Loading...
न्यूयॉर्क में भारतीय मूल की महिला और दोस्त की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
न्यूयॉर्क के एक सबवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर भारतीय मूल की महिला और उसके दोस्त की मौत हो गई

न्यूयॉर्क में भारतीय मूल की महिला और दोस्त की ट्रेन की चपेट में आकर मौत

लेखन आबिद खान
Sep 15, 2026
11:14 am

क्या है खबर?

न्यूयॉर्क के एक सबवे स्टेशन पर एक भारतीय मूल की महिला और उसके दोस्त की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। दोनों की पहचान न्यू जर्सी के डेटन निवासी मलाइका चित्रे और सायरेविल निवासी नवम कौल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त महिला अपने दोस्त के साथ पटरियों पर बैठी थी। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

घटना

सुबह 3 बजे हुई घटना

न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) ने बताया कि न्यू जर्सी के डेटन की मलाइका और सायरेविल के नवम कौल स्प्रिंग स्ट्रीट सबवे स्टेशन पर थे, तभी सुबह करीब 3:15 बजे दक्षिण की ओर जा रही नंबर 4 ट्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि मलाइका हंसती हुई नवम को अपनी ओर खींचती हुई दिखाई दे रही है, तभी सबवे स्टेशन पर आती हुई ट्रेन दोनों को कुचल देती है।

परिचय

एक ही विश्वविद्यालय से पढ़े थे नवम और मलाइका

न्यूयॉर्क डेली न्यूज के मुताबिक, नवम ने न्यू ब्रंसविक के रटगर्स बिजनेस स्कूल में 2024 में पढ़ाई की थी। वहीं, मलाइका ने भी मई 2024 में रटगर्स न्यू ब्रंसविक स्कूल ऑफ आर्ट्स एंड साइंसेज से बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री पूरी की थी।

मलाइका एकेडिया फार्मास्युटिकल्स में ऑपरेशंस स्पेशलिस्ट के रूप में काम करती थीं, जबकि नवम ब्लूमबर्ग में फाइनेंशियल डेटा एनालिस्ट थे।

घटना पर परिचितों और पड़ोसियों ने दुख जताया है।

ADVERTISEMENT