Loading...
'बिग बॉस 20' के दमदार प्रतियोगी, जो अपने धाकड़ खेल से अकेले चला रहे पूरा शो
'बिग बॉस 20' के दमदार खिलाड़ी

'बिग बॉस 20' के दमदार प्रतियोगी, जो अपने धाकड़ खेल से अकेले चला रहे पूरा शो

Sep 15, 2026
06:32 pm

क्या है खबर?

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में भर-भरकर ड्रामा, तकरार और अप्रत्याशित पल देखने को मिल रहे हैं। शो शुरू हुए सिर्फ एक हफ्ता बीता है और घरवालों ने अपनी अलग-अलग पहचान बना ली है। कुछ प्रतियोगी ऐसे हैं, जो अपनी ही छत्रछाया से अब तक बाहर नहीं निकल पाए हैं। कुछ ऐसे प्रतियोगी भी हैं, जो अपनी मजबूत उपस्थिति और धाकड़ गेम की बदौलत पूरा शो चला रहे हैं। ऐसे ही 7 दमदार प्रतियोगी पर डालिए एक नजर।

#1 & #2

'काजी तौकीर' और 'गुल्लू'

काजी तौकीर जब से बिग बॉस में आए हैं, उनकी अप्रत्याशित हरकतें और मजेदार पल चर्चा में हैं। वह हर दिन कुछ न कुछ ऐसा करते हैं कि निर्माता उनके दृश्य दिखाने को मजबूर हो रहे हैं।

सिर्फ बाहर वाले ही नहीं, घरवाले भी काजी के फैन बन चुके हैं।

गुल्लू भी मजबूती के साथ गेम में उभरकर सामने आए हैं। चाहें उनका गेम हो या कनिका मान के साथ रोमांटिक एंगेल, सब कुछ दर्शकाें को आकर्षित कर रहा है।

#3 & #4

'स्काउट OP' और 'आसिफ खान'

मशहूर गेमिंग क्रिएटर स्काउट OP इस सीजन के एक और सबसे दमदार प्रतियोगी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वहीं, कप्तानी टास्क के दौरान अरिश्फा खान के साथ हुई उनकी लड़ाई ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी मुद्दे पर पीछे हटने वाले नहीं।

'पंचायत' से मशहूर हुए आसिफ खान का आक्रामक रवैया उन्हें खूब चर्चा में ला रहा है। एक हफ्ते के अंदर ही उनके झगड़े और नियमों के उल्लंघन ने सबका ध्यान खींचा।

ADVERTISEMENT

#5, #6 & #7

'कनिका' 'अरिश्फा' और 'आम्रपाली दुबे'

कनिका अपने मजबूत व्यक्तित्व और गेम में पीछे न हटने वाले रवैये के चलते दर्शकों से खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। घर के ज्यादातर मुद्दों में उनका नाम रहता है।

वहीं, अरिश्फा ने साबित कर दिया है कि वह उम्र में छोटी क्यों न हों, लेकिन उन्हें बच्ची न समझा जाए। वह बराबर अपने मुद्दों पर खुलकर बोल रही हैं।

आम्रपाली दुबे को उनकी परिपक्वता, गेम में गहरी समझ और सटीक बयानों के लिए पसंद किया जा रहा है।

ADVERTISEMENT