'बिग बॉस 20': रीति की हरकतों पर चढ़ा सलमान का पारा, अब मनोज तिवारी लगाएंगे क्लास
क्या है खबर?
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' में रीति तिवारी के बयान और व्यवहार को लेकर खूब बवाल देखने को मिला। उदिती सिंह और काजी तौकीर पर आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर सलमान खान ने नेशनल टीवी पर रीति को फटकार लगाई। इस दौरान उनकी बातों और रवैये पर भी सवाल उठे। दावा किया जा रहा है कि रीति के पिता मनोज तिवारी भी बिग बॉस के मंच पर पहुंच सकते हैं और बेटी को समझाते नजर आएंगे।
बदतमीजी
रीति काे अश्लील कमेंट्स और गालियों पर भी नहीं हुआ पछतावा
'बिग बॉस 20' के घर में 'डिस टास्क' के दौरान हंगामा मच गया। हाल ही में रीति तिवारी ने उदिती सिंह पर अश्लील टिप्पणियां कीं और काजी तौकीर को गाली दी।
इस बात पर काजी आपा खो बैठे, लेकिन रीति ने अपनी गलती मानने के बजाय कहा कि उन्हें अपने इस बर्ताव पर गर्व है और उनके पिता मनोज तिवारी को भी उन पर फक्र होगा।
उदिती और काजी के विरोध को उन्होंने पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया।
फटकार
सलमान ने लगाई रीति की क्लास, खराब बर्ताव पर दी सख्त चेतावनी
आगामी एपिसोड के प्रोमो में सलमान, रीति और काजी के झगड़े पर गुस्सा जताते दिख रहे हैं।
सलमान ने रीति से कहा कि वो काजी से जलती हैं। हालांकि, रीति ने साफ मना करते हुए कहा कि वो बस काजी को पसंद नहीं करतीं।
इसके बाद सलमान ने टास्क में रीति की खराब भाषा पर रोक लगाते हुए कहा कि उन्हें इस पर गर्व नहीं होना चाहिए। किसी की बेइज्जती करने की भी एक हद होती है।
ट्विटर पोस्ट
रीति के रवैये पर भड़के सलमान खान
🚨 WEEKEND KA VAAR UPDATE
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 25, 2026
• Salman Khan BASHED Rhiti Tiwari badly for her remarks on Uditi and questioned whether she is insecure of Qazi.
• Salman APPRECIATED Qazi for taking a stand for Uditi, while SCOLDING ALL THE BOYS for staying silent and encouraging Rhiti during the…
सवाल
रीति को फटकारने के बाद सलमान ने घरवालों को भी घेरा
सलमान की बात समझने के बजाय रीति सफाई देने लगीं और बोलीं, "टास्क में मैंने जो कहा, मेरा वो मतलब नहीं था।"
इसके बाद सलमान ने बाकी घरवालों से सवाल किया कि उन्होंने रीति को ऐसी आपत्तिजनक बातें कहने से क्यों नहीं रोका।
सलमान ने तंज कसते हुए कहा, "क्या आप लोगों को नहीं लगा कि वो बदतमीजी की सारी हदें पार कर रही थी? असल में ये सब आपको चढ़ा रहे थे और ये चढ़ रही थी।।"
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रोमाे
🚨 WEEKEND KA VAAR: Salman Khan calls it the “WORST DISS EVER” and SCOLDS everyone for encouraging and clapping during Rhiti’s Diss Battle against Uditi.
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 26, 2026
He questions the housemates: “Agar yehi Diss tumhari behen ke baare mein boli jaati, toh kya tum allow karte?” pic.twitter.com/r23Wl0JfIp
नाराजगी
आसिफ ने किया रीति का समर्थन तो सलमान ने लगाई फटकार
सलमान ने आसिफ खान को भी आड़े हाथों लिया, जिन्होंने उदिती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां करते समय रीति का समर्थन किया था।
सलमान ने आसिफ से सवाल किया कि उन्होंने रीति को ऐसी बातें कहने से क्यों नहीं रोका। उन्होंने यह भी पूछा कि अगर यही बातें उनकी बहन के खिलाफ कही जातीं तो क्या वो उन्हें बर्दाश्त करते?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज तिवारी भी 'वीकेंड का वार' में नजर आएंगे और बेटी के व्यवहार पर उन्हें समझाते दिखेंगे।