'भूत बंगला' की कमाई में 5वें दिन उछाल, 100 करोड़ के क्लब से इतनी दूर फिल्म
क्या है खबर?
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म 'भूत बंगला' इस वक्त खूब चर्चा बटोर रही है। फिल्म में डर और कॉमेडी दोनों भरपूर मात्राओं में शामिल हैं, जिसके कारण यह दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। फिल्म समीक्षकों ने भी इसे पूर्ण रूप से मनोरंजक फिल्म करार दिया है। 17 अप्रैल को रिलीज होकर इसने बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग ली। कारोबारी दिनों में थोड़ा लड़खड़ाई है, लेकिन अब अक्षय की फिल्म 100 करोड़ रुपये की ओर बढ़ रही है।
कमाई
'भूत बंगला' ने 5वें दिन फिर दिखाया दम
सैकनिल्क के मुताबिक, 'भूत बंगला' ने पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ रुपये कमाए थे। इसने बॉक्स ऑफिस पर 12.25 करोड़ रुपये से ओपनिंग ली। दूसरे दिन कमाई 19 करोड़ रुपये रही और तीसरे दिन फिल्म ने 23 करोड़ रुपये कमाए। कारोबारी दिनों में लौटकर 'भूत बंगला' ने चौथे दिन 6.75 करोड़ रुपये कमाए, जबकि 5वें दिन बढ़त के साथ इसने 7.65 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 72.40 करोड़ रुपये हो गया है।
नजर
100 करोड़ के क्लब में जगह बनाने पर टिकी नजर
'भूत बंगला' धीरे-धीरे ही सही, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत बनाने में जुटी है। इसका अगला लक्ष्य 100 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह पक्की करना है। वहीं दुनियाभर में शानदार प्रदर्शन करते हुए इसने 5 दिनों में 117 करोड़ रुपये से ज्यादा कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव, तब्बू, परेश रावल और असरानी भी शामिल हैं। इसकी कहानी 'वधुसुर' नाम के दैत्य और मंगलपुर में स्थित एक शापित बंगले के इर्द-गिर्द घूमती है।