Loading...
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, बताया बेकार और बेरोजगार 
कंगना रनौत ने सौरव दास को दिया करारा जवाबकंगना रनौत ने सौरव दास को दिया करारा जवाब

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास पर जमकर बरसीं कंगना रनौत, बताया बेकार और बेरोजगार 

Jul 29, 2026
11:20 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' के प्रवक्ता सौरव दास के बयानों का करारा जवाब दिया। सौरव ने कंगना के सांसद के रूप में काम पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि CJP विरोध प्रदर्शनों की आलोचना के बाद उनकी खुद की पार्टी या युवा पीढ़ी में कोई भी उन्हें गंभीरता से नहीं लेता है। अब इस पर पलटवार करते हुए कंगना ने सौरव को सीधेतौर पर 'पूरी तरह से बेकार' करार दिया है।

दो टूक

इसकी उम्र में मेरे पास 2 राष्ट्रीय पुरस्कार थे- कंगना

कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सौरव दास का एक वीडियो रीपोस्ट करते हुए उन पर तंज कसते हुए एक नोट लिखा।

उन्होंने लिखा, 'मैंने इस व्यक्ति को गूगल किया और ये 28 साल का है। यह खुद को छात्र कैसे बता रहा है, मुझे समझ नहीं आता। हां, मैं पिछले 2 सालों से राजनीति में हूं, लेकिन पिछले 20 सालों से सार्वजनिक जीवन में हूं। इसकी उम्र में मेरे पास 2 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार थे।'

निशाना

कंगना का तंज- सौरव जैसे बेरोजगार काम का दबाव क्या समझें?

कंगना ने बतौर सांसद दिए अपने पिछले बयानों को स्वीकार कर आगे लिखा, 'हां, एक नए सांसद के रूप में मैं काम के दबाव से थोड़ी परेशान हो गई थी, क्योंकि मैं एक फिल्म निर्माता, कलाकार, निर्माता. पटकथा लेखक और उद्यमी भी हूं, लेकिन उसके जैसा व्यक्ति जो पूरी तरह से बेकार और बेरोजगार है, वो कभी नहीं समझ पाएगा कि किसी भी उम्र में और हर समय इतनी जबरदस्त मांग में होने का क्या मतलब होता है।'

ADVERTISEMENT

सलाह

तुम बेकार हो, पहले कोई हुनर सीखो- कंगना

कंगना ने लिखा, 'प्रिय सौरव, तुम्हारे मुद्दे व्यक्तिगत हैं। तुम कोई छात्र नहीं, तुम बस पूरी तरह से बेकार हो। चलो, पहले कुछ हुनर सीखने से शुरुआत करो। शुरुआत करने के लिए ये एक अच्छी जगह है।'

सौरव ने ANI से कहा था कि जब कंगना की अपनी पार्टी के लोग उन्हें गंभीरता से नहीं लेते तो हम क्यों लें? उन्होंने दावा किया कि आज की युवा पीढ़ी का कोई भी इंसान कंगना की बातों को गंभीरता से नहीं सुनता।

ADVERTISEMENT

विवाद

प्रधानमंत्री मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी से शुरू हुआ विवाद

सौरव दास ने कंगना पर तंज कसते हुए कहा था कि वो सांसद के काम को आसान समझती थीं, जबकि 'जेन-जी' ने देश के लिए उनसे कहीं ज्यादा योगदान दिया है।

दरअसल, ये विवाद दिल्ली पुलिस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणियों वाले वीडियो हटाने के निर्देशों के बाद शुरू हुआ।

इसके बाद कंगना ने प्रदर्शनकारी युवाओं के वीडियो को बेहद भद्दा, घटिया और आपत्तिजनक भाषा से भरा बताया था, जिसके बाद सौरव ने उन पर निशाना साधा।

ADVERTISEMENT