LOADING...
'द केरल स्टोरी 2' पर बरसे अनुराग कश्यप, कहा- घटिया; ऐसे कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता
अनुराग कश्यप 'द केरल स्टोरी 2' पर भड़के

'द केरल स्टोरी 2' पर बरसे अनुराग कश्यप, कहा- घटिया; ऐसे कोई खिचड़ी भी नहीं खिलाता

Feb 22, 2026
03:11 pm

क्या है खबर?

अपनी बेबाकी के लिए मशहूर फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप ने 'द केरल स्टोरी 2' को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। फिल्म की आलोचना करते हुए अनुराग ने इसे 'बकवास प्रोपेगेंडा' करार दिया और फिल्म के एक खास 'गोमांस' सीन पर जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने फिल्म में दिखाए गए चित्रण पर तंज कसते हुए कहा कि असल जिंदगी में ऐसे तो कोई किसी को खिचड़ी भी नहीं खिलाता। क्या कुछ बोले अनुराग, आइए जानते हैं।

प्रतिक्रिया

अनुराग ने फिल्म के इस सीन पर निकाली भड़ास

'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही यह फिल्म विवादों के घेरे में आ गई है और दर्शकों के बीच 2 गुट बन गए हैं। फिल्म के एक खास दृश्य में दिखाया गया है कि एक मुस्लिम परिवार फिल्म की मुख्य पात्र को जबरदस्ती बीफ (गोमांस) खिला रहा है। इसी सीन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए फिल्म निर्माता अनुराग ने फिल्म को पूरी तरह से 'प्रोपेगेंडा' (एजेंडा आधारित) करार दिया है।

दो टूक

अनुराग ने 'द केरल स्टोरी 2' को बताया कचरा

कोच्चि में फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ के दौरान अनुराग से जब पैपराजी ने पूछा कि क्या उन्होंने 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर देखा है तो उन्होंने बेहद कड़े शब्दों में जवाब दिया, "द केरल स्टोरी एकदम घटिया फिल्म है। ये पूरी तरह से बकवास प्रोपेगेंडा है। पूरी तरह बकवास। भला ऐसा (जबरदस्ती) कोई बीफ खिलाता है क्या? ऐसे तो कोई किसी को खिचड़ी भी नहीं खिलाता है। बकवास फिल्म है। इसे कचरा कहा जाता है।"

Advertisement

नीयत

"फिल्ममेकर लालची है, सिर्फ पैसा कमाना चाहता है"

जब पैपराजी ने अनुराग से पूछा कि 'द केरल स्टोरी 2' का मकसद क्या है तो उन्होंने साफ शब्दों में कहा, "वो सिर्फ पैसा कमाना चाहते हैं और (एक खास वर्ग को) खुश करना चाहते हैं; वे लोगों को बांटना चाहते हैं। फिल्म बनाने वाला एक लालची इंसान है। वो बस पैसा बनाना चाहता है।" अनुराग को ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और खासतौर से प्रशंसक उनकी बेबाकी की खूब दाद दे रहे हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए अनुराग कश्यप का वीडियो

आलोचना

केरल के मुख्यमंत्री ने भी की थी फिल्म की कड़ी निंदा

कुछ दिन पहले केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने भी एक बयान जारी कर फिल्म की कड़ी निंदा की थी। उन्होंने कहा था, "हमें केरल को आतंकवाद के केंद्र के रूप में चित्रित करने की कोशिशों को सामूहिक रूप से खारिज करना चाहिए। हमारा केरल धार्मिक सद्भाव की भूमि है, बता दें कि 'द केरल स्टोरी 2' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से U/A सर्टिफिकेट मिला है। ये फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Advertisement