Loading...
ओरेकल में फिर छंटनी शुरू, कर्मचारियों को सुबह मिली नौकरी जाने की ईमेल
ओरेकल में फिर छंटनी शुरू

ओरेकल में फिर छंटनी शुरू, कर्मचारियों को सुबह मिली नौकरी जाने की ईमेल

Sep 15, 2026
11:14 am

क्या है खबर?

टेक कंपनी ओरेकल ने एक बार फिर अपने कर्मचारियों की छंटनी शुरू कर दी है। बिजनेस इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के कई कर्मचारियों ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके बताया कि उन्हें आज सुबह नौकरी से निकालने की ईमेल मिली। ईमेल में कहा गया कि बड़े संगठनात्मक बदलाव के तहत उनके पद खत्म किए जा रहे हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि इस नए दौर में कितने कर्मचारी प्रभावित हुए हैं।

वजह

AI और क्लाउड पर बढ़ते खर्च के कारण कटौती

ओरेकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्लाउड सेवाओं पर तेजी से पैसा खर्च कर रही है।

कंपनी नए डाटा सेंटर बना रही है, ताकि AI की बढ़ती मांग पूरी की जा सके। इस काम में अरबों डॉलर खर्च हो रहे हैं। खर्च कम करने और काम करने के तरीके में बदलाव के लिए कंपनी कर्मचारियों की संख्या घटा रही है।

ओरेकल का कहना है कि उसके काम में AI के इस्तेमाल से भी कुछ नौकरियां कम हुई हैं।

नौकरियां

इस साल पहले भी घटाई गईं 21,000 नौकरियां

ओरेकल ने इस साल पहले ही करीब 21,000 कर्मचारियों की संख्या कम की थी।

वित्त वर्ष 2026 के अंत में कंपनी में लगभग 1.41 लाख कर्मचारी बचे थे, जबकि एक साल पहले यह संख्या करीब 1.62 लाख थी। छंटनी और दूसरे बदलावों पर कंपनी ने लगभग 1.84 अरब डॉलर (लगभग 180 अरब रुपये) खर्च किए।

पिछले साल यह खर्च सिर्फ 37.4 करोड़ डॉलर था। अब नए दौर की कटौती से कर्मचारियों की चिंता और बढ़ गई है।

ADVERTISEMENT

कारोबार

AI कारोबार बढ़ा, लेकिन खर्च का दबाव जारी

ओरेकल के AI कारोबार में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।

कंपनी ने एक तिमाही में 30 अरब डॉलर (लगभग 2,900 अरब रुपये) से ज्यादा के नए AI क्लाउड समझौते किए। इससे उसका कुल रेवेन्यू बैकलॉग 664 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान कंपनी की कुल कमाई 30 प्रतिशत बढ़कर 19.3 अरब डॉलर पहुंची।

क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर से कमाई भी 121 प्रतिशत बढ़ी। इसके बावजूद डाटा सेंटर पर भारी खर्च के कारण कंपनी लागत घटाने में जुटी है।

ADVERTISEMENT