'भारत भाग्य विधाता' रिव्यू: कंगना रनौत की फिल्म जनता की अदालत में पास हुई या फेल?
क्या है खबर?
कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल में नर्सों की जांबाजी पर आधारित इस फिल्म का खासतौर से कंगना के प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो अब आखिरकार खत्म हो गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म को लेकर जनता की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। आइए जानें दर्शकों ने 'भारत भाग्य विधाता' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख क्या फैसला सुनाया।
पसंद
अंदर तक झकझोर कर रख देगी 'भारत भाग्य विधाता'
सिनेमाघरों से आए दर्शकों-समीक्षकों का कहना है कि 'भारत भाग्य विधाता' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि ये पूरे देश के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और जरूरी सिनेमा है। फिल्म को देखने वाले लोग इसे हमारे देश की उन जांबाज नर्सों के प्रति एक सच्चा 'सैल्यूट' बता रहे हैं, जिन्होंने संकट की घड़ी में अपनी जान की परवाह न करते हुए दूसरों की रक्षा की। दर्शकों के मुताबिक, फिल्म की कहानी और इसके दृश्य आपको अंदर तक झकझोर कर रख देंगे।
कसाब का किरदार
कसाब का क्रूर रूप देख थमी दर्शकों की सांसें
फिल्म में आतंकियों के अस्पताल के भीतर घुसने, सीढ़ियां चढ़ने और बेकसूर लोगों को ढूंढ-ढूंढ कर मारने के दृश्य इतने भयानक हैं कि दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देते हैं। सिनेमाघरों में बैठे लोग घबराहट और डर के मारे अपने नाखून चबाने पर मजबूर हो रहे हैं कि अगले ही पल स्क्रीन पर कौन सी खौफनाक घटना घटने वाली है। आतंकी अजमल कसाब का किरदार निभाने वाले अभिनेता ने उसकी क्रूरता को हूबहू उतारने में कमाल का काम किया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए वीडियो
Bharat Bhhagya Viddhaata Review | This film is important for nation, it's a salute to our nurses, this film will shock you, shake you and make you emotional, kangana Ranaut is brilliant as always, a big salute to her also for making such film#BharatBhhagyaViddhaataReview… pic.twitter.com/Qyvtfo4GNH
— Amit Bhatia (@amitbhatia1509) June 12, 2026
ट्विटर पोस्ट
कंगना की फिल्म पर आया दर्शकों का दिल
Delhi: On film ‘Bharat Bhagya Vidhata’ starring actor Kangana Ranaut, A fan says, "The movie is good and Kangana Ranaut has done a very good job..." pic.twitter.com/uUVT4hWkQe
— IANS (@ians_india) June 12, 2026
अभिनय
कंगना के अभिनय के मुरीद हुए दर्शक
एक ओर जहां फिल्म की कहानी दर्शकों को भा रही है, वहीं लोग कंगना की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। जनता का कहना है कि कंगना हमेशा की तरह इस बार भी अपने अभिनय में बेहद शानदार और बेमिसाल रही हैं। इसके साथ ही देश के अनसुने नायकों की इस कहानी को इतने बड़े पैमाने पर पर्दे पर लाने के लिए जनता कंगना के जज्बे और उनके इस प्रयास को भी दिल से सलाम कर रही है।
ट्विटर पोस्ट
यूजर का पोस्ट
The scenes involving the terrorists, as they make their way into the hospital, climb the stairs and try to locate people to kill, are genuinely nerve-racking. They make your skin crawl with anxiety and might even have you biting your nails, wondering what horror will unfold next.… https://t.co/ThYy6qKBVS
— Rahul Chauhan (@RahulCh9290) June 12, 2026
सवाल
बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने की हकदार है 'भारत भाग्य विधाता'
सोशल मीडिया पर फैंस का दावा है कि कंटेंट के मामले में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने का पूरा हक रखती है। लोगों का कहना है कि फिल्मों में महिलाओं के अपमान पर हो-हल्ला मचाने वाले दर्शक, 'भारत भाग्य विधाता' जैसी असली और जांबाज महिलाओं की बहादुरी दिखाने वाली सच्ची फिल्म को थियेटर जाकर समर्थन क्यों नहीं करते? एक्स पर प्रतिक्रियाओं से साफ है कि कंगना की इस फिल्म को जनता से हरी झंडी मिल चुकी है।
ट्विटर पोस्ट
पास हुई 'भारत भाग्य विधाता'
#KanganaRanaut movie #BharatBhhagyaViddhaata deserves to be a box-office hit, we audience outrage about objectification of women in Hindi, Telugu movies, but when a movie about real women is shown, why don't we as an audience support them?pic.twitter.com/OOnZ0AaO7l
— Lady Khabri (@KhabriBossLady) June 11, 2026