NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कान्स फिल्म फेस्टिवल: अनुष्का से पहले ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां बिखेर चुकी हैं रेड कार्पेट पर जलवा
    कान्स फिल्म फेस्टिवल: अनुष्का से पहले ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां बिखेर चुकी हैं रेड कार्पेट पर जलवा
    मनोरंजन

    कान्स फिल्म फेस्टिवल: अनुष्का से पहले ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां बिखेर चुकी हैं रेड कार्पेट पर जलवा

    लेखन नेहा शर्मा
    May 05, 2023 | 09:16 am 1 मिनट में पढ़ें
    कान्स फिल्म फेस्टिवल: अनुष्का से पहले ये बॉलीवुड अभिनेत्रियां बिखेर चुकी हैं रेड कार्पेट पर जलवा
    अनुष्का शर्मा रखेंगी कान्स फिल्म फेस्टिवल में कदम

    अभिनेत्री अनुष्का शर्मा 16 मई से शुरू होने वाले फिल्मी दुनिया के सबसे बड़े समारोह कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू करने वाली हैं। वह इसमें उस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगी, जिसमें सिनेमा की दुनिया में महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इससे भी दिलचस्प बात यह है कि इस कार्यक्रम में अनुष्का ऑस्कर जीत चुकी 'टाइटैनिक' एक्ट्रेस केट विंसलेट के साथ होंगी। आइए जानते हैं कान्स में जाने का मौका अब तक बॉलीवुड की किन हसीनाओं को मिला है।

    सबसे पहले जानिए अनुष्का के डेब्यू की खबर किसने दी

    भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनिन ने यह जानकारी दी। लेनिन ने बताया कि उन्होंने अनुष्का और उनके पति विराट कोहली से मुलाकात की। लेनिन ने ट्वीट किया, 'विराट कोहली और अनुष्का से मिलकर अच्छा लगा। मैंने विराट को और टीम इंडिया को आगामी टूर्नामेंट के लिए बधाई दी और कान्स फिल्म फेस्टिवल को लेकर अनुष्का से बातचीत की।' उन्होंने अनुष्का और विराट के साथ तस्वीर भी खिंचवाई, जो उन्होंने टि्वटर पर साझा की है।

    यहां देखिए ट्वीट

    A pleasure meeting @imVkohli and @AnushkaSharma!

    I wished Virat & #TeamIndia all the best for the upcoming tournaments, and discussed Anushka's trip to #CannesFilmFestival.🏏 🎞️ pic.twitter.com/ex5zfzo1oZ

    — Emmanuel Lenain (@E_Lenain) May 4, 2023

    दीपिका पादुकोण

    बीते कई सालों से दीपिका पादुकोण कान्स का हिस्सा रही हैं। उन्होंने 2010 में कान्स के रेड कार्पेट पर पहली बार कदम रखा था। इसके अलावा दीपिका ने 2017, 2018 और 2019 में भी कान्स के रेड कार्पेट पर अपना जलवा दिखाया। पिछले साल वह कान्स की जूरी टीम का हिस्सा थीं। दीपिका वहां जज बनकर गईं और पूरी दुनिया ने उन्हें सराहा, वहीं जितनी भी बार दीपिका कान्स में शामिल हुईं, उन्होंने अपने लुक से सबको आकर्षित किया।

    सोनम कपूर

    सोनम कपूर हर साल कान्स में शामिल होती हैं और उनका स्टाइल स्टेटमेंट हर बार लोगों के बीच चर्चा का विषय बनता है। सोनम के लुक का देशभर के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। 2018 में जब आनंद आहूजा के साथ शादी करने के बाद सोनम कॉन्स में शरीक हुई थीं तो भी खूब चर्चा में रही थीं। सोनम इस साल समारोह में किस लुक और किस डिजाइनर के कपड़ों में नजर आएंगी, यह देखने वाली बात होगी।

    ऐश्वर्या राय

    ऐश्वर्या राय सालों से कान्स में भारत का प्रतिनिधित्व करती हैं। उन्होंने इस समारोह सफर 2002 में अपनी फिल्म 'देवदास' के प्रमोशन के साथ शुरू किया था। उस दौरान ऐश्वर्या जब साड़ी में पूरे भारतीय लुक में रेड कार्पेट पर पहुंचीं तो उनकी खूबसूरती ने दुनियाभर के मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इसके बाद से ऐश्वर्या लगातार इस महत्वपूर्ण फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी रही हैं। वह हर बार अपने लुक के साथ कुछ नया प्रयोग करती हैं।

    कंगना रनौत 

    कंगना रनौत भी कान्स के रेड कार्पेट पर अपनी खूबसूरती से सबको दीवाना बना चुकी हैं। वह 2018 और 2019 में कान्स का हिस्सा रहीं। दोनों ही बार कंगना ने अलग ही लुक अपनाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। कान्स में कंगना की पहली एंट्री काफी ग्लैमरस थी। वह बोल्ड अवतार में नजर आई थीं, वहीं दूसरे साल में कंगना ने साड़ी को भी स्टाइलिश तरीके से पहना और उनका यह लुक भी काफी चर्चा में रहा।

    विद्या बालन

    अभिनेत्री विद्या बालन 2013 में पहली बार कान्स पहुंची थीं। उन्हें जूरी में शामिल किया गया था, जिसका हिस्सा निकोल किडमैन, निर्देशक एंग ली और स्टीवन स्पीलबर्ग जैसे दिग्गज थे। इस दौरान ​वह भारतीय परिधानों में ही नजर आईं। महशूर फैशन डिजाइनर सब्यसाची की डिजाइन की साड़ी और लहंगों में विद्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके भारतीय परिधान प्रशंसकों के दिलों को भा गए। विद्या जैसे ही रेड कार्पेट पर पहुंचीं, सबकी निगाहें उन्हीं पर टिक गईं।

    प्रियंका चोपड़ा 

    प्रियंका चोपड़ा ने 2019 में कान्स में पदार्पण किया था, वहीं 2021 में कान्स के रेड कार्पेट पर प्रियंका को अपने पति निक जोनस के साथ देखा गया था। उस दौरान इस खूबसूरत जोड़ी देखकर लोगों की नजरे टिकी की टिकी रह गई थीं।

    कैटरीना कैफ और प्रीति जिंटा

    कैटरीना कैफ ने 2015 में रेड कार्पेट पर डेब्यू किया था। उनका लुक देखते ही बन रहा था। मीडिया में उनकी जमकर तारीफ हुई थी। वह कॉस्मेटिक ब्रांड लोरियल पेरिस की एंबेसडर के रूप में रेड कार्पेट की शोभा बढ़ाने पहुंची थीं। दूसरी तरफ प्रीति जिंटा ने 2006 में कान्स में आगाज किया था। बेहद साधारण लुक में रेड कार्पेट पर पहुंचीं प्रीति की सादगी सभी के दिल को छू गई। इसके बाद वह कई बार कान्स में शामिल हुईं।

    इन अभिनेत्रियाें ने भी बढ़ाई रौनक

    डायना पेंटी, पूजा हेगड़े और हुमा कुरैशी कान्स में शिरकत कर चुकी हैं। मल्लिका शेरावत भी रेड कार्पेट पर अपने अंदाज से सबको चौंका चुकी हैं। छोटे पर्दे से बड़े पर्दे पर आईं हिना खान ने कान्स में हिस्सा लेकर जमकर वाहवाही लूटी थी।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    अनुष्का शर्मा
    दीपिका पादुकोण
    प्रियंका चोपड़ा
    ऐश्वर्या राय
    कान्स फिल्म फेस्टिवल

    अनुष्का शर्मा

    सामंथा रुथ प्रभु और अनुष्का शर्मा ने मिलाया हाथ, महिला केंद्रित फिल्म में आएंगी नजर  सामंथा रुथ प्रभु
    पति विराट कोहली संग मंदिर पहुंचीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, सामने आया वीडियो  विराट कोहली
    अनुष्का शर्मा के जन्मदिन पर विराट कोहली ने साझा की खूबसूरत अनदेखी तस्वीरें, कही ये बात  विराट कोहली
    जन्मदिन विशेष: अनुष्का शर्मा हैं करोड़ों की मालकिन, मुंबई से लेकर दिल्ली में है आलीशान बंगला विराट कोहली

    दीपिका पादुकोण

    एक्शन से भरपूर होगा ऋतिक रोशन की 'फाइटर' का क्लाइमैक्स सीन, निर्माताओं ने बनाई खास योजना ऋतिक रोशन
    कार्तिक आर्यन की 'आशिकी 3' में मुख्य भूमिका निभाएंगी दीपिका पादुकोण या कैटरीना कैफ  कार्तिक आर्यन
    दीपिका पादुकोण की लाल रंग की जैकेट ने खींचा ध्यान, जानिए इसकी कीमत  सोशल मीडिया
    #NewsBytesExplainer: बॉलीवुड में क्या होता है इंटिमेसी कोऑर्डिनेटर कॉन्सेप्ट, कब और कैसे हुई इसकी शुरुआत? बॉलीवुड समाचार

    प्रियंका चोपड़ा

    मेट गाला कार्पेट के बाद कहां जाते हैं सितारे? सामने आया अंदर का वीडियो मेट गाला
    राजकुमार राव ने की प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'लव अगेन' की तारीफ, कही ये बात  राजकुमार राव
    प्रियंका के 204 करोड़ के नेकलेस से पहले इन सितारों की चीजें हो चुकी हैं नीलाम बॉलीवुड समाचार
    मेट गाला: प्रियंका चोपड़ा ने पहना 204 करोड़ रुपये का नेकलेस, आलिया भट्ट ने किया डेब्यू मेट गाला

    ऐश्वर्या राय

    'पोन्नियिन सेल्वन 2': ऐश्वर्या की ये फिल्में भी हुईं 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    बॉक्स ऑफिस: 'पोन्नियिन सेल्वन 2' पहले दिन कमा सकती है 30 करोड़ रुपये  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    मणिरत्नम की 'पोन्नियिन सेल्वन 2' हुई ऑनलाइन लीक, HD प्रिंट में डाउनलोड के लिए उपल्बध  मणिरत्नम
    'पोन्नियिन सेल्वन 2' से 'सिटाडेल' तक, इस हफ्ते रिलीज हो रहीं ये फिल्में और सीरीज प्रियंका चोपड़ा

    कान्स फिल्म फेस्टिवल

    फिल्म 'कैनेडी' से सनी लियोन का फर्स्ट लुक जारी, राहुल भट्ट की भी दिखी झलक अनुराग कश्यप
    अनुराग कश्यप की 'कैनेडी' कान्स फिल्म फेस्टिवल पहुंची, पहले इन फिल्मों का रहा जलवा अनुराग कश्यप
    कान्स में रिलीज हुआ हिना खान की फिल्म 'कंट्री ऑफ ब्लाइंड' का पोस्टर बॉलीवुड समाचार
    कान्स में डेब्यू से पहले पूजा हेगड़े ने खो दिए थे अपने कपड़े-मेकअप सेलिब्रिटी गॉसिप
    अगली खबर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023