LOADING...
'ऑब्सेशन' ने रचा इतिहास, 26 वर्षीय यू-ट्यूबर ने इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया नाम
'ऑब्सेशन' ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़ डाले सारे रिकॉर्ड

'ऑब्सेशन' ने रचा इतिहास, 26 वर्षीय यू-ट्यूबर ने इतिहास के पन्नों में दर्ज करा लिया नाम

May 31, 2026
01:34 pm

क्या है खबर?

हॉलीवुड में बड़े बजट वाली फिल्में जहां बॉक्स ऑफिस पर पानी मांग रही हैं, वहीं महज 26 साल के एक यू-ट्यूबर ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसने पूरी इंडस्ट्री के होश उड़ा दिए हैं। यूट्यूबर करी बार्कर की बनाई कम बजट की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' ने दुनियाभर के सिनेमाघरों में ऐसा तूफान लाया है कि हर कोई दंग है। फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से 10 गुना से भी ज्यादा कमाई कर ली है।

कमाई

सिर्फ 9 करोड़ की हॉरर फिल्म ने 3 हफ्ते में कमाए 1,026 करोड़ रुपये

करी बार्कर की अलौकिक हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' में हॉलीवुड के वो चेहरे मुख्य भूमिकाओं में हैं, जो ज्यादा लोकप्रिय नहीं। इसे बहुत ही कम बजट में बनाया गया था, जो लगभग 7.14 करोड़ रुपये से लेकर 9.50 करोड़ रुपये के बीच था। 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से इस फिल्म ने महज 3 हफ्तों के अंदर अपने बजट से 10 गुना ज्यादा कमाई कर डाली है। इसने दुनियाभर में कुल 1,026 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

उपलब्धि

टोरंटो फिल्म फेस्टिवल की सबसे महंगी हॉरर फिल्म बनी 'ऑब्सेशन'

'ऑब्सेशन' का प्रीमियर पिछले साल टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (TIFF) के 'मिडनाइट मैडनेस' सेक्शन में हुआ था। इसके एक महीने के भीतर ही 'फोकस फीचर्स' ने इसे लगभग 118 करोड़ रुपये से 126 करोड़ रुपये में खरीद लिया, जो इस फिल्म फेस्टिवल के इतिहास में किसी भी जॉनर फिल्म के लिए दी गई सबसे बड़ी कीमत थी। ट्रेड पंडितों का अनुमान था कि 'ऑब्सेशन' अपने ओपनिंग वीकेंड पर अमेरिका और कनाडा में करीब 67 से 84 करोड़ रुपये कमाएगी।

Advertisement

मौजूदगी

माइकल जैक्सन की बायोपिक भी नहीं रोक पाई रास्ता

हालांकि, फिल्म ने सबको चौंकाते हुए अपने पहले ही दिन करीब 59 करोड़ रुपये की बंपर कमाई कर ली। यही नहीं, पहले वीकेंड पर फिल्म ने कुल करीब 145 करोड़ रुपये का कारोबार किया और उस वीकेंड की टॉप 10 फिल्मों में तीसरे नंबर पर रही। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले से टिकीं माइकल जैक्सन की बायोपिक और 'द डेविल वेअर्स प्राडा 2' जैसी महा-फिल्मों के सामने भी डटी रही और मजबूती से अपने पैर जमाए रखे।

Advertisement

रिकॉर्ड

सिनेमाघरों में नोट छापने की मशीन बनी ये हॉरर फिल्म

'ऑब्सेशन' ने दूसरे वीकेंड में करीब 202 करोड़ रुपये कमाकर साल 1982 के बाद दूसरा सबसे बड़ा वीकेंड उछाल दर्ज किया। उत्तरी अमेरिका में 900 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई के साथ ये फोक्स फीचर्स की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। साल 2007 में आई 'पैरानॉर्मल एक्टिविटी' के बाद 'ऑब्सेशन' दुनिया की पहली ऐसी हॉरर फिल्म बन गई है, जिसने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर अपने बजट से 10 गुना से भी ज्यादा का मुनाफा कमाया है।

जकलम

यू-ट्यूबर करी बार्कर कौन हैं?

यू-ट्यूबर करी बार्कर के निर्देशन में बनी 'ऑब्सेशन' का 75 प्रतिशत दर्शक वर्ग 18-34 साल के युवाओं का है। महज 67,000 से 68,000 रुपये के बीच वायरल फिल्म 'मिल्क एंड सीरियल' बनाने वाले करी की इस दूसरी फिल्म को टोरंटो फिल्म फेस्टिवल (TIFF) में उपविजेता का अवॉर्ड मिला था। फिल्म की इस भारी सफलता को देखते हुए हॉरर फिल्मों के दिग्गज निर्माता जेसन ब्लम भी अपने बैनर 'ब्लमहाउस प्रोडक्शंस' के साथ इसके एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ गए हैं।

Advertisement