से उन्हें खुद फायदा मिलता रहा, तब तक कोई आपत्ति नहीं थी।

Advertisement

कारण

सेलिना ने इसलिए उठाई सार्वजनिक रूप से आवाज

सेलिना ने कहा कि वो ये लड़ाई अपने बच्चों के लिए लड़ रही हैं। उनका आरोप है कि अदालत के आदेशों के बावजूद अधिकारों की मांग करने पर उन्हें उनके बच्चों से दूर रखा जा रहा है। सेलिना के मुताबिक, उन्होंने सार्वजनिक रूप से आवाज इसलिए उठाई, क्योंकि उन्हें आशंका थी कि उनकी सहमति के बिना बच्चों को अदालतों के अधिकार क्षेत्र से बाहर ले जाया जा सकता है।श् उन्होंने इसे एक मां के अधिकार और जिम्मेदारी का हिस्सा बताया।

ट्विटर पोस्ट

सेलिना जेटली ने दिया कानूनी नोटिस का जवाब

पलटवार

सबूतों के साथ लड़ रहीं सेलिना, धमकियों से चुप नहीं बैठेंगी

सेलिना ने आरोप लगाया कि ऑस्ट्रिया में उन्हें लगातार दबाव और धमकियों का सामना करना पड़ा। उनका कहना है कि अपने अधिकारों, बच्चों और न्याय के लिए कानूनी लड़ाई लड़ने पर उनके पति और ससुर ने कानूनी नोटिस भेजकर उन्हें डराने की कोशिश की। हालांकि, सेलिना ने साफ कहा कि वो किसी भी धमकी से चुप नहीं होंगी। वो सबूतों के आधार पर अपनी लड़ाई लड़ रही हैं और उन्हें भारतऑस्ट्रिया की न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है।

Advertisement