NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अथिया शेट्टी से कियारा आडवाणी तक, पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी ये अभिनेत्रियां 
    अगली खबर
    अथिया शेट्टी से कियारा आडवाणी तक, पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी ये अभिनेत्रियां 
    पहली बार करवा चौथ मनाएंगे ये सितारे

    अथिया शेट्टी से कियारा आडवाणी तक, पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी ये अभिनेत्रियां 

    लेखन मेघा
    Oct 29, 2023
    01:06 pm

    क्या है खबर?

    करवा चौथ का त्योहार 1 नवंबर को उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी उम्र, सुरक्षा और समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखती हैं।

    इस साल बॉलीवुड के भी कई सितारे पहली बार करवा चौथ मनाने जा रहे हैं और उन्होंने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है।

    आइए इंडस्ट्री की उन जोड़ियों के बारे में जानते हैं, जो शादी के बाद पहली बार इस त्योहार को मनाने वाली हैं।

    #1

    अथिया शेट्टी- केएल राहुल

    अभिनेत्री अथिया शेट्टी ने भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल से इसी साल जनवरी में शादी रचाई थी।

    दोनों की मुलाकात की एक दोस्त के जरिए हुई थी, जिसके बाद से ही उन्हें कई बार साथ में देखा जाता था।

    काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद वे शादी के बंधन में बंध गए हैं।

    दोनों ने सुनील शेट्टी के खंडाला में स्थित बंगले में सात फेरे लिए थे और अब वे पहली बार इस त्योहार को मनाने वाले हैं।

    #2

    कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा इसी साल फरवरी में शादी के बंधन में बंधे थे और इस बार उनका पहला करवा चौथ है। कहा जा रहा है कि दोनों दिल्ली में अपने परिवार के साथ त्योहार मनाएंगे।

    7 फरवरी को दोनों ने अपने परिवार और करीबी दोस्ती की मौजूदगी में राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी।

    फिल्म 'शेरशाह' में साथ काम करने के बाद से ही सिद्धार्थ और कियारा एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।

    #3

    शिवालिका ओबेरॉय-अभिषेक पाठक

    फिल्म 'खुदा हाफिज' से लोकप्रिय हुई अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय निर्माता-निर्देशक अभिषेक पाठक से शादी के बंधन में बंधी हैं।

    दोनों ने इसी साल 9 फरवरी को गोवा में शादी की थी, जिसमें उनके परिवार और दोस्त शामिल हुए थे।

    शिवालिका फिल्म 'खुदा हाफिज' और 'खुदा हाफिज 2' का हिस्सा थीं, जिसके निर्माता अभिषेक थे। ऐसे में फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और उनका इश्क परवान पर चढ़ा, जिसके बाद उन्होंने शादी कर ली।

    #4

    परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा 

    अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा से उदयपुर में शाही अंदाज में शादी की थी।

    दोनों इंग्लैंड में कॉलेज के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे और फिर पंजाब में शूटिंग के दौरान हुई मुलाकात से उनकी प्रेम कहानी शुरू हुई।

    परिणीति और राघव की शादी में उनके परिवार, दोस्तों के साथ राजनीतिक जगत से जुड़ी कुछ हस्तियां शामिल हुई थीं। अब शादी के 2 महीने बाद दोनों पहला करवा चौथ मनाएंगे।

    #5

    स्वरा भास्कर- फहद अहमद 

    अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश युवा अध्यक्ष फहद अहमद से 6 जनवरी को कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद उन्होंने परिवार की मौजूदगी में सभी रस्में निभाकर रीति-रिवाज से शादी रचाई। अब अभिनेत्री एक बेटी की मां भी बन चुकी हैं और इस बार अपना पहला करवा चौथ मनाने वाली हैं।

    इनके अलावा 'फोर मोर शॉट्स' से लोकप्रिय हई अभिनेत्री मानवी गगरू और सोनाली सेगल भी अपने पति की लंबी उम्र के लिए पहली बार व्रत रखेंगी।

    पोल

    आपको किस अभिनेत्री का शादी का लुक पसंद आया था?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    ये भी पढ़ें
    परिणीति चोपड़ा की शादी के लहंगे को बनाने में लगे थे 2,500 घंटे, डिजाइनर ने बताया परिणीति चोपड़ा की शादी के लहंगे को बनाने में लगे थे 2,500 घंटे, डिजाइनर ने बताया
    ये भी पढ़ें
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तस्वीरें आईं सामने, दोनों ने बोला- अब पर्मानेंट बुकिंग हो गई सिद्धार्थ-कियारा की शादी की तस्वीरें आईं सामने, दोनों ने बोला- अब पर्मानेंट बुकिंग हो गई
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परिणीति चोपड़ा
    कियारा आडवाणी
    अथिया शेट्टी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    टाटा हैरियर EV बनाम महिंद्रा XEV 9e: दोनों में कौन-सी है बेहतर इलेक्ट्रिक SUV?  टाटा मोटर्स
    होंडा सिविक टाइप R में पहली बार हो सकती है लॉन्च, जानिए इसकी खासियत  होंडा
    'कॉकटेल 2' में रश्मिका मंदाना की एंट्री, जानिए कब रिलीज हो सकती है फिल्म  रश्मिका मंदाना
    IPL 2025, फाइनल: PBKS ने RCB के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी IPL 2025

    परिणीति चोपड़ा

    परिणीति चोपड़ा के भाई ने अभिनेत्री की सगाई की अनदेखी तस्वीर की साझा राघव चड्ढा
    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर के इस आलीशान होटल में कर सकते हैं शादी    राघव चड्ढा
    परिणीति चोपड़ा ने फिल्म 'शिद्दत 2' से किया किनारा, जानिए इसके पीछे की वजह  आगामी फिल्में
    परिणीति चोपड़ा अब एक्टिंग के बाद बिजनेस में भी आजमाएंगी हाथ, जानिए कहां किया निवेश बॉलीवुड समाचार

    कियारा आडवाणी

    'सत्यप्रेम की कथा': संगीतकार ने किया 'पसूरी' का बचाव, कहा- अब गाना पसंद कर रहे लोग  सत्यप्रेम की कथा
    कार्तिक-कियारा की 'सत्यप्रेम की कथा' का नया पोस्टर जारी, जानिए कब रिलीज होगी फिल्म  कार्तिक आर्यन
    'सत्यप्रेम की कथा': कार्तिक आर्यन की फिल्म पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़ रुपये  कार्तिक आर्यन
    कार्तिक आर्यन की 'सत्यप्रेम की कथा' तमिल रॉकर्स समेत कई वेबसाइट पर ऑनलाइन लीक  सत्यप्रेम की कथा

    अथिया शेट्टी

    इंस्टाग्राम पर आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने किया अपना रिलेशन ऑफिशियल! क्रिकेट समाचार
    केएल राहुल के साथ इंग्लैंड में समय बिता रहीं अथिया शेट्टी? तस्वीरें हो रहीं वायरल बॉलीवुड समाचार
    इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ काम करेंगे सुनील शेट्टी के बेटे अहान अक्षय कुमार
    अथिया शेट्टी के जन्मदिन पर क्रिकेटर केएल राहुल ने किया अपने प्यार का इजहार बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'कांतारा' से 'द केरल स्टोरी' तक, 54वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएंगी ये फिल्में  इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया
    धर्मेंद्र ने पोते राजवीर देओल के किसिंग सीन से की शबाना संग अपने किस की तुलना धर्मेंद्र
    वर्धन पुरी की 'दशमी' का मोशन पोस्टर जारी, इस दिन दर्शकों के बीच आएगी फिल्म  अमरीश पुरी
    चंद्रचूड़ ने सोशल मीडिया पर खोली सलमान के दावे की पोल?  बताया- मैं बेरोजगार नहीं था सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025