'द केरल स्टोरी 2' का दमदार ट्रेलर जारी, लव-जिहाद की भयावह सच्चाई उड़ा देगी होश
क्या है खबर?
निर्माता विपुल अमृतलाल शाह ने अपनी आगामी फिल्म 'द केरल स्टोरी 2: गोज बियॉन्ड' का ट्रेलर जारी कर दिया है। ऐश्वर्या ओझा, उल्का गुप्ता और अदिति भाटिया अभिनीत यह फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों का रुख करेगी। फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कामाख्या नारायण सिंह ने किया है। अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' के बाद, निर्माता इसकी दूसरी किस्त लेकर आए हैं जिसके जरिए लव जिहाद की भयानक सच्चाई को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।
ट्रेलर
धर्मांतरण और अन्याय के खिलाफ जंग पर आधारित है कहानी
'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर 3 मिनट 7 सेकंड लंबा है जिसकी शुरुआत में सुनाई देता है, 'अगले 25 साल में पूरा भारत एक इस्लामिक स्टेट होगा और पूरे भारत में सरिया लागू होगा।' कहानी राजस्थान की 3 लड़कियों के मुस्लिम युवकों में प्यार में पड़ने पर आधारित है जिन्हें शादी के बाद अपने साथ हुए धोखे, धर्मांतरण और जिहादी मानसिकता के दबाव के बारे में पता चलता है। ट्रेलर अंत तक काफी परेशान कर देने वाला है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए 'द केरल स्टोरी 2' का ट्रेलर
They targeted our daughters.
— Sunshine Pictures (@sunshinepicture) February 17, 2026
They broke their trust.
They stole their futures.
This time, we do not stay silent. The story goes beyond.
Is bar sahenge nahi… ladenge.
🔗 - https://t.co/Nhscm4NWyb#TheKeralaStory2GoesBeyond trailer out now. In cinemas on 27th February, 2026.