LOADING...
'ऑब्सेशन' के दबदबे और सिनेमाघरों में 'बंदर' के शो घटने पर भड़के अनुराग कश्यप
'ऑब्सेशन' के दबदबे पर बरसे अनुराग कश्यप

'ऑब्सेशन' के दबदबे और सिनेमाघरों में 'बंदर' के शो घटने पर भड़के अनुराग कश्यप

Jun 13, 2026
07:29 pm

क्या है खबर?

सिनेमाघरों में हर हफ्ते कई फिल्मों के रिलीज होने से स्क्रीन के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। करीब 14 फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जगह बनाने के लिए आपस में मुकाबला कर रही हैं, जिससे छोटी फिल्मों को अवसर नहीं मिल पा रहा। इस हफ्ते और पिछले हफ्ते की फिल्में एक साथ चल रही हैं, जिनमें अनुराग कश्यप की 'बंदर' भी शामिल है। समीक्षकों की तारीफ के बावजूद इसे पर्याप्त स्क्रीन नहीं मिल रही। इस पर अनुराग ने नाराजगी जताई है।

दो टूक

हॉलीवुड की 'ऑब्सेशन' के बढ़ते शोज पर अनुराग की दो टूक

अनुराग कश्यप ने बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की भारी भीड़ को लेकर अपनी चिंता इंस्टाग्राम स्टोरीज के जरिए जताई। उन्होंने हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' के बढ़ते दबदबे का जिक्र किया और बताया कि इसे अब भी सबसे अच्छे और फायदेमंद शो टाइम मिल रहे हैं। इससे भारतीय फिल्मों को पर्याप्त स्क्रीन और सही समय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने ये पोस्ट बेंगलुरु से साझा किया, जहां वो इस समय मौजूद हैं।

सवाल

अनुराग ने लिखा- ऐसे हमारा सिनेमा आगे नहीं बढ़ पाएगा

अनुराग ने कहा कि वो समझते हैं लोग हॉलीवुड फिल्म 'ऑब्सेशन' देखना चाहते हैं, लेकिन इसे कम शोज देकर भी लंबे समय तक चलाया जा सकता है। उन्होंने चिंता जताई कि अगर भारतीय फिल्मों को पर्याप्त स्क्रीन और प्राथमिकता नहीं मिलेगी तो हमारा सिनेमा आगे बढ़ ही नहीं पाएगा। उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म 'बंदर' के साथ ऐसा हुआ और इस हफ्ते 'मैं वापस आऊंगा', 'सिंग गीतम' और 'गवर्नर' जैसी फिल्मों को भी यही समस्या झेलनी पड़ रही है।

Advertisement

टकराव

बॉक्स ऑफिस पर 9 फिल्मों का महा-टकराव

अनुराग का ये बयान ऐसे समय में आया है, जब एक ही शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 9 फिल्में 'मैं वापस आऊंगा', 'गवर्नर', कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता', 'हॉन्टेड 3D', 'सिंग गीतम', 'वरवू', 'डिस्क्लोजर डे', 'बैकरूम' और 'हीर सारा' रिलीज हुई हैं। बात करें 'बंदर' की तो इस फिल्म की कहानी एक ऐसे संघर्षरत अभिनेता और संगीतकार के इर्द-गिर्द घूमती है, जिस पर एक लड़की ने रेप का आरोप लगाया है। फिल्म के हीरो बॉबी देओल हैं।

Advertisement

कमाई

बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए तरसी 'बंदर'

बंदर' को समीक्षकों से अच्छी तारीफ मिली, वहीं बॉबी देओल के अभिनय को भी सराहा गया, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। 10 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म अब तक महज 4 करोड़ जुटा पाई है। अनुराग की नाराजगी भी इसी बात पर है कि बेहतरीन रिव्यूज के बावजूद सिनेमाघर मालिक भारतीय फिल्मों के शोज काटकर विदेशी फिल्मों को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं।

Advertisement