LOADING...
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ: तेलुगू सिनेमा में भी बजा अमिताभ बच्चन का डंका, अल्लू अर्जुन भी चमके
फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ: यहां देखिए विजेताओं की पूरी सूची

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ: तेलुगू सिनेमा में भी बजा अमिताभ बच्चन का डंका, अल्लू अर्जुन भी चमके

Feb 22, 2026
10:02 am

क्या है खबर?

कोच्चि में आयोजित 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ की शाम भारतीय सिनेमा के इतिहास में एक यादगार अध्याय बन गई। इस साल के समारोह की सबसे बड़ी खासियत रही हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन की ऐतिहासिक जीत, जिन्होंने फिल्म 'कल्कि 2898 AD' में अपनी जादुई अदाकारी से ये साबित कर दिया कि कला की कोई भाषा नहीं होती। उधरे अल्लू अर्जुन ने एक बार फिर मंच पर अपनी चमक बिखेरी और 'पुष्पा 2: द रूल' के लिए खूब सुर्खियां बटोरीं।

बड़ी जीत

80 की उम्र में भी छाए अमिताभ, 'कल्कि 2898 AD' के लिए जीता फिल्मफेयर

अमिताभ को उनकी ब्लॉकबस्टर तेलुगू फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के पुरस्कार से नवाजा गया। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अमिताभ ने 'अश्वत्थामा' की भूमिका निभाई थी। 80 साल की उम्र में उनके एक्शन और स्क्रीन प्रेजेंस ने फिल्म के हीरो प्रभास को भी फेल कर दिया था। बिग बी के पास पहले से कई फिल्मफेयर ट्रॉफियां हैं, लेकिन तेलुगू सिनेमा के लिए ये जीत उनके करियर का नया गौरवपूर्ण अध्याय है।

ट्विटर पोस्ट

अमिताभ बच्चन का कमाल

Advertisement

पुष्पा 2

'पुष्पा 2' और अल्लू अर्जुन का जलवा

अल्लू अर्जुन ने 'पुष्पा 2: द रूल' के साथ समारोह में अपनी धाक जमाई। मंच पर 'पुष्पा' स्टाइल से अल्लू ने न केवल समारोह की शोभा बढ़ाई, बल्कि प्रशंसकों की भारी मांग पर अपनी इसी फिल्म का प्रतिष्ठित डायलॉग भी सुनाया, जिससे पूरा ऑडिटोरियम गूंज उठा। पुष्पा 2 ने बेस्ट फिल्म का खिताब जीता, अल्लू को बेस्ट एक्टर और देवी श्री प्रसाद को बेस्ट म्यूजिक एल्बम का अवॉर्ड मिला। साथ ही, फिल्म ने बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का पुरस्कार भी जीता।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

छा गए अल्लू अर्जुन

तमिल सिनेमा

तमिल सिनेमा में 'अमरन' का दबदबा

तमिल फिल्म इंडस्ट्री में इस साल 'अमरन' का दबदबा रहा। इसे बेस्ट फिल्म चुना गया। शिवकार्तिकेयन को बेस्ट अभिनेता और साई पल्लवी को बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। इस बार सर्वश्रेष्ठ निर्देशक की श्रेणी में कड़ा मुकाबला था, जिसके चलते ये पुरस्कार संयुक्त रूप से पीएस विनोदराज (फिल्म 'कोट्टुकाली') और राजकुमार पेरियासामी (फिल्म 'अमरन') को दिया गया। उधर समीक्षकों की पसंद में अरविंद स्वामी ('मेयाजगन') को बेस्ट अभिनेता और अन्ना बेन ('कोट्टुकाली') को बेस्ट अभिनेत्री (क्रिटिक्स) से नवाजा गया।

मलयालम सिनेमा

मलयालम सिनेमा में ममूटी की धमाकेदार जीत

मेगास्टार ममूटी को उनकी डार्क-थ्रिलर फिल्म 'ब्रह्मयुगम' में एक रहस्यमयी तांत्रिक की भूमिका निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। दूसरी ओर फिल्म 'उल्लोझुक्कू' में एक बेहद जटिल और भावुक किरदार निभाने के लिए उर्वशी को 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' के सम्मान से नवाजा गया। 'ब्रह्मयुगम' के अनूठे निर्देशन के लिए राहुल सदाशिवन को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक चुना गया। बेस्ट डेब्यू मेल का सम्मान संयुक्त रूप से केआर गोकुल (फिल्म 'आदुजीवितम') और अभिमन्यु एस. थिलाकन (फिल्म 'मार्को') को दिया गया।

कन्नड़ सिनेमा

कन्नड़ सिनेमा में श्री मुरली और अक्षता का जलवा

70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स साउथ में कन्नड़ सिनेमा को भी खूब सराहा गया। अभिनेता श्री मुरली को उनकी दमदार फिल्म 'बघीरा' में बेहतरीन अदाकारी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के खिताब से नवाजा गया। फिल्म 'कोली एसुरु' में अपने शानदार अभिनय के दम पर अक्षता पांडवपुरा ने 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' की ट्रॉफी अपने नाम की। निर्देशक पृथ्वी कोनानूर को उनकी प्रशंसित फिल्म 'हादिनेलेंटु' के लिए 'सर्वश्रेष्ठ निर्देशक' का पुरस्कार दिया गया। समरजीत लंकेश को फिल्म 'गौरी' के लिए बेस्ट डेब्यू मेल चुना गया।

Advertisement