LOADING...
'द केरल स्टोरी 2' पहुंची केरल हाई कोर्ट, सेंसर बोर्ड और निर्माताओं को नोटिस जारी
'द केरल स्टोरी 2' रिलीज से पहले विवादों में

'द केरल स्टोरी 2' पहुंची केरल हाई कोर्ट, सेंसर बोर्ड और निर्माताओं को नोटिस जारी

Feb 19, 2026
04:39 pm

क्या है खबर?

फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंस गई है। केरल हाई कोर्ट में इसके खिलाफ एक याचिका दायर की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि ये फिल्म मलयाली समुदाय और केरल राज्य की छवि को गलत तरीके से पेश करती है। मामले की गंभीरता देखते हुए न्यायाधीश बेचु कुरियन थॉमस की पीठ ने केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) और फिल्म के निर्माताओं को नोटिस जारी कर उनका जवाब मांगा है।

याचिका

फिल्म की रिलीज रोकने की मांग

केरल हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर फिल्म के प्रमाणन को रद्द करने और इसकी रिलीज पर रोक लगाने की मांग की गई है। कन्नूर के निवासी श्रीदेव नंबूदरी द्वारा दायर इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि ये फिल्म केरल की छवि को गलत तरीके से पेश करती है। याचिकाकर्ता का कहना है कि फिल्म की सामग्री सांप्रदायिक और क्षेत्रीय वैमनस्य को बढ़ावा दे सकती है। इससे राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का खतरा है।

नोटिस

कोर्ट ने जारी किया CBFC और निर्माताओं को नोटिस 

शिकायतकर्ता का आरोप है कि फिल्म में तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है, जिससे सामाजिक शांति भंग हो सकती है। अदालत ने याचिका में उठाए गए बिंदुओं पर गौर करते हुए केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) और फिल्म की निर्माता कंपनी सनशाइन पिक्चर्स को नोटिस जारी किया है। जस्टिस थॉमस ने दोनों पक्षों से इस मामले पर अपना जवाब दाखिल करने को कहा है। अदालत अब इस संवेदनशील मामले पर अगली सुनवाई 24 फरवरी (मंगलवार) को करेगी।

Advertisement

आरोप

कई राज्यों की कहानी, नाम सिर्फ 'केरल'- आरोप

इस फिल्म के ट्रेलर में अलग-अलग राज्यों की महिलाओं की कहानियां दिखाई गई हैं, लेकिन पूरी कहानी को 'द केरल स्टोरी' का लेबल दिया गया है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि ऐसा करके जानबूझकर आतंकवाद और जबरन धर्म परिवर्तन जैसी समस्याओं को सिर्फ केरल राज्य के साथ जोड़ा जा रहा है। इससे देश और दुनिया के सामने केरल की छवि ऐसे राज्य की बन रही है, जो इन गतिविधियों का केंद्र है, जो अनुचित और तथ्यों से परे है।

Advertisement

विवाद

पहले भाग की तरह विवादों में सीक्वल

बता दें कि 'द केरल स्टोरी: गोज बियॉन्ड' हिट फिल्म 'द केरल स्टोरी' का दूसरा भाग का पहला भाग भी भारी विवादों में रहा था। उस फिल्म में केरल की उन महिलाओं की कहानी दिखाई गई थी, जिन्हें इस्लामिक स्टेट (ISIS) में भर्ती होने के लिए बरगलाया गया था। अब इसका सीक्वल 'गोज बियॉन्ड' उसी कहानी को आगे ले जाने वाला है, जिसे लेकर राज्य के एक वर्ग में भारी विरोध देखा जा रहा है।

जानकारी

विपुल अमृतलाल शाह और सुदीप्तो सेन फिर आए साथ

फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। फिल्म का निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है, जिन्होंने पहले भाग के प्रोडक्शन का काम संभाला था, वहीं फिल्म के निर्देशन की कमान एक बार फिर सुदीप्तो सेन के हाथों में है।

Advertisement