दिशा सालियान केस में नाम आने पर सूरज पंचोली बोले- अब बहुत हुआ, चुप नहीं रहूंगा
क्या है खबर?
सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत मामले में सूरज पंचोली का नाम जोड़ा गया है। हाल ही में, केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 2020 में घटित इस घटनाक्रम की जांच के लिए 17 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की, जिसमें अभिनेता का नाम भी शामिल है। अब सूरज ने अपना नाम घसीटे जाने पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बताया कि उनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। वह कभी सालियान से मिले तक नहीं हैं।
प्रतिक्रिया
अभिनेता ने सालियान केस में जाहिर की प्रतिक्रिया
सूरज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, 'मैं अपनी जिंदगी में कभी भी दिवंगत दिशा सालियान से सीधे या परोक्ष रूप से नहीं मिला। मैं अपनी जिंदगी में कभी भी आदित्य ठाकरे से भी नहीं मिला हूं।'
उन्होंने कहा कि पिछले कई साल से बिना किसी सबूत के उनका नाम घसीटा जा रहा है। पुलिस और CBI करीब 4-5 साल पहले ही उनका बयान दर्ज कर चुकी है। उन्होंने जोर देकर कहा, "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है।"
सहयोग
CBI की जांच में सहयोग करने के लिए तैयार अभिनेता
सूरज ने लिखा, 'मैं लंबे समय से चुप हूं, लेकिन मैं अपना नाम लगातार किसी ऐसी चीज में घसीटे जाने नहीं दूंगा जिससे मेरा कोई संबंध नहीं। अगर जांच एजेंसी को मुझसे फिर पूछताछ करनी है, तो मैं सहयोग करूंगा।
सूरज ने आग्रह करते हुए कहा कि वह मामले में जुड़े नामों पर अपनी राय बनाने से पहले जानकारी की पुष्टि कर लें।
बता दें, FIR में आदित्य ठाकरे, डिनो मोरिया और रिया चक्रवर्ती समेत 17 नाम दर्ज हुए हैं।