NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'रामायण के रावण' अरविंद त्रिवेदी का हार्ट अटैक से निधन, लंबे समय से थे बीमार
    अगली खबर
    'रामायण के रावण' अरविंद त्रिवेदी का हार्ट अटैक से निधन, लंबे समय से थे बीमार
    अभिनेता अरविंद त्रिवेदी

    'रामायण के रावण' अरविंद त्रिवेदी का हार्ट अटैक से निधन, लंबे समय से थे बीमार

    लेखन नेहा शर्मा
    Oct 06, 2021
    09:19 am

    क्या है खबर?

    बीते दिनों शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नट्टू काका का किरदार निभाने वाले अभिनेता घनश्याम नायक के निधन से टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर थी और अब टीवी जगत से एक और दुखद समाचार सामने आया है।

    दरअसल, 'रामायण' में रावण बन लोकप्रिय हुए अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। वह 82 साल के थे। हार्ट अटैक आने से उनका निधन हुआ है।

    उनके निधन की जानकारी किसने दी, आइए जानते हैं।

    दुखद

    कुछ समय से चलने में भी असमर्थ थे अभिनेता

    अरविंद लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ वक्त से वह चलने में भी असमर्थ थे और बिस्तर पर ही थे। एक महीने पहले ही अरविंद अस्पताल से घर लौटे थे।

    उनके शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। बीती रात यानी 5 अक्टूबर को हार्ट अटैक ने उनकी जान ले ली।

    उन्होंने कांदिवाली स्थित अपने घर में आखिरी सांस ली। अरविंद के निधन की पुष्टि उनके भतीजे कौस्तुभ त्रिवेदी ने की है।

    श्रद्धांजलि

    सुनील लहरी और दीपिका चिखलिया ने जताया शोक

    'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले अभिनेता सुनील लहरी ने लिखा, 'बहुत दुखद समाचार है कि हमारे प्यारे अरविंद भाई अब हमारे बीच नहीं रहे। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। मैं कुछ भी कह नहीं पा रहा हूं। मैंने अपने पिता समान एक शुभचिंतक और सज्जन को खो दिया है।'

    दूसरी तरफ धारावाहिक की सीता उर्फ दीपिका चिखलिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'पूरे परिवार के प्रति मेरे दिल से संवेदनाएं। वह एक बहुत ही सुलझे हुए इंसान थे।'

    दुख

    फिल्ममेकर अशोक पंडित भी हुए गमगीन

    फिल्ममेकर अशोक पंडित ने ट्वीट किया, 'एक बेहतरीन थिएटर, टीवी और फिल्म कलाकार अरविंद त्रिवेदी के दिल का दौरा पड़ने के कारण हुए निधन ने गहरा दुख दिया है। परिवार को मेरी तरफ से दिल से संवेदना।'

    सोशल मीडिया पर फैंस ने भी अपने पसंदीदा रावण को भारी मन से अलविदा कहा। एक यूजर ने लिखा, हर आत्मा को एक दिन अपने घर लौट जाना होता है। अरविंद त्रिवेदी हमें छोड़कर चले गए। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

    करियर

    करीब 300 फिल्मों का हिस्सा रहे अरविंद

    अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्य प्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ था। उन्होंने गुजराती थिएटर से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

    गुजराती सिनेमा में अरविंद ने 40 वर्षों तक अपना योगदान दिया। अपने शानदार अभिनय के लिए उन्हें कई बार सम्मानित किया गया। जानकारी के मुताबिक, अरविंद हिंदी और गुजराती को मिलाकर करीब 300 फिल्मों में काम कर चुके थे।

    हालांकि हिंदीभाषी दर्शकों के बीच वह सबसे अधिक लोकप्रिय रामानंद सागर के पौराणिक धारावाहिक 'रामायण' से हुए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    सेलिब्रिटी की मौत
    टीवी जगत की खबरें

    ताज़ा खबरें

    डिजिटल-ओनली बैंकिंग सही या गलत? जानिए इसके फायदे और नुकसान  बैंकिंग
    ड्राइविंग लाइसेंस में बदलना चाहते हैं फोटो और हस्ताक्षर? ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन  ड्राइविंग लाइसेंस
    WWDC 2025: ऐपल ने की मैकOS 26 की घोषणा, यहां जानिए इसके सभी फीचर्स ऐपल
    ऐपल ने एयरपॉड्स के लिए नए फीचर्स किए पेश, अब कैमरा भी कर सकेंगे कंट्रोल  ऐपल

    सेलिब्रिटी की मौत

    बॉलीवुड के मशहूर गायक मोहम्मद अजीज का निधन, रेस्टोरेंट से शुरू किया था करियर सेलिब्रिटी गॉसिप
    अपनी इस फिल्म से दर्शकों को सरप्राइज़ देंगे शाहरुख, फिल्म के गाने में दिखेंगी श्रीदेवी सेलिब्रिटी गॉसिप
    'बिग बॉस 10' के प्रतिभागी स्वामी ओम का 63 साल की उम्र में निधन बॉलीवुड समाचार
    न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर ब्रूस टेलर का निधन, भारत के खिलाफ डेब्यू में बनाया था रिकॉर्ड क्रिकेट समाचार

    टीवी जगत की खबरें

    बीमारी के कारण काटना पड़ा 'जोधा अक्बर' के इस एक्टर का पैर, आर्थिक तंगी की मार मनोरंजन
    क्या करण से रिश्ता टूटने के बाद 'बिग बॉस' के घर में दाखिल होंगी निशा रावल? करण जौहर
    फिल्म इंडस्ट्री के दोगले रवैये पर छलका सपना का दर्द, बोलीं- डिजाइनर कपड़े तक नहीं देते मनोरंजन
    'बागबां' की अभिनेत्री आरजू गोवित्रिकर ने तोड़ी तलाक पर चुप्पी, बोलीं- बेरहमी से पीटता था पति मनोरंजन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025